भाजपा के द्वारा एक जन चौपाल का किया गया आयोजन
![]()
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोदी सरकार के 11 वर्ष के तहत भाजपा के द्वारा एक जन चौपाल का किया गया आयोजन। जन चौपाल को संबोधित करते हुए कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने उपस्थित लोगों को मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियां का बखान करते हुए कहा कि आज के भारत का डंका संपूर्ण विश्व में बज रहा है, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष मोदी सरकार का अमृत काल है। इस मौके पर उन्होंने मोदी सरकार को बेमिसाल की संज्ञा देते हुए कहा कि सफल आॅपरेशन सिंदूर से पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है आज भारत हर क्षेत्र में आगे है।
सभा को भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनरेश त्रिवेदी ने भी संबोधित किया और भाजपा कार्यकतार्ओं को सरकार की उपलब्धियां की जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन निर्मल मिश्रा मंडल अध्यक्ष के द्वारा किया गया और सफल संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य उत्तम शर्मा। के द्वारा किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा ?5 लाख तक मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत शिविर भी लगाया गया। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर अरविंद वाजपेई ने बताया कि शिविर में 13 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस मौके पर प्रमुख रूप से अनिल भार्गव, गुड्डू वर्मा, चंदनसिंह, उपेंद्र सिंह, संदीप बंसल सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jun 23 2025, 13:26