*दहेज के लिए प्रताणित कर रही सौतेली सास,थाने में शिकायत*
![]()
खजनी गोरखपुर।लगभग एक महीने पहले प्रेम विवाह कर अपनी ससुराल में पहुंची नई नवेली दुल्हन को उसकी सौतेली सास दहेज के लिए प्रताणित कर रही है। पीड़िता अपनी दादी सास व श्वसुर के साथ अलग रहती है जिससे वृद्ध दंपति को भी प्रताणित कर रही है। खजनी थाने में पति और दादी सास के साथ पहुंची नव विवाहिता ने प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार लगभग एक महीने पहले खजनी थाना क्षेत्र के रेहरवा गांव की निवासी रही इंदू का प्रेम विवाह रमपुरवां गांव के निवासी अमरनाथ निषाद के पुत्र ओमकार निषाद से हुआ है। प्रेम विवाह होने के कारण इंदू के माता-पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार मंदिर में विवाह संपन्न करा दिया था। किंतु अब ससुराल में पहुंची दुल्हन को उसकी सौतेली सास दहेज के लिए प्रताणित कर रही है। विवाहिता का आरोप है कि उसकी सास बर्तन नहीं छूने देती शौचालय का प्रयोग नहीं करने देती, पति-पत्नी दोनों अपने दादी सास और श्वसुर के साथ रहते हैं। जिसके कारण उन्हें भी प्रताणित किया जा रहा है।
खजनी थाने में अपने पति और दादी सास के साथ पहुंची पीड़िता ने बताया कि वह परेशान हो कर शिकायत दर्ज कराने आई है।
इस संदर्भ में खजनी थाने की प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर अर्चना सिंह ने बताया कि मामले की जांच और कार्रवाई की जा रही है।



Mar 18 2025, 18:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.7k