भगवान परशुराम जयंती पर जिले में विशेष आयोजन:हरिहरनाथ मंदिर समेत कई स्थानों पर पूजन-अर्चन, भजन-कीर्तन का आयोजन
![]()
नितेश श्रीवास्तव,भदोही । जिले में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हरिहरनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।परशुराम चबूतरा ज्ञानपुर में भगवान विष्णु के छठवें अवतार की जयंती पर भव्य आयोजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। सभी ने भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ब्रह्मजीत शुक्ला ने भगवान परशुराम के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने एक भ्रांति का निवारण करते हुए बताया कि भगवान परशुराम ने 17 बार क्षत्रियों का विनाश नहीं किया। वास्तव में उन्होंने अपने अंदर के 36 प्रभावों का विनाश किया। यह क्रोध को नियंत्रित करने के लिए किया गया था। शुक्ला ने बताया कि पिछले दो दशकों से लगातार यहां जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
जिले के अन्य क्षेत्रों जैसे भदोही, औराई, सुरियावा और समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भी भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
May 01 2025, 15:35