थाना इटियाथोक पुलिस ने अवैध देशी तमंचा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
![]()
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध देशी तमंचा के साथ आरोपी अभियुक्त 01. वैभव दुबे उर्फ गोलू पुत्र राकेश कुमार दुबे निवासी वीरपुर दुबे थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा को नौवा गाँव नहर पुलिया से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
29.06.2025 को थाना इटियाथोक के उ0नि0 राजेश कुमार मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि नौवा गाँव नहर पुलिया ग्राम तारी परसोहिया के पास 01 संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया तलाशी की गयी तो उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर अभियुक्त 01. वैभव दुबे उर्फ गोलू पुत्र राकेश कुमार दुबे निवासी वीरपुर दुबे थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना इटियाथोक में मु0अ0स0- 157/2025, धारा 3/25 आर्मस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
Jun 30 2025, 18:38