जयंती से पूर्व सपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा की की साफ-सफाई कर किया माल्यार्पण
![]()
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वाभिमान-स्वमान कार्यक्रम अम्बेडकर चौंक पर संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर साफ सफाई के उपरांत माल्यार्पण कर शुरू किया गया। कार्यक्रम 14 अप्रैल डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में मनाया जाएगा सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की देन व धरोहर 'संविधान और आरक्षण बचाने के लिए उनके विचारों को संगोष्ठीयो एवं संभाषणों के माध्यम से जन जन तक पहुंचाया जाएगा।बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी सामाजिक न्याय, समानता और आत्म-सम्मान की राह दिखाते हैं।
बाबासाहेब द्वारा रचित संविधान देश की आत्मा है, जिसे बचाना हम सभी का कर्तव्य है।हम सब मिलकर बाबा साहब के सपनों को साकार करेंगे।इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी रजनीश यादव विजय बहादुर यादव मनुरोजन यादव देवेंद्र भूषण निषाद बृजनाथ मौर्य संजय पहलवान मैना भाई इमरान खान जितेंद्र श्रीवास्तव सच्चिदानंद यादव आफताब निजामी अशोक चौधरी अशोक चौहान जनार्दन चौधरी भृगुनाथ निषाद अरविंद शुक्ला अनारकली मौर्य रफीउल्लाह सलमानी अभिमन्यु मौर्य शिव प्रसाद यादव हीरालाल यादव अनिल यादव अमर अग्रहरि अमित चौहान रौनक श्रीवास्तव सेराज हुसैन राम आशीष यादव संजय यादव अनिल भारती अभिषेक पाण्डेय फ़िरदौस आलम विक्की निषाद वी डी अंसारी सन्तोष यादव राजेंद्र प्रसाद आविद अली धर्मेन्द्र यादव सत्य प्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
Apr 08 2025, 18:00