*जनप्रतिनिधियों द्वारा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में मुख्य सेविका के पद पर चयनित 50 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र किया गया वितरित*
सुलतानपुर,मुख्यमंत्री,उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इन सभी मुख्य सेविकाओं का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा किया गया है।
लखनऊ के लोकभवन सभागार में नवचयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि पूरी शुचिता के साथ नियुक्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री जी ने चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि जब आप ईमानदारी से काम करेंगे और कठिन परिश्रम करेंगे, तो सफलता जरूर मिलती है। ऐसे में अभ्यर्थियों की जिम्मेदारी है कि वो भी बिना किसी भेदभाव के काम करें और अपने कर्तव्य को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाएं।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आंगनबाड़ी में मुख्य सेविकाओं की जिम्मेदारी मां यशोदा की तरह है, जिस तरह मां यशोदा ने बच्चों का पालन पोषण किया, वैसे ही आपकी भी जिम्मेदारी है कि आंगनबाड़ी केंद्रों की देखरेख करें। याद रखें कि जब भी भगवान श्री कृष्ण का नाम आता है, तो मां यशोदा का भी नाम आता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना जी ने कहा कि कन्याओं के पोषण के साथ ही मार्गदर्शन की जिम्मेदारी भी मुख्य सेविकाओं की है। हमारे समाज में कन्याओं का पोषण ये कहकर किया जाता है कि उन्हें पराये घर जाना है पर मैं कहूंगा कि वो पराये घर जाएं तो स्वालंबी बनकर जाएं।
आत्मनिर्भर बनकर जाएं। वित्त मंत्री के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार जताते हुए प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि ये दिन प्रदेश की प्रगति का दिन है। महिला आत्मशक्ति का दिन है। इस मौके पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतिभा शुक्ला जी ने कहा कि 20 साल बाद ये ऐतिहासिक पल आया है।
जब 2425 मुख्य सेविकाओं के नियुक्ति पत्र वितरण में आप साझीदार बने हैं। ये बाल शक्ति और मातृ शक्ति का पत्र है। सरकारी कर्मचारी के साथ-साथ आप मां के रूप में सेविका भी हैं। अपने दायित्व को सरकारी सेवा तक ही सीमित न समझे। इसी क्रम में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी महोदय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में किया गया, जिसमें लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती ऊषा सिंह, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत, श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मा0 सदस्य विधान परिषद, श्री सुशील पाण्डेय, मा0 जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, श्री राजेश गौतम, मा0 विधायक, कादीपुर सुलतानपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शरद कुमार त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जनपद की 50 नवचयनित मुख्यसेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा सुश्री ज्योति सिंह, पुत्री ओम प्रकाश सिंह, निवासी रैंचा, बल्दीराय अल्पना मिश्रा, पुत्री श्री शिव प्रकाश मिश्रा, निवासी सलारपुर, सुश्री सपना यादव, पुत्री श्री प्रेम चन्द्र यादव, निवासी परवर समेत 50 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। श्री राजेश गौतम, मा0 विधायक, कादीपुर द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी गयी।
श्रीमती ऊषा सिंह, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा कहा गया कि मुख्य सेविकाओं की नियुक्ति होने से आंगनबाड़ी तंत्र को मजबूती मिलेगी और सेवाओं का संचालन बेहतर होगा। इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी निधि सिंह, दयाराम, पूजा त्रिपाठी, प्रवीण कुमार, ममता नायक, राहुल त्रिपाठी, उमेश तिवारी, जिला समन्व्यक, अमर पाल प्रोजेक्ट एसोसिएट, जिला समन्व्यक, पोषण अभियान समेत तुलसीराम, विकास श्रीवास्तव, नवनीत श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

