बक्फ संशोधन बिल पर झामुमो ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर साधा निशाना

झारखंड में बक्फ बोर्ड की एक इंच की भी संपत्ति पीएम और उनके करीबी हाथों में नहीं जाने देंगे - JMM


रांची : लोकसभा में बुधवार देर रात वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पारित हो गया है। इस विधेयक पर पूरे दिन बहस चलती रही। विपक्षी दलों ने इस दौरान सदन में जमकर हंगामा किया। लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक के पक्ष में 288 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 232 सांसदों ने मतदान किया। आज वक्फ बिल राज्यसभा में पेश किया गया। बता दें कि राज्यसभा में बिल को लेकर चर्चा चल रही है।

Image 2Image 3

राज्यसभा में विपक्ष के सांसद विरोध कर रहे हैं वही झारखंड में कांग्रेस के साथ अब झारखंड मुक्ति मोर्चा भी इस विधायक को लेकर विरोध प्रकट कर रही है। आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि देश की जनता रोजगार, मंहगाई पर सवाल कर रही है तो केंद्र सरकार इसे भटकने के उद्देश्य से इस बिल को पेश कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका के सामने हमारे नेता नतमस्तक होकर आए हैं और उससे ध्यान भटकाने के लिए बक्फ बिल है। हमने लोकसभा में भी विरोध किया,राज्यसभा में भी विरोध करेगें। 

 सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि यह जमीन से जुड़ा मामला है इसलिए केंद्र सरकार को राज्य से विचार करना चाहिए था। राज्य की सहमति के बैगर कोई कानून लागू नहीं होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी के लहजे से कहा कि झारखंड में बक्फ बोर्ड की एक इंच की भी संपत्ति पीएम और उनके करीबी के हाथों में नहीं जाने देंगे। देश में आपसी सौहार्द बना रहे, इसे बिगाड़ने का प्रयास न करे।देश में नाइंसाफी किसी के साथ न हो।

वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पेश, झारखंड में कांग्रेस ने जताया विरोध

जनहित मुद्दों से भटका रही है भजपा और धार्मिक उन्माद में लोगों को उलझा चाहती है - कांग्रेस

Image 2Image 3

रांची : वक्फ संशोधन बिल आज लोकसभा में हुआ पेश। इधर इस बिल को लेकर झारखंड में भी सियासी गर्माहट देखने को मिली। आज कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में बिल के विरोध करते दिखे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सहित कई नेता काला पट्टी लगा कर विरोध जताया। 

 वक्फ संशोधन बिल को लेकर कांग्रेस कांग्रेस का साफ कहना है कि इसकी क्या जरूरत है। भाजपा, लोगों को असली मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसे मुद्दे लाती हैं। सिर्फ धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए यह लोग लगे रहते हैं। धार्मिक उन्माद में लोगों को उलझा कर रखना चाहती है भाजपा। मुख्य तौर पर वक्फ बोर्ड के कमिटी में गैर मुसलमानों के होने का विरोध जताया कांग्रेस ने।

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि यह धार्मिक आस्था जुड़ीं है और इसे समझने की जरूरत है। जब उनसे सवाल किया गया कि जब मंदिरों में कोई प्रशासनिक अधिकारी सदस्य हो सकते है, चाहे वह किसी भी धर्म से हो तो वक्फ बोर्ड में क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता। फिर सभी कांग्रेस नेताओं ने इसका विरोध जताया।

रिपोर्टर जयंत कुमार

कोयला से गैस निकालने के लिए कोल इंडिया ने बनायी नयी कंपनी

Image 2Image 3

रांची : कोल इंडिया ने एक और नयी कंपनी बनायी है. कोल गैस इंडिया लिमिटेड नामक यह कंपनी बोर्ड की अनुमति के बाद कोल इंडिया में शामिल हो गयी है. कोल इंडिया ने एक और नयी कंपनी बनायी है. कोल गैस इंडिया लिमिटेड नामक यह कंपनी बोर्ड की अनुमति के बाद कोल इंडिया में शामिल हो गयी है. इस कंपनी में कोल इंडिया का 51 फीसदी शेयर होगा और 49 फीसदी शेयर गेल का होगा. कंपनी का शुरुआती शेयर कैपिटल 11 करोड़ रुपये रखा गया है.

