*सक्रिय सदस्य पार्टी के मजबूत स्तंभ-मयंकेश्वर शरण सिंह*

तिलोई,अमेठी। भारतीय जनता पार्टी जनपद अमेठी के विधानसभा तिलोई के सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव जी रहे जिसमें जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अध्यक्षता एवं तिलोई के लोकप्रिय विधायक एवं राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मयंकेश्वर शरण सिंह के संयोजन में संपन्न हुआ।

मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव ने सक्रिय सदस्यता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा हमारी पार्टी विचारधारा पर आधारित कैडर की पार्टी है दूसरी पार्टियों की तरह वंशवाद पर आधारित पार्टी नहीं है जहां पर केवल एक ही परिवार के लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते रहे या प्रधानमंत्री बनते रहे भारतीय जनता पार्टी में छोटा कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय करता है उन पार्टियों में छोटा कार्यकर्ता कभी ऊपर तक आने का सपना भी नहीं देख सकता जबकि हमारे यहां छोटे से छोटा कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री बनता है हमारी पार्टी विरासत और धरोहर को साथ लेकर चलती है। भाजपा ने भारतीय राजनीति में एक अभूतपूर्व परिवर्तन लाने का काम किया है जो कि भारत देश को गुलामी की मानसिकता से निकलकर स्वच्छंद पूरे विश्व में भारत का डंका बजाने का काम किया है जो कार्य और निर्णय लोग बहुत दूर की सोचते थे उसको भाजपा ने कर दिखाया जैसे धारा 370 को समाप्त करके हमने वास्तव में कश्मीर को पूरे देश के साथ जोड़ा है राम मंदिर को लेकर विगत 500 वर्षों के संघर्ष का समाधान हमने किया है राम मंदिर निर्माण का रास्ता निकाला आज भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है हमने तुष्टीकरण को तिलांजलि देकर सबका साथ सबका विकास का मंत्र अपनाया है और संघर्ष में हमने विश्वास जताया है हमारे राजनीतिक सुचिता एवं आर्थिक सुचिता का हमेशा ध्यान रखा है।

राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य पार्टी के बहुत ही मजबूत स्तंभ है जो कि आज भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है उसमें क्षत्रिय सदस्यों का बहुत बड़ा योगदान है सक्रिय सदस्य के दम पर ही हम पूरे भारत के एवं राज्यों में बार-बार चुनाव जीत रहे हैं और सेवा करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा करते रहते हैं भाजपा का कार्यकर्ता सत्ता को भोग नहीं सेवा का विषय मानता है।

जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत आर्थिक सामरिक तथा सांस्कृतिक रूप से वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर है। मोदी जी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत एक शक्तिशाली देश स्थापित हुआ है आज जहां हम पांचवी आर्थिक शक्ति हैं वही महा शक्तियों के संघर्ष को रोकने के लिए हमसे अपेक्षा की जाती है हम साहसी हैं देशहित में कोई भी निर्णय लेने में पीछे नहीं हटते परमार परीक्षण इसका उदाहरण है अमेरिका के दबाव की परवाह न करते हुए भी हमने परमाणु परीक्षण किया इससे भाजपा के नेतृत्व में आज भारत विश्व महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर हुआ है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हां बोलो मंच पर रामकृष्ण भारती पूर्व जिला महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना ब्लॉक प्रमुख सिंहपुर अंकित पासी जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम मूर्ति यादव जिला मंत्री अशोक मौर्य जिला महामंत्री भागीरथी मौर्य, जिला मंत्री मनोज जायसवाल, पूर्व जिला महामंत्री धर्मेश मिश्रा पूर्व अध्यक्ष जायस महेश सोनकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र सिंह, अवनेंद्र सिंह पूर्व जिला मीडिया प्रभारी अनिल पांडे, मनजीत सोनकर,मंडल अध्यक्ष पंकज अवस्थी मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष बहादुरपुर चंद्रपाल यादव मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह राजा फतेहपुर जयस नगर मंडल अध्यक्ष अनोखेलाल सोनकर सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भगवान की पूजा करते है, क्योंकि जल बरसात-ह्रदयेश कुमार

अमेठी।गोवर्धन नाथ का पुजन करना है। जिससे वर्षा जल की हो। ओखल की मुक्ति नही हुई। गायो के चरने के लिए वृन्दावन है। मै तो आयी वृन्दावन धाम किशोरी तेरे चरणन मे,श्री राधे तेरे चरणन मे,वृज वृन्दावन की महरानी ।कृपा करौ श्री राधे।

