लोक विद्यार्थी शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर आपरेशन सिंदूर पर विजय प्राप्त की दी बधाई
![]()
श्रीप्रकाश यादव
चंदौली,चहनिया। लोक विद्यार्थी शिक्षक संगठन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली रक्षा मंत्रालय कार्यालय पर मुलाकात की और उनको "ऑपरेशन सिंदूर" पर विजय पाने की शुभकामनाएं भी दी। साथ ही कक्षा एक से आठ तक संचालित विद्यालयों के मानक एवं मान्यता के संबंध में हो रही समस्याओं को प्रदेश सरकार द्वारा समाधान करने की मांग की। और क्षेत्र के चौमुखी विकास कार्यों पर चर्चा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि विकास कार्यों के लिए जितना हो सकता है कार्य किया जाएगा। चाहे वह किसी भी संदर्भ में हो,किसी का भी हो।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह,पारस सिंह, विष्णु प्रसाद विश्वकर्मा,औरंगजेब खान, शिवशरण विश्वकर्मा, अमित कुमार पांडेय,पंकज कुमार यादव,डॉक्टर अरुणकांत उपस्थित रहे।
Jun 24 2025, 19:07