सुलतानपुर,मुख्यमंत्री,उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इन सभी मुख्य सेविकाओं का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आंगनबाड़ी में मुख्य सेविकाओं की जिम्मेदारी मां यशोदा की तरह है, जिस तरह मां यशोदा ने बच्चों का पालन पोषण किया, वैसे ही आपकी भी जिम्मेदारी है कि आंगनबाड़ी केंद्रों की देखरेख करें। याद रखें कि जब भी भगवान श्री कृष्ण का नाम आता है, तो मां यशोदा का भी नाम आता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना जी ने कहा कि कन्याओं के पोषण के साथ ही मार्गदर्शन की जिम्मेदारी भी मुख्य सेविकाओं की है। हमारे समाज में कन्याओं का पोषण ये कहकर किया जाता है कि उन्हें पराये घर जाना है पर मैं कहूंगा कि वो पराये घर जाएं तो स्वालंबी बनकर जाएं।
आत्मनिर्भर बनकर जाएं। वित्त मंत्री के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार जताते हुए प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि ये दिन प्रदेश की प्रगति का दिन है। महिला आत्मशक्ति का दिन है। इस मौके पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतिभा शुक्ला जी ने कहा कि 20 साल बाद ये ऐतिहासिक पल आया है।
जब 2425 मुख्य सेविकाओं के नियुक्ति पत्र वितरण में आप साझीदार बने हैं। ये बाल शक्ति और मातृ शक्ति का पत्र है। सरकारी कर्मचारी के साथ-साथ आप मां के रूप में सेविका भी हैं। अपने दायित्व को सरकारी सेवा तक ही सीमित न समझे। इसी क्रम में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी महोदय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में किया गया, जिसमें लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती ऊषा सिंह, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत, श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मा0 सदस्य विधान परिषद, श्री सुशील पाण्डेय, मा0 जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, श्री राजेश गौतम, मा0 विधायक, कादीपुर सुलतानपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शरद कुमार त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जनपद की 50 नवचयनित मुख्यसेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा सुश्री ज्योति सिंह, पुत्री ओम प्रकाश सिंह, निवासी रैंचा, बल्दीराय अल्पना मिश्रा, पुत्री श्री शिव प्रकाश मिश्रा, निवासी सलारपुर, सुश्री सपना यादव, पुत्री श्री प्रेम चन्द्र यादव, निवासी परवर समेत 50 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। श्री राजेश गौतम, मा0 विधायक, कादीपुर द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी गयी।
श्रीमती ऊषा सिंह, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा कहा गया कि मुख्य सेविकाओं की नियुक्ति होने से आंगनबाड़ी तंत्र को मजबूती मिलेगी और सेवाओं का संचालन बेहतर होगा। इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी निधि सिंह, दयाराम, पूजा त्रिपाठी, प्रवीण कुमार, ममता नायक, राहुल त्रिपाठी, उमेश तिवारी, जिला समन्व्यक, अमर पाल प्रोजेक्ट एसोसिएट, जिला समन्व्यक, पोषण अभियान समेत तुलसीराम, विकास श्रीवास्तव, नवनीत श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

सुल्तानपुर,जलकल कर्मचारियों से अभद्रता व मारपीट के मामले में कार्यवाही न होने से उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ आक्रोशित जिला अध्यक्ष संतोष चौधरी ने दिया पत्र। कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी,अधिशासी अधिकारी समेत जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक को दिया पत्र।