तीन निदेशक भी नोमिनेशन के आधार पर बना दिये

कंपनी ने तीन निदेशक भी नोमिनेशन के आधार पर बना दिये हैं. इनमें कोल इंडिया के निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट) देवाशीष नंदा, इसीएल के निदेशक तकनीकी (ऑपरेशन) निलाद्री राय तथा कोल इंडिया के जीएम (बिजनेस डेवलमेंट) डॉ पीयूष कुमार को रखा गया है. इस कंपनी का निबंधित कार्यालय वीटी सेंटर इसीएल, पश्चिम बंगाल में होगा. इस कंपनी का नोडल विभाग कोल इंडिया का बिजनेस डेवलपमेंट विभाग होगा.

कंपनी ने कोल गैसीकरण के क्षेत्र में कदम रखा

कोल इंडिया कोयला को गैस में बदलने की दिशा में काम कर रही है. इस पर अनुसंधान चल रहा है. कई रिसर्च प्रोजेक्ट फाइनल स्टेज में हैं. कोयला से गैस निकालने का व्यावसायिक उपयोग शुरू किया जायेगा. इसे देखते हुए कोल इंडिया ने नयी कंपनी बनायी है. कोल इंडिया अब कोयला निकालने के अतिरिक्त ऊर्जा के अन्य स्रोत पर भी काम कर रही है. इसमें आनेवाली तकनीकी बाधा को दूर करने के लिए कोल इंडिया ने नयी कंपनी बनायी है.

झारखंड में The/Nudge इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव फेलोशिप ने पकड़ी रफ्तार, फेलोज़ विभागीय परियोजनाओं में ला रहे नई ऊर्जा

Image 2Image 3

रांची : झारखंड सरकार और The/Nudge इंस्टिट्यूट के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई The/Nudge इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव फेलोशिप (IAF) राज्य के प्रमुख विभागों में तेजी से कार्य कर रही है। फेलोशिप का उद्देश्य नीति में सुधार, परियोजनाओं का प्रबंधन और तकनीकी नवाचार के ज़रिए शासन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाना है।

वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार ने जानकारी दी है कि यह फेलोशिप झारखंड सरकार की प्रशासनिक क्षमता को और अधिक सशक्त बनाएगी. शासन को कुशल, प्रभावी और नवीन दृष्टिकोण देने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा. हमें विश्वास है कि इन फेलोज़ का योगदान नीतिगत सुधारों और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक होगा.

उन्होंने कहा कि आईएएफ के तहत नियुक्त ये सभी फेलो 20+ वर्षों का निजी क्षेत्र का अनुभव रखते हैं. उनका उद्देश्य अपने विशेषज्ञता का उपयोग कर सरकारी तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाना है, जिससे राज्य के समावेशी और सतत विकास को बल मिल सके.

 फेलोशिप के शुरुआती दो महीनों में फेलोज़ ने विभागीय टीमों के साथ मिलकर प्रक्रियाओं का विश्लेषण, डेटा समीक्षा और सुधार एजेंडों की पहचान की है. 

आने वाले महीनों में ये फेलोज विभिन्न परियोजनाओं का प्रगति को बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे. 

बता दें कि The/Nudge इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव फेलोशिप 3 फरवरी 2025 को रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में झारखंड सरकार के वित्त विभाग के सचिव, श्री प्रशांत कुमार (आईएएस) की उपस्थिति में लॉन्च की गई थी. इस फेलोशिप का प्रमुख उद्देश्यनीति निर्माण को मजबूत करना है.

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाना,विभागीय कार्यप्रणाली में नवाचार और तकनीक का उपयोग बढ़ाना और शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है.

