मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रकृति उपासना का महापर्व 'बाहा पर्व' पर सरना पूजा स्थल जाहेरथान में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, की

मुख्यमंत्री ने कहा- आदिवासियों की संस्कृति को संरक्षित करने हेतु सरकार प्रतिबद्ध।


मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज प्रकृति उपासना का महापर्व 'बाहा पर्व' के अवसर पर जमशेदपुर , कदमा के शास्त्रीनगर स्थित सरना पूजा स्थल जाहेरथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की। 

मौके पर मुख्यमंत्री ने गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आदिवासियों की संस्कृति को संरक्षित करने हेतु सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आदिवासी समाज को सशक्त बनाने हेतु सरकार प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है। आर्थिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक संरक्षण के साथ - साथ बहुआयामी दृष्टिकोण पर आधारित मजबूती प्रदान की जा रही है। आज आदिवासी समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। 

आदिवासी सभ्यता व संस्कृति झारखंड की पहचान है। आदिवासी समाज ही प्रकृति के असली संरक्षक हैं।

इस मौके पर मंत्री रामदास सोरेन, सांसद जोबा मांझी, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक संजीव सरदार, विधायक सविता महतो, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के अलावे आदिवासी संथाल जाहेरथान समिति के संरक्षक लक्ष्मण टुडू, अध्यक्ष भुवा हांसदा, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम कासके, सचिव पंचू हांसदा, महासचिव भीम के अलावे माझी बाबा बिन्दे सोरेन , सुरेंद्र टुडू एवं समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

विधायक कल्पना सोरेन राज्य की नारी शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी बधाई, विभिन्न समूहों की महिलाओं से की मुलाकात

राज्य की महिलाओं को उनका हक-अधिकार देने का हो रहा है कार्य - कल्पना सोरेन

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : विधायक कल्पना सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में विभिन्न समूहों की महिलाओं ने मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने राज्य की समस्त महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक कल्पना सोरेन से मिलने पहुंची।

महिलाओं ने उन्हें ज्ञापन के माध्यम से अपनी कुछ मांगो एवं भावनाओं से अवगत कराया। मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार झारखंड की महिलाओं को शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास जारी है। 

वही मईया सम्मान को लेकर विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि जल्द ही राज्य सरकार महिलाओं के बैंक खाते में "मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना" की राशि भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

महिला दिवस पर रांची रेल मंडल ने चलाई महिला स्पेशल ट्रेन

ट्रेन की पूरी कमान संभाली महिलाओं ने, गार्ड, लोको पायलट,RPF जवान सभी महिलाएं

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज रांची रेलवे में महिला कर्मियों की भूमिका प्रमुख रही। रेलवे ने एक ऐसी विशेष ट्रेन चलाया जिसमें ड्राइवर, टीटीई, आरपीएफ से लेकर गार्ड तक सभी कर्मी महिलाएं ही रही। टिकट बुकिंग तक महिला रेल कर्मियों ने किया।

महिलाओं द्वारा परिचालन दक्षिण पूर्व रेल मंडल के आदेश पर किया गया, जहां ट्रेन में पायलट, गार्ड, टीटीई और सभी सुरक्षाकर्मी महिला कर्मचारियों को लगाया गया। बुकिंग काउंटर समेत स्टेशन के दूसरे कार्य भी महिलाओं ने संभाला।

रांची रेल मंडल की महिला टीटीई एस एन नायडू ने कहा कि आज हर महिला को यह सोचना चाहिए की वह सभी कार्य कर सकती है। आज महिलाएं भी दिन हो या रात अपनी कार्य पूरी मेहनत से कर रही है। वही ट्रेन चला रही लोको पायलट दीपाली अमृत ने कहा कि आज महिलाएं समाज में 50 फीसदी हिस्सेदारी के साथ हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज यदि महिलाएं समाज में कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं तो इसमें पुरुषों और समाज के अन्य वर्गों का भी बहुत बड़ा योगदान है।

रांची रेल मंडल के डीसीएम निशांत कुमार ने बताया कि आज पूरी ट्रेन महिलाओं को सौंप दी गई है। रांची से टोरी जाने वाले हजारों यात्रियों की सुरक्षा आज महिलाओं के जिम्मे है।रांची रेल मंडल का उन लोगों को संदेश है कि वे अपनी सोच बदलें और समाज में महिलाओं को बराबरी की नजर से देखें।

आज महिला दिवस पर महिलाओं के खाते में जाएगी मईया सम्मान के तीन महीने की राशि



  


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी राशि। एक महिला लाभुक को जनवरी से मार्च तक के लिए कुल 7500 रुपये मिलेंगे। समाज कल्याण विभाग ने शुक्रवार को तीन माह की राशि के भुगतान के लिए बिल ट्रेजरी को भेज दिया। हालांकि विभाग ने पहले ही मार्च तक की राशि सभी जिलों को भेज दी थी।