बीते दिन पाइप लीकेज ठीक करवाने के दौरान जलकल कर्मियों से गाली गलौज व मारपीट का मामला। गोलाघाट की पीपल वाली गली निवासी ब्रजेश उपाध्याय पर लगाए गंभीर आरोप,नगर कोतवाली में केस दर्ज करने को दी तहरीर। नगर कोतवाली क्षेत्र के बढैयावीर वार्ड से जुड़ा है मामला।
आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कामता गंज बाजार में व्यापारी नेताओं की एक बैठक कामतागंज बाजार में संपन्न हुई बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई और साथ ही साथ व्यापारियों ने प्राथमिकता पर स्वदेशी सामानों को बेचने के लिए तथा एक राष्ट्र एक चुनाव का संकल्प लिया भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य में कामतागंज बाजार के अध्यक्ष शिव प्रभाकर जायसवाल के कैंप कार्यालय पर व्यापारी नेताओं की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी अमेरिका के ट्रंप की टैरिफ का विरोध करते हैं इसलिए हम सभी व्यापारियों को प्राथमिकता पर स्वदेशी सामानों को बचना चाहिए और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने एवं देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम सभी व्यापारियों उद्यमियों को मिलकर काम करना चाहिए। श्री त्रिपाठी ने कहा कि हम लोग स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ तथा एक राष्ट्र एक चुनाव का अभियान चला रहे हैं जिसके तहत जनपदों में बाजारों में जाकर व्यापारी नेताओं से संपर्क किया जा रहा है कारण की बार-बार चुनाव होने से सबसे अधिक नुकसान व्यापारियों तथा उद्यमियों को होता है उद्यमियों के कारखाने महीनों बंद हो जाते हैं सारे मजदूर जिस राज्य के होते हैं उसे राज्य के चुनाव में मतदान चले जाते हैं व्यापारियों को नगद रुपया ले आने ले जाने में दिक्कत होती है और पूरा सरकारी तंत्र चुनाव की घोषणा होने के बाद चुनाव में लग जाता है जिससे जन समस्याओं का निस्तारण भी नहीं हो पता है विकास कार्य ठप हो जाता है बार-बार चुनाव होना विकास में सबसे बड़ी बाधा उत्पन्न करता है। इसलिए हम सभी को मिलकर एक राष्ट्र एक चुनाव तथा स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ अभियान को सफल बनाना है। व्यापारियों ने फूड विभाग के अधिकारी द्वारा उत्पीड़न करने की शिकायत किया कहा की नमूना भरने का भय दिखाकर प्राइवेट व्यक्तियों को भेज कर अवैध वसूली करने का प्रयास फ़ूड अधिकारी द्वारा किया जा रहा है प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि इसकी शिकायत सहायक आयुक्त फूड तथा श्रीमान जिला अधिकारी महोदय से किया गया है शीघ्र ऐसे अधिकारियों पर कार्यवाही होगी। श्री त्रिपाठी ने बाजार में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने का आवाहन किया और कहा कि जो लोग संगठन में सक्रिय होकर कार्य कर रहे हैं उन्हीं को पदाधिकारी बनाया जाए। आज की इस बैठक में अध्यक्ष शिवप्रकाश जायसवाल उपाध्यक्ष सचिन जायसवाल युवा अध्यक्ष शिवम जायसवाल कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल सोनू अग्रहरी सचिन कौशल शुभम जायसवाल मुलई प्रसाद जायसवाल बजरंगी जायसवाल प्रिंस जायसवाल हरिश्चंद्र तिवारी सुशील अग्रहरि अर्जुन जायसवाल आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।
सुल्तानपुर वरिष्ठ समाजसेवी करतार केशव यादव को पद्मश्री दिलाने की मांग।.....................................
पिछले 40 वर्षों से सैकड़ों गरीब, बीमार,बेघर,असहायों की कर चुके हैं मदद।
50 से ज्यादा बार कर चुके हैं, रक्तदान, हजारों लोगों का करवा चुके है रक्तदान। विभिन्न सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर लेते हैं हिस्सा।.........................
सुल्तानपुर एक माह बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों की नियुक्तियों का नहीं निकला परिणाम।
बीते 24 जुलाई को विकास भवन में हुआ था साक्षात्कार।...............
प्रधानाचार्य,पीजीटी,कंप्यूटर, लैब असिस्टेंट,कार्यालय अधीक्षक,लिपिक केयरटेकर सहित कई पदों के लिए हुआ था साक्षात्कार।................