क्या है The/Nudge इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव फेलोशिप..?

The/Nudge इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव फेलोशिप एक 18 महीने का नेतृत्व-उन्मुख कार्यक्रम है, जिसा उद्देश्य शासन और नीति-निर्माण में नवाचार को बढ़ावा देना है. इसके तहत फेलो राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर विभिन्न विकास परियोजनाओं और योजनाओं पर कार्य करेंगे। 

फेलो तकनीकी नवाचार, नीति निर्माण और शासन के मध्य तारतम्यता स्थापित करने पर कार्य करेंगे. वे डेटा-संचालित निर्णय लेने, डिजिटल समाधानों और नवीन तकनीकों को सरकारी प्रक्रियाओं में एकीकृत करने में सहायक होंगे. इस प्रयास का उद्देश्य शासन में पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ावा देना है. ये सभी फेलो वरिष्ठ पेशेवर हैं, जिनके पास औसतन 20+ वर्षों का निजी क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव है. वे अपनी विशेषज्ञता और ज्ञान का उपयोग सरकारी परियोजनाओं को मजबूत करने और नीति क्रियान्वयन में सुधार लाने के लिए करेंगे. इससे झारखंड के सर्वांगीण विकास और सभी नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने में काफ़ी मदद मिलेगी.

The/Nudge इंस्टिट्यूट के इस प्रयास का उद्देश्य प्रशासनिक सुधारों में सहयोग प्रदान करना और राज्य में सामाजिक व आर्थिक विकास को फेलोगति देना है. आईएएफ टीम ने जानकारी दी कि जल्द ही प्रत्येक फेलो अपनी प्राथमिक परियोजनाओं पर विस्तृत कार्य योजना विभागीय सचिवों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे, ताकि अगले चरण के काम में तेजी लाई जा सके.

रांची में BJP नेता के बाद कारोबारी की गला काटकर हत्या, दहशत का माहौल पुलिस कर रही छापेमारी


Image 2Image 3

रांची : राजधानी रांची में कल भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के बाद कल रांची बंद रहा। इसके बाद देर शाम अपराधियों ने एक कारोबारी की गला रेत कर हत्या कर दी। 

दरअसल रांची के पंडरा इलाके में अपराधियों ने जूता दुकानदार भूपल साहू की बेरहमी से गला रेत दिया। बताया गया कि पंडरा ओपी के ‘रवि स्टील’ के पास भूपल साहू अपनी दुकान में बैठे थे। उसी वक्त बाइक पर सवार अपराधी पहुंचे और उन्हें पकड़कर धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया। हमले के बाद उन्हें गंभीर स्थिति में रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बीते दिन 26 मार्च को भाजपा नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के विरोध में कल रांची बंद बुलाया गया था। बंद खासा असरदार रहा। इस मामले को लेकर झारखंड विधानसभा में भी गुरुवार को जोरदार हंगामा हुआ। और देर शाम अपराधियों ने फिर एक घटना को अंजाम दे दिया। रांची पुलिस को अपराधी लगातार चुनौती दे रहे हैं। इसके बाद भी रांची पुलिस का खौफ अपराधियों में नहीं दिख रहा है।

 पंडरा ओपी क्षेत्र का मामला होते हुए भी मामले की जानकारी मिलते ही रातू थानेदार रामनरायन सिंह पहले मौके पर पहुंचे और आरोपी के गिरफ्तारी के लिए निकल पड़े। पुलिस अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टर जयंत कुमार

रांची में भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव को पुलिस ने लिया हिरासत में

Image 2Image 3

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रतुल शाहदेव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई है। वे भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'अपराधियों को पकड़ने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे राजनीतिक नेताओं को पुलिस ले जा रही है।' भाजपा नेता ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल टाइगर की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और रांची को अपराध की राजधानी करार दिया।