श्रीमद्भागवत महापुराण संगीतमय ज्ञान यज्ञ महोत्सव पूरे सेवक बैसडा मे कथा व्यास आचार्य हृदयेश कृष्ण जी महराज ने कथा के पांचवे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला। भगवान श्रीकृष्ण ने गुफा मे बैठ गये ।अजगर ने गुफा अपना बन्द कर लिया। सब मूर्छित हो गए। भगवान श्रीकृष्ण ने सबको मुक्ति मिल गई। ग्वाल के जूठे खा रहे। भगवान कैसे है। बनाई गयी सृष्टि से बढ़कर आगे है। ब्रह्म जी से आगे भगवान श्रीकृष्ण ने आगे बढ़कर कार्य किया। ब्रह्म बनकर टहल रहे है। मूर्ख बिकलाग की नर बालि नही होती। भगवान श्रीकृष्ण ने रक्षा की। मुक्ति के पीछे नही भगना चाहिए। मन से बाणी से गुणगान बद करना चाहिए।

जमुना किनारे मेरा गांव। ऊची हबेली,वृज की हूं कि नारी नबेली। घिस कर चन्दन लगाऔ,बंशी बजाकर आओ रे। खस रोओ महल बनाओ। चुन चुन कर कालिया सजाओ।

मुख्य यजमान पंडित राजकुमार पाण्डेय सपत्नीक,जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ पाण्डेय,राजेश मिश्र जिला सचिव समाज बादी पार्टी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सदाशिव पाण्डेय,सुरेश कुमार मिश्र,ज्वला प्रसाद पाण्डेय,प्रदीप कुमार तिवारी,अमित कुमार तिवारी,कमलेश गुप्ता,राम प्रकाश शुक्ल,आद्या पाण्डेय,सत्य प्रकाश पाण्डेय पूर्व प्रधान,हरि नाथ पाण्डेय,राम शिरोमणि शुक्ल आदि मौजूद रहे।

त्रिलोकपुर में बाबा साहेब जयंती की तैयारियां जोरों पर

अमेठी, मुंशीगंज: बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती को लेकर त्रिलोकपुर गांव में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आगामी 14 अप्रैल को होने वाले भव्य आयोजन के लिए एडवोकेट पंकज सरोज के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इस बैठक में बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके समानता व न्याय के सिद्धांतों को जीवंत करने का संकल्प लिया गया।

एडवोकेट पंकज सरोज ने इस अवसर पर कहा, "यह जयंती केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का दिन है।" बैठक में महीप सरोज, श्याम किशोर सरोज, डॉ. दिनेश सरोज, बीडीसी सुरेंद्र सरोज, हरिश्चंद्र बौद्ध, अमन यादव, मुकेश कनौजिया सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में "नमो बुद्धाय, जय भीम, जय संविधान" के नारों की गूंज के साथ बैठक संपन्न हुई। दिलीप सरोज और विजय सरोज ने भी आयोजन की सफलता के लिए अपने विचार साझा किए।

*सपा कार्यालय गौरीगंज में महर्षि कश्यप, निषादराज गुह्य व सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई*

अमेठी- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ महर्षि कश्यप, श्रंगवेरपुर के राजा निषादराज गुह्य एवं महान सम्राट अशोक की जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, गौरीगंज में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इन महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने की। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती केवल समारोह तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वक्ताओं के विचार

जिला सचिव महेंद्र यादव ने कहा कि महर्षि कश्यप, निषादराज गुह्य और सम्राट अशोक जैसे महापुरुषों की विरासत हमें सामाजिक समरसता और न्याय की प्रेरणा देती है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को एक नई दिशा दी जा सकती है।

विधानसभा अध्यक्ष मनीराम वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से वंचित, पिछड़े और शोषित वर्गों की आवाज बुलंद करती रही है। इन महापुरुषों के संघर्षों और विचारों को आत्मसात कर समाज के हर वर्ग को समान अवसर देने की दिशा में कार्य करना हमारा कर्तव्य है।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य

इस मौके पर चंद्रशेखर यादव, मनू पाल, चंद्रकांत पाल, मुन्ना यादव, दीपू तिवारी, अशोक यादव, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इन महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम की जानकारी समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेश मिश्र ने दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय, समरसता और एकता के संदेश को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

