पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, कई आपराधिक मामलों में था वांटेड
#formerbjpleadersuryahansdakilledinpoliceencounter
गोड्डा जिले के ललमटिया निवासी पूर्व भाजपा नेता सूर्यनारायण उर्फ सूर्या हांसदा पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने रविवार को सूर्या को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस उसकी निशानदेही पर ललमटिया जंगल में छुपाए गए हथियार को बरामद करने गई थी। जानकारी के अनुसार वो पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा, तभी पुलिस ने उस पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। एसपी मुकेश कुमार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है
![]()
सूर्या हांसदा की मां निलमनी मुर्मू ने बताया कि कल रविवार को पुलिस ने देवघर के मोहनपुर नावाडीह स्थित मौसी के घर से सूर्या को गिरफ्तार किया था। कल रात एनकाउंटर करने की बात कही जा रही है। देवघर के नावाडीह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने के बाद उसे लाया जा रहा था। रात में पुलिस सूर्या को अपने साथ जांच के लिए जिरली समारी पहाड़ी पर ले गई, जहां पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में सूर्या हांसदा मारा गया।
कई अपराधिक मामले दर्ज
सूर्या हांसदा के खिलाफ गोड्डा व साहिबगंज जिले में जनवरी से अब तक कुल तीन मामले दर्ज हैं, जिसमें मुख्य रूप से ईसीएल खदान क्षेत्र में 30 से 40 राउंड फायरिंग, हाइवा फूंकने व साहिबगंज में पेट्रोल पंप के समीप आगजनी की घटना शामिल है। सूर्या हांसदा वर्ष 2000 के आसपास क्षेत्र में गैंगस्टर था। अपहरण हत्या, लूट आदि के करीब 50 से अधिक मामलों में उसकी संलिप्तता है।
राजनीति में भी आजमाया चुका है किस्मत
सूर्या हांसदा तीन बार चुनाव हार चुका था। उसने दो बार जेवीएम और एक बार बीजेपी से अपनी किस्मत जमाई थी। सूर्या हांसदा ने 2019 में बोरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा। पार्टी ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष ताला मरांडी का टिकट काट कर सूर्या हांसदा को दिया था। 2024 चुनाव में जयराम महतो की पार्टी के उम्मीदवार के रूप में सूर्या हांसदा चुनाव लड़ चुका है।
गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से पुलिस कर रही थी छापेमारी
हाल ही में ईसीएल की राजमहल परियोजना के पहाड़पुर क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना में भी सूर्या की संलिप्तता सामने आई थी। इसके अलावा साहिबगंज के क्रशर मिल में ट्रक और ट्रक जलाने के मामले में भी सूर्या शामिल था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से छापेमारी कर रही थी। बोआरीजोर थाना क्षेत्र के जिरली पंचायत के सामरी, राहरबरिया और जालोकुंडी के बीच पहाड़ियों में पुलिस प्रशासन के जवान जमे हुए हैं। एसपी मुकेश कुमार ने पुलिस मुठभेड़ में सूर्या हांसदा के मारे जाने की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि सूर्या को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम गई थी।
5 hours ago