शाहदेव ने एएनआई से कहा, 'अनिल टाइगर की हत्या हो जाना हेमंत सोरेन की कानून व्यवस्था पर पकड़ को दिखाता है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। रांची अपराध की राजधानी बनती जा रही है। पुलिस स्टेशन से महज 25 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े एक जनप्रतिनिधि की हत्या कर दी गई। आज पुलिस मुझे हिरासत में लेने आई है। काश पुलिस ने यह प्रयास तब दिखाया होता, जब उन पर गोलियां चलाई गई थीं'

मुठभेड़ के बाद हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया

झारखंड भाजपा के नेता अनिल टाइगर की बुधवार को रांची में हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी रांची ने बताया, 'भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जांघ में गोली लगी है। पहचान होने के बाद पुलिस की टीमें उसका पीछा करने लगीं। पुलिस टीम को देखते ही उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे गोली मार दी और गिरफ्तार कर लिया। जांच जारी है।'

रांची में अपराधियों ने दिनदहाड़े भाजपा नेता को मारी गोली, पूरे इलाके में सनसनी

Image 2Image 3

रांची : रांची में अपराधियों ने फिर दिया बड़ी घटना को अंजाम। आज राजधानी रांची के कांके स्थित कांके रामनवमी समिति के अध्यक्ष और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर को अपराधियों ने दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी। यह घटना हतप्रभ करने वाली है। कांके चौक पर दिनदहाड़े वरिष्ठ और सक्रिय नेता की हत्या हो जाती है। भाजपा के नेताओं ने कहा कि झारखंड में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। 

कांके बीच चौराहे पर अपराधी गोली मारकर चल देते हैं और पुलिस हाथ-पर-हाथ धरे बैठी रही। राजधानी रांची में पुलिसिंग पूरी तरह फेल हो चुकी है। अनिल टाइगर को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत है। लोगों में आक्रोश है। हत्या से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए और सड़क जाम कर दी।

रिपोर्टर जयंत कुमार

हजारीबाग: रामनवमी की दूसरी मंगल जुलूस में पत्थरबाजी, कई लोग घायल शांति समिति की बैठक आयोजित।


Image 2Image 3

हजारीबाग में रामनवमी की दूसरी मंगल जुलूस के दौरान पत्थरबाजी की घटना सामने आई, जिसमें पुलिस और आम लोग घायल हो गए। हालात को नियंत्रण में लाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी, जिसके बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया।

घटना के बाद सदर थाना में शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समुदायों के लोग और संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए, जैसे सद्भावना विकास मंच। बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि रामनवमी और अन्य त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जाएं।

इस बैठक में हजारीबाग पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने सभी समुदायों के लोगों से मिलकर शांति बनाए रखने का आह्वान किया। पुलिस ने सभी से आपसी सहयोग और समझदारी से त्योहार मनाने की अपील की।

सभी संगठनों और समुदायों ने पुलिस के इस कदम का समर्थन किया और आश्वासन दिया कि वे मिल-जुलकर त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएंगे।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आंगनबाड़ी सेविकाओं, पर्यवेक्षिकाओं तथा हेल्पडेस्क कर्मियों के बीच स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ


Image 2Image 3

आज तकनीक का जमाना है। तकनीकें भी हर दिन तेजी से बदल रही हैं। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं, सेवाओं एवं गतिविधियों में डिजिटाइजेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि महिलाओं एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों में सहूलियत के साथ तेजी आ सके। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड मंत्रालय में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं, पर्यवेक्षिकाओं एवं हेल्प डेस्क कर्मियों के बीच स्मार्टफोन वितरण हेतु आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

विवरणी एवं रिपोर्ट तैयार करने में आसानी के साथ हो सकेगी रियल टाइम मॉनिटरिंग 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर हाथ में स्मार्ट फोन है। स्मार्ट फोन आपके साथ चौबीसों घंटे रहने वाले एक सहयोगी की भूमिका निभा रहा है । यह आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों को आसान बना रहा है। ऐसे में स्मार्ट फोन के बिना एक कदम भी आगे बढ़ना आसान नहीं है।