*धूमधाम से स्थापना दिवस मनाएगी भाजपा- ओमप्रकाश त्रिपाठी*

सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित करेगी भाजपा

गौरीगंज, अमेठी। गौरीगंज स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक आहत हुई बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा प्रतापगढ़ ओमप्रकाश त्रिपाठी रहे। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश त्रिपाठी एवं जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी,पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा सहित सभी प्रमुख व्यक्तियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद बैठक प्रारंभ हुई।

मुख्य अतिथि का स्वागत जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने किया।

पूर्व जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस 6 अप्रैल को धूमधाम से मनाएगी एवं सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर पुराना ध्वज निकाल कर नया ध्वज भी लगाने का काम करेंगे और गांव चलो अभियान भी स्थापना दिवस से 12 अप्रैल तक चलेगा जिसमें लाभार्थियों से संपर्क करना होगा एवं सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे। जिला स्तर पर भाजपा की सफल यात्रा की प्रदर्शनी भी तैयार करके लगाई जाएगी जो की सबको भाजपा के यात्रा से अवगत कराने के लिए कार्यकर्ताओं के लिए लगाया जाएगा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का तृतीय कार्यकाल भारत की राजनीति में विकास के परिवर्तन का नया युग लेकर आगे बढ़ रहा है इस अप्रतिम कार्यकाल के मध्य ही भाजपा का6 अप्रैल को 45 वां स्थापना दिवस बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा जिसमें बूथ के सदस्यों संग बूथ स्तर पर स्थापना दिवस मनाना है घरों पर झंडा फहराना है सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन भी किया जाएगा और उनको सम्मानित भी किया जाएगा।

प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से भवानी दादा दीक्षित जिला उपाध्यक्ष केशव सिंह जिला महामंत्री भागीरथी मौर्य जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी जिला महामंत्री गिरीश शुक्ला जिला उपाध्यक्ष, प्रवीण सिंह जिला उपाध्यक्ष अतुल सिंह जिला मंत्री प्रभात शुक्ला जिला मंत्री ओमप्रकाश पांडे ए राकेश बहादुर सिंह भूपेंद्र मिश्रा उमर अमर सिंह सुरेश तिवारी संतोष द्विवेदी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती आशा बाजपेई वेद तिवारी तौसीफ खान अशोक मौर्य जिला मंत्री डीएन तिवारी जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा विश्व मिश्रा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अरुण मिश्रा राजा अरुण मिश्रा जिला कर मीडिया प्रभारी अजय सिंह मंडल अध्यक्ष, मनोज पासी मंडल अध्यक्ष जामो,महेंद्र मिश्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

घर से गायब युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से मचा हड़कम्प

अमेठी । जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शेखाना खरका मोहल्ला के रहने वाले अजय कुमार मौर्य (35) बुधवार की सुबह 6 बजे घर से निकले थे। जिनका कुछ पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद जायस थाना क्षेत्र के ही नवाब के बगिया स्थित कुएं में हाथ पैर बंधी हुई अजय की लाश मिली।

घर से अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने अजय की काफी खोजबीन किया। जब वह नहीं मिले तो परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद आज संदिग्ध परिस्थितियों में अजय कुमार पुत्र रामखेलावन की लाश कुएं में मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची जायस कोतवाली पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अजय के मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि अजय जिस मिल में काम करता था वहीं से उसको प्रताड़ित किया जाता था। जिसके कारण इन दिनों वह खोया खोया रहता था। कहीं न कहीं उसकी मौत में उन्हीं लोगों का पूरा हाथ है।

जायस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है। घटनास्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकारी भी पहुंच गए। घटना के सम्बंध में जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। घटना की प्रत्येक एंगल से जांच की जा रही है ऐसे में यदि कोई दोषी मिलता है तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

एसडीएम आवास में मिला होमगार्ड का शव

अमेठी। जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के बगल बने एसडीएम न्यायिक के आवास में तैनात होमगार्ड की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में गुरूवार काे मिली है। मृतक होमगार्ड एसडीएम न्यायिक मोहम्मद असलम के आवास पर तैनात था।गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जामों रोड पर स्थित नवीन कलेक्ट्रेट परिसर के बगल में एडीएम और एसडीएम के सरकारी आवास हैं। यहां स्थित तहसील गौरीगंज में कार्यरत एसडीएम न्यायिक मोहम्मद असलम के आवास पर मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पनियार गांव का रहने वाला राजकिशोर (56) की ड्यूटी लगी थी।