झारखंड में मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत अगस्त 2024 में ही हुई थी। योजना की शुरुआत में लगभग 41 लाख महिलाओं को सम्मान राशि दी गयी थी इसके बाद दूसरी किस्त की राशि लगभग 56 लाख महिलाओं को दी गयी थी। अब लगभग 38 लाख महिलाओं को एक साथ तीन माह की राशि दी जा रही है।बता दे कि सरकार सभी जिलों में आवेदन का सत्यापन भी कर रही है। जैसे-जैसे सत्यापन और आधार से बैंक खाता लिंक होने की प्रक्रिया पूरी होगी, शेष लाभुकों को भी राशि भेज दी जायेगी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पर्यटन विभाग का विशेष उपहार,महिलाओं के लिए होगा झारखंड के सभी पर्यटन स्थलों पर निःशुल्क प्रवेश

पतरातू लेक 'पार्क' में भी महिलाओं के लिए होगा निःशुल्क प्रवेश

रांची:- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, झारखंड पर्यटन विभाग राज्य की महिलाओं के सम्मान में एक विशेष पहल की है इसके तहत इस वर्ष, 8 मार्च को राज्य के सभी पर्यटन स्थलों, पार्कों, झरनों और विशेष रूप से पतरातू लेक 'पार्क' में महिलाओं के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और पर्यटन मंत्री श्री सुदिव्य कुमार के विज़न को लेकर पहल करते हुए झारखंड पर्यटन विभाग की यह पहल महिलाओं को प्रोत्साहित करती है कि वे अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय निकालकर राज्य के मनोरम पर्यटन स्थलों का भ्रमण करें और प्रकृति की गोद में शांति और ताजगी का अनुभव करें।

झारखंड पर्यटन विभाग राज्य के सभी पर्यटन स्थलों पर महिलाओं का स्वागत करता है और उन्हें एक सुखद और यादगार अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हजारीबाग में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखियाजनों को किया गया सम्मानित


झारखंड शिक्षा परियोजना हजारीबाग के द्वारा जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन आज 7 मार्च को नगर भवन में किया गया। कार्यक्रम में सभी पंचायतों के मुखिया शामिल हुए, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त नैंसी सहाय मौजूद रहीं।

उपायुक्त ने पंचायत स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में मुखियाजनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मुखियाजनों को विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ मिलकर ड्रॉप आउट दर में कमी लाने और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के प्रयास करने चाहिए।

कार्यक्रम में 16 प्रखंडों के चयनित मुखियाजनों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा की महिला विधायकों ने की मुलाकात,अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं


मुख्यमंत्री ने महिला विधायकों से कहा- झारखंड विधानसभा में आपकी उपस्थिति मात्र से ही नारी शक्ति को मिलता है बल

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यगणों (विधायक) ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी महिला मंत्री एवं विधायकगणों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड विधानसभा में आपकी उपस्थिति मात्र से ही नारी शक्ति को बल मिलता है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, आप सभी सदन में महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की आवाज हैं।

 आधी आबादी की भागीदारी से ही देश, राज्य और समाज का होगा सर्वांगीण विकास_ 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि आधी आबादी की भागीदारी से ही देश, राज्य और समाज के सर्वांगीण विकास का रास्ता खुलता है। हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना जैसी कई योजनाओं के माध्यम से आधी आबादी को सशक्त बनाया जा रहा है।

 महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर राज्य का बढ़ाया है मान- सम्मान*

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि झारखंड की महिलाओं ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल समेत अनेकों क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल कर रही हैं। महिलाएं अपने मंजिल और मुकाम को हासिल करने में कामयाब हों, इसके लिए सरकार पूरा सहयोग करने को तैयार है। एक बार फिर आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बहुत-बहुत बधाई।

 इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक डॉ नीरा यादव, विधायक लुइस मरांडी, विधायक सविता महतो, विधायक रागिनी सिंह, विधायक ममता देवी, विधायक पूर्णिमा दास साहू, विधायक श्वेता सिंह और विधायक मंजू कुमारी मौजूद थी.