इसी बात को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं, पर्यवेक्षिकाओं एवं हेल्थ डेस्क कर्मियों को स्मार्टफोन दिया जा रहा है, ताकि आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से निभा सके। इससे आप आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित गतिविधियों तथा कार्यों से संबंधित हर दिन की विवरणी और रिपोर्ट को आसानी से तैयार करने के साथ सुरक्षित भी रख सकेंगे। इसके जरिए आपके द्वारा किए गए कार्यों की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सकेगी।

 स्मार्टफोन का सुरक्षित तरीक़े से सदुपयोग करें

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और पर्यवेक्षिकाओं से कहा कि आपको जो स्मार्टफोन दिया जा रहा है, उसका इस्तेमाल सरकार द्वारा बताए गए एप्प के जरिए सरकारी कार्यों में करें। अपने मोबाइल फोन में एप्प डाउनलोड करने में सावधानी बरतें। लोक- लुभावन तथा प्रलोभन वाले संदेशों के झांसे में ना आएं। इसमें थोड़ी सी भी चूक और लापरवाही बरती तो आपको आर्थिक नुकसान के साथ कई अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है , ऐसे में अपने स्मार्टफोन का सुरक्षित तरीके से सदुपयोग करें।

 स्मार्टफोन के भी सकारात्मक और नकारात्मक पहलू हैं_

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्मार्टफोन की वजह से पूरी दुनिया मुठ्ठी में कैद सी हो गयी है। आपके स्मार्टफोन में हर वह जानकारी उपलब्ध है, जिसको जानने की आपको इच्छा होती है। आज स्मार्ट फोन की वजह से हमारी जिंदगी का हर पल प्रभावित हो रहा है। आप घर में पर्स भूल सकते हैं, लेकिन स्मार्ट फ़ोन छोड़ना नहीं भूलते। ऐसे में यह कहना लाजमी है कि हर चीज की तरह स्मार्ट फोन के भी सकारात्मक और नकारात्मक पहलू हैं। 

विशेषकर जिस तरह स्मार्टफोन के जरिए अपराध के विभिन्न स्वरूप सामने आ रहे हैं, वह काफी चिंता वाली बात है। ऐसे में यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस रूप में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। अगर स्मार्टफोन का सुरक्षित तरीके से उपयोग करेंगे, तो इससे आपकी जिंदगी काफी आसान बन जाएगी। परन्तु इसके उपयोग में सावधानी बरतना नितांत आवश्यक है।

हजारीबाग में रामनवमी से पहले निकाले गए मंगला जुलूस के दौरान हिंसा के खिलाफ भाजपा ने विधानसभा में किया प्रदर्शन

Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

झारखंड के हजारीबाग में रामनवमी से पहले मंगला जुलूस निकाला गया था। मंगला जुलूस जब हजारीबाग शहर के झंडा चौक मस्जिद वाली गली के मोड़ पर पहुंचा, तो किसी बात पर दोनों समुदाय के लोगों में बहस हो गई। इसके बाद पथराव और तोड़फोड़ होने लगी। हालात की जानकारी मिलने पर मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस पहुंची। इसके बावजूद पथराव और तोड़फोड़ खत्म नहीं हो रही थी। जानकारी के मुताबिक इसके बाद पुलिस को 4 राउंड हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।

हजारीबाग शहर में हर साल रामनवमी से पहले 4 मंगलवार तक मंगला जुलूस निकाला जाता है। मंगला जुलूस में हुए पथराव के खिलाफ भाजपा ने आज सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस हमला के पीछे सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति है। उन्होंने सुझाव भी दिया कि सरकार टेक्नोलॉजी का use करते हुए जगह जगह सीसीटीवी कैमरा लगादेना चाहिए।

हुड़दंग करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ करवाई करनी चाहिए। वही भाजपा के वरिष्ठ विधायक सीपी सिंह ने कहा कि ये जिहादी सुधरने वाले नहीं है। सरकार भी जिहादियों के समर्थन वाली है। इसलिए सनातनियों को ही एक होना होगा।