आज हाेमगार्ड राजकिशोर की लाश गार्ड रूम में मिलने की सूचना पर गौरीगंज कोतवाली पुलिस पहुंची।कोतवाल श्याम नारायण पांडेय ने फॉरेंसिक टीम के साथ माैके से साक्ष्य जुटाए और लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ गौरीगंज अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गार्ड की मौत किसी गंभीर बीमारी के कारण हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने मां कालिका धाम में की पूजा-अर्चना

संग्रामपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर संग्रामपुर स्थित शक्तिपीठ मां कालिका धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मां कालिका के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और समस्त क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

इसी क्रम में, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष श्री महेश सोनी ने अपने परिवार के साथ मां कालिका की आरती और पूजन संपन्न किया। पूजा के उपरांत उन्होंने भक्तों के बीच प्रसाद वितरण भी किया। भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मंदिर परिसर भक्तों के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां कालिका के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर कई श्रद्धालु एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी के साथ लक्ष्मी सोनी (नगर पंचायत प्रत्याशी, अमेठी) एवं उनके परिवार ने भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान ओमप्रकाश वैश्य, विनोद बर्नवाल, सोनू कसौंधन (नगर अध्यक्ष), संदीप अग्रहरी, राहुल लोहिया, अखिलेश सोनी, पवन वैश्य, राज वैश्य, मनोज अग्रहरी, चित्रांशु जायसवाल, हिमांशु कसौंधन, व्यापार मंडल जिला महामंत्री राहुल लोहिया, दीपक अग्रहरि, उत्सव भालोठिया, हनी जायसवाल, कमल अग्रहरि, सुरेश प्रधान मौर्य सहित कई व्यापारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

इस आयोजन से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और सभी ने मां कालिका से अपने परिवार एवं समाज की खुशहाली की कामना की।

प्राथमिक शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है "हमारा आंगन हमारे बच्चे " कार्यक्रम : जिला विद्यालय निरीक्षक

अमेठी। सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग अमेठी द्वारा विभा मैरिज लान गौरीगंज में जिला स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश द्विवेदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया । जिला समन्वयक प्रशिक्षण अभिनव पांडे ने मुख्य अतिथि का बुके और अंग वस्त्र देकर सम्मान किया । हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम में जनपद के सभी विकास क्षेत्र से चयनित बाल वाटिका तथा कक्षा एक और दो के निपुण बच्चों, नोडल शिक्षक , शिक्षण संकुल, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकत्री को भी सम्मानित किया गया ।

मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह छोटे बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा । उन्होंने शिक्षकों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो और अभिभावकों से आवाहन किया कि वह बच्चों की समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करें । नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में कार्य करते हुए उत्तम परिणाम लाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश द्विवेदी जी ने कहा कि हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य छोटे बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ना और उनकी बैद्धिक क्षमता का विकास करना है एसआरजी राकेश मिश्र ने कहा हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के तहत गतिविधि आधारित शिक्षा से बच्चों की जिज्ञासा और रुचि बढ़ रही है । खेल-खेल में सीखने की इस पद्धति से बच्चे जल्दी और आसानी से सीख पा रहे हैं । जिससे उनके सोचने समझने की क्षमता विकसित हो रही है । कार्यक्रम में निपुण बच्चे जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया उन्हें स्टेशनरी बैग और 500 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।

पत्रकार प्रदीप सिंह के ऊपर हुए प्राणघातक हमले को लेकर सौँपा ज्ञापनप

मुसाफिरखाना अमेठी।बीते दिनों पत्रकार प्रदीप सिंह के ऊपर हुए प्राणघातक हमले को लेकर स्थानीय पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभिनव कनौजिया को सौंपा ।पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है।

सोमवार को मुसाफिरखाना तहसील मुख्यालय पहुंचे पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार यशपाल सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभिनव कनौजिया को सौंपा। उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में पत्रकारों ने कहा कि बीते 22 मार्च की रात में खबर संकलित कर वापस लौट रहे पत्रकार प्रदीप सिंह पर एक व्यक्ति ने प्राणघातक हमला कर दिया था जिससे वे घायल हो गए।जिसके संबंध में भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पर अभियोग पंजीकृत किया गया है पत्रकारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे ज्ञापन में पत्रकारों की सुरक्षा के साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए प्रभावी कार्यवाही की मांग की है।इस दौरान पवन कुमार तिवारी विश्वामणि तिवारी विजय यादव समर बहादुर सिंह प्रदीप सिंह समीर त्रिपाठी रणदीप सिंह मोनू अक्षय प्रताप यादव विनोद सिंह सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।