प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते जाएंगे ब्रिटेन, मालदीव का भी करेंगे दौरा, व्यापार के साथ भरोसे पर होगा फोकस
#pmmoditovisitukmaldivesnext_week
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर चार दिवसीय विदेश यात्रा पर जाएंगे। वे अगले सप्ताह ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा करेंगे। इस दौरान व्यापार समझौते और रिश्तों को बढ़ावा देने पर फोकस किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 से 26 जुलाई के बीच दो देशों के अहम दौरे पर रहेंगे। वह 23-24 जुलाई को यूके की यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा में भारत और यूके के बीच एक बड़ा व्यापार समझौता हो सकता है। दोनों देश सुरक्षा संबंधों को और मजबूत करने पर भी बात कर सकते हैं। यूके के बाद पीएम मोदी मालदीव की यात्रा करेंगे। मालदीव जाने का मकसद उसके संग तनावपूर्ण संबंधों को सुधारना है।
![]()
प्रधानमंत्री मोदी 23 और 24 जुलाई को यूनाइटेड किंगडम से अपने दो देशों के दौरे की शुरुआत करेंगे। वे भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करेंगे, जो दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों में एक अहम डेवलपमेट है। इस ट्रेड डील से भारतीय वस्तुओं पर टैक्स कम हो जाएंगे, जिससे उन्हें यूके में बेचना आसान होगा। इसके साथ ही ब्रिटिश प्रोडक्ट जैसे व्हिस्की और कारों को भारत में बेचना भी आसान हो जाएगा।
ट्रंप और नाटो की धमकी के बाद कितना अहम है दौरा?
पीएम मोदी का यह ब्रिटेन दौरा उस समय होने वाला है, जब ट्रंप का पिच्छलग्गू बनते हुए नाटो चीफ मार्क रूटे ने भी रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत को धमकाने और 100% 'द्वितीय प्रतिबंधों'की चेतावनी दी है। हालांकि, भारतीय विदेश मंत्रालय ने नाटो प्रमुख को अच्छे से समझा दिया है कि भारत को अपनी प्राथमिकता पता है और वह पहले अपनी आवश्यकताओं पर ही ध्यान देगा। इस वजह से अगर ऐसे समय में प्रधामंत्री ब्रिटेन जा रहे हैं तो यह और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह अमेरिका का भी पुराना सहयोगी है और नाटो का भी एक अहम किरदार है।
मालदीव की यात्रा भी बेहद अहम
यूके से प्रधानमंत्री मोदी 25-26 जुलाई को मालदीव जाएंगे। वहां वह राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। मालदीव में उनका दौरा दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेगा। राष्ट्रपति मुइज्जू के प्रशासन में यह उनकी पहली मालदीव यात्रा होगी। मोहम्मद मुइज्जू सरकार के कार्यकाल में यह यात्रा इसलिए भी अहम है, क्योंकि यह मालदीव में कुछ नेताओं की ओर से भारत विरोधी बयानबाजी और अभियानों के कारण हाल ही में दोनों देशों के संबंधों में आए तनाव के बाद पहली बार हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी की पिछली मालदीव यात्रा जून 2019 में हुई थी।
Jul 19 2025, 16:53