परिणाम न आने से अभ्यर्थियों में असंतोष। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के लिए निकाली गई थी भर्तियां।
नियुक्ति न होने से छात्राओं का भविष्य हो रहा बर्बाद।
सुल्तानपुर रेलवे ने त्योहारों पर यात्रियों को ट्रेन से सफर करने पर किराये में भारी छूट देने का निर्णय लिया है। शर्त यह होगी की स्लीपर क्लास रिजर्वेशन में यात्री जिस शहर की दूरी तय करेंगे, उसी क्लास में उनकी वापसी होगी तो, यात्री दिसंबर तक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। बुकिंग काउंटर पर दिल्ली, मुंबई,लुधियाना,हरियाणा और पंजाब आदि शहरों का टिकट कराने के लिए आए इच्छुक टिकट यात्री इसकी जानकारी करते नजर आए।
कृष्णानगर निवासी विपिन मुंबई जाने के लिए स्लीपर रिजर्वेशन का टिकट कराने आए था। उन्हें किराये में यहां 20% छूट की जानकारी हुई। उनका कहना है कि नौकरी करने जा रहा हूँ, लौटने का समय नही तय है,वही रमेश गभड़िया निवासी दिल्ली के लिए एसी का टिकट कराने के पहुंचे थे। एसी का कन्फर्म टिकट न मिलने पर वह स्लीपर टिकट कराने को बोला तो उन्हें कन्फर्म टिकट मिल गया। उनकी भी वापसी का कोई समय निर्धारित नही था। यही हाल संदीप सोनी और जय प्रकाश चौक निवासी का भी रहा। उन्होंने बताया कि उनके भाई लुधियाना में नौकरी करते हैं। उनका स्लीपर क्लास का टिकट कराने आए हैं। वापसी उनका अभी निश्चित नही है।
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सुल्तानपुर विवेक त्रिपाठी ने बताया कि स्लीपर और एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को वापसी किराये में भारी छूट दी जा रही है। यात्री इसका लाभ दिसंबर तक उठा सकेंगे। जबकि समय निर्धारित होने से पहले से ही रेलवे ने छूट दे रखी है। इससे रेलवे की आय में वृद्धि हुई है,इसका समयसीमा और बढ़ाया जा सकता है।
सुल्तानपुर,बिना महिला पुलिस के महिलाओं का हाथ पकड़कर उनसे अभद्रता करते CCTV में कैद हो गए लम्भुआ एसओ की तस्वीर।
मामले का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। बीती देर रात नकाबपोश लोगों द्वारा एक मकान कब्जाने का मामला।
कब्जाने वालों का साथ देने का स्थानीय पुलिस पर लगा आरोप,पीड़ित महिलाओं का आरोप-पुलिस की मौजूदगी में दबंगों ने की मकान कब्जाने की कोशिश। रात के अंधेरे में मकान कब्जाने का विरोध करने वाली पीड़ित महिलाओं को वहां से ढकेल कर हटाते हुए लम्भुआ एसओ खुद CCTV कैमरे में हुए कैद।
थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे लम्भुआ एसओ महिला से अभद्रता करते हुए CCTV में हुए कैद लगा आरोप। जिस घर को कब्जाने की हुई थी कोशिश,उस घर के तीन सगे भाइयों में है बटवारे का विवाद।
बंटवारे के विवाद से असंतुष्ट होकर न्यायालय में मकान का विवाद पहुंचा, दीवानी न्यायालय में चल रहा मामला विचाराधीन।
जिस मकान को कब्जाने की हुई कोशिश उसके अगल बगल के CCTV कैमरे और DVR मशीन उठा ले जाकर उसका वीडियो डिलीट कराने का लम्भुआ पुलिस पर लगा आरोप।
सुल्तानपुर,आधार बनवाने के लिए यह मारामारी सिर्फ एक दिन की बात नहीं है,बल्कि कई वर्षो से यहां पर लोगों को हर दिन परेशानी उठानी पड़ती है। मुख्य डाकघर में पहले तीन काउंटर संचालित होते थे,बीच में एक हो गया था,लेकिन अब भीड़ को देखते हुए फिर तीन दिन से तीन काउंटर संचालित है। फार्मों की छीना-झपटी को देखते हुए आवेदन पत्रों के वितरण की व्यवस्था सुबह छह से आठ बजे तक कर दी गई है।
