आरएसएस ने मनाया छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उत्सव
![]()
ड्रमंडगंज, मीरजापुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा सोमवार की शाम ड्रमंडगंज स्थित केशव प्रभात शाखा परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में शिवाजी महाराज की राष्ट्रभक्ति और समाज में नारी शक्ति के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।
संघ के पूर्व बौद्धिक प्रमुख राजेश सिंह ने कहा कि शिवाजी महाराज के जीवन में दो प्रमुख महान विभूतियों का विशेष योगदान रहा, जिसमें प्रथम गुरु उनकी माता जीजा बाई भोसले तथा दूसरे समर्थ गुरु रामदास थे जिन्होंने शिवाजी को महान मराठा साम्राज्य का निर्माता बनाया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की राष्ट्रभक्ति देश की वर्तमान व भावी पीढी के लिए सदैव प्रेरक बनी रहेगी। कार्यक्रम का संचालन संघ के खंड कार्यवाह तारकेश्वर केशरी ने किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान कौशलेन्द्र गुप्ता, अंजनी कुमार सोनी, अनिल केशरी, पिंटू केशरी, राकेश विश्वकर्मा, मनीष, कमलेश वर्मा, बसंत लाल केशरी, मनोज केशरी, प्रतिमा सिंह परिहार, सोनम केशरी, कोमल वर्मा, संध्या, मनीष केशरी, सुरेंद्र शर्मा आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Jun 11 2025, 16:48