बावजूद भीड़ काबू में नहीं आ रही है। फाॅर्म नहीं मिलने पर दोबारा आना पड़ रहा। डाकघर में श्री अहमद ने बताया कि आधार संशोधन कराना है। फाॅर्म नहीं मिल पाया। सुबह छह से आठ बजे के बीच बुलाया गया है। जयसिंहपुर कादीपुर,दोस्तपुर,लम्भुआ और कूरेभार में संशोधन नहीं हो पा रहा है। अब यहां दोबारा आना पड़ा। सुबह छह बजे आकर लिया था फाॅर्म, दोपहर डाकघर में मिली द्वारिकागंज निवासी प्रियंका ने बताया कि अपना और मां का आधार संशोधन कराने आई हूं।सुबह छह बजे आकर दो फाॅर्म लिया और संशोधन कराने के लिए कतार में लगी हूं। नंबर आने पर बुलाया जाएगा उसके बाद फिर देखा जायेगा कि क्या होता है।
अधीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि लोगों की समस्या को देखते हुए तीन काउंटर संचालित कर दिए गए हैं। रोजाना सौ से दो सौ तक के आधार कार्ड बनाए व संशोधित किए जा रहे हैं।
सुल्तानपुर में लगातार साधन सहकारी समितियों पर जरूरत के मुताबिक यूरिया आपूर्ति नहीं हो पाने से किल्लत अभी बरकरार है। हर साल की तरह 1-2 दिन चक्कर काटने के बाद किसान मजबूरी में निजी दुकानों से महंगे दाम पर यूरिया की खरीदारी कर रहे हैं। क्या एक दो दिन नहीं कर सकते इंतजार। उधर,कृषि विभाग का भी दावा है कि अभी तक तीस हजार क्विंटल अधिक खाद का वितरण किया जा चुका है।
धनपतगंंज क्षेत्र की मायंग समिति पर अभी तक तीन सौ बोरी यूरिया पहुंची, तो वही पांच सौ से अधिक लोगों की भीड़ जमा हो गई। जल्दी खाद लेने के चक्कर में लोग आपस में धक्कामुक्की करने लगे,एक-दो घंटे में ही खाद खत्म होने पर मजबूरी में कुछ किसानों को वापस घर लौटना पड़ा। मायंग समिति के सचिव ने बताया कि तीन सौ बोरी खाद बांट दी गई और चार सौ बोरी का पैसा जमा किया गया है,अगली रैप आने पर फिर दिया जायेगा,समिति के कमांड एरिया के काश्तकारों को लगभग आठ सौ बोरी यूरिया की जरूरत है,वही बल्दीराय क्षेत्र के मीरपुर,बघौना,रैंचा और तिरहुंत में सैकड़ों बोरी वितरण किया गया खाद।वितरण केन्द्रो पर पुलिस व्यवस्था में लगी रही। जिले के भदैंया,भपटा,बरुई और हनुमगंज समिति पर दो दिनों के इंतजार बाद चार-चार सौ बोरी यूरिया पहुंची। सचिव ने बताया कि ODC नंबर आने के बाद से यूरिया का वितरण किया जा रहा है।
कुड़वार साधन सहकारी समिति भंड़रा में यूरिया आने की सूचना पर सुबह से ही किसानों की भीड़ लग गई। समिति के परिसर में कतार में लगे किसान अपने नंबर आने का और यूरिया लेने का इंतजार किया। किसानों ने बताया कि धान की फसल के लिए यूरिया बहुत जरूरी है।कहीं न कहीं प्राइवेट दुकानों पर मिलने वाली यूरिया महंगी और गुणवत्तापूर्ण नहीं रहती है। कूरेभार क्षेत्र के पटना और सैदखानपुर समिति पर यूरिया समय से नहीं पहुंचने पर कुछ किसान मायूस होकर वापस लौट रहे है। धनजई गांव के किसान अमरेंद्र, सुरेश और राकेश सिंह ने बताया कि समिति पर पहुंचा हूँ,अभी मुझे नहीं मिली यूरिया खाद।
शिवगढ़ भरखरे समिति पर यूरिया का वितरण किया गया। किसान ने बताया कि आधार से 270 रुपये प्रति बोरी मूल्य पर खाद मिली है। सचिव श्री सिंह ने बताया कि किसानों को सरकारी रेट पर ही खाद वितरण किया जा रहा है। धनपतगंज क्षेत्र के डंड़वा व सेमरौना गांव निवासी किसान मोहम्मद और श्री सिंह ने बताया कि कौन मारा मारी करे, निजी दुकान से कुछ महंगे दामों पर यूरिया के साथ जिंक लेनी पड़ी।
सुल्तानपुर एआर कोऑपरेटिव अंजनी कुमार ने बताया कि आवश्यकता अनुसार यूरिया का छिड़काव करें। ज्यादा खाद के इस्तेमाल से पैदा होने वाला अनाज हानिकारक हो सकता है। इसलिए लक्ष्य के अनुसार जिलभर में यूरिया का आवंटन किया गया है।
Aug 27 2025, 20:11
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
30.1k