पीवीयूएन लिमिटेड ने गेगड़ा गांव में किसानों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन

 

 झारखंड के ग्रामीण परिदृश्य में, जहां किसान मेहनत से अपनी आजीविका चलाते हैं, वहां जानकारी सबसे बहुमूल्य फसल साबित हो सकती है। इसी सोच के साथ, पीवीयूएन लिमिटेड ने आज गेगड़ा गांव में किसानों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।  

यह पहल किसानों की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई थी। बीते कुछ हफ्तों में, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के कृषि (ऑनर्स) के अंतिम वर्ष के छात्रों ने पीवीयूएनएल की सामुदायिक विकास टीम के साथ मिलकर एक व्यापक आवश्यकता मूल्यांकन सर्वेक्षण किया। 

सर्वेक्षण में पाया गया कि किसानों को फसल चक्र, आधुनिक सिंचाई तकनीकों, जैविक खेती के तरीकों, तथा जैविक खाद और उर्वरक बनाने की जानकारी नहीं थी। इसके अलावा, कई किसान सरकारी सब्सिडी और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) योजनाओं से अनजान थे।  

आज गेगड़ा के खेत एक जीवंत कक्षा में बदल गए। युवा और बुजुर्ग किसान, पुरुष और महिलाएं, सभी उत्सुकता और उम्मीद के साथ एकत्र हुए। कृषि प्रशिक्षुओं, स्थानीय कृषि मित्रों और पीवीयूएनएल के कर्मचारियों ने उन्हें सरल और प्रभावी सिंचाई तकनीकों से अवगत कराया, जिससे जल संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके। जैविक खेती पर आयोजित सत्रों ने किसानों को स्थायी कृषि विधियों की जानकारी दी, जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहे और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटे।  

पीवीयूएनएल ने किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं पर विस्तृत जानकारी देने के लिए सूचनात्मक पुस्तिकाएं भी वितरित कीं, जिनमें योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया गया था।  

यह पहल न केवल किसानों को तकनीकी ज्ञान से सशक्त बना रही है, बल्कि समुदाय और पीवीयूएनएल के बीच सहयोग और विश्वास को भी मजबूत कर रही है। कार्यक्रम के समापन के साथ, किसान नई आशाओं और बेहतर कृषि तकनीकों की जानकारी के साथ अपने घर लौटे। यह पीवीयूएनएल के उस संकल्प को फिर से सिद्ध करता है—जब लोग पीवीयूएनएल तक नहीं आ सकते, तो पीवीयूएनएल खुद लोगों तक पहुंचेगा।

कानून व्यवस्था दुरुस्त होने का दम भरने वाली झारखंड सरकार के कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल


धनबाद में पूर्व विधायक सीता सोरेन और रांची में साधु पर हमला, जाने मंत्री और विधायक ने क्या कहा, डीजीपी ने कहा करवाई हो रही है

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार पर एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है। भाजपा नेत्री पूर्व विधायक सीता सोरेन बीते रात गुरुवार को कतरास के एक शादी समारोह से भाग लेकर लौट रही थी। इस दौरान उन पर जानलेवा हमले का प्रयास हुआ है। बताया जा रहा है कि धनबाद के सरायढेला में उनका पूर्व पीए देवाशीष घोष ने सीता सोरेन पर पिस्टल चलाने की कोशिश की। वही इस तरह की घटना के बाद कई तरह के सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।

बीते दिनों एक और घटना घटी रांची स्थित चान्हो के आनंदशील आश्रम में बुधवार की देर रात अपराधियों ने साधु पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक की मौत हो गई वहीं दूसरे साढू का इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि लूटपाट की नीयत से आधा दर्जन हथियारबंद अपराधी कार और बाइक से आनंदशील आश्रम में घुसे और अंधाधुंध गोलियां चलाईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों की गिरफ्तारी भी की है।

वही आज रांची में एक और बड़ी घटना घटी, राँची के बरियातू रोड के सेंट्रल अकाडमी स्कूल के पास कोयला के बड़े ट्रांसपोर्टर बिपिन मिश्रा को अपराधियों ने गोली चलाई। घायलावस्था में उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह मामला सदन में उठा और मंत्री इरफान अंसारी ने एकबार फिर कहा कि हमलोगों का कानून व्यवस्था सबसे अच्छा है। सभी की जानमाल की रक्षा करने के लिए हमारी सरकार बनी है। वहीं राज्य के पर्यटन मंत्रीराज्य की विधि व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तरह झारखंड भी एक राज्य है, जैसे अन्य राज्यों में घटनाएं होती है ,उसी तरह की घटनाएं यहां भी होती है ,लेकिन हेमन्त सोरेन की सरकार में त्वरित कार्रवाई होती है। 

 

राज्य की विधि व्यवस्था को खस्ताहाल बताते हुए जदयू विधायक पूर्व मंत्री सरयू राय ने कहा कि राज्य का सूचना तंत्र, स्पेशल ब्रांच और खुफिया विभाग पूरी तरह फेल है ,इसी वजह से अपराधी बेलगाम हो गए हैं। वहीं राजद विधायक और प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि सीता सोरेन पर हमले की जांच कराकर सरकार उचित फैसला लेगी।

झारखंड में खराब कानून व्यवस्था को लेकर माननीय विधायकों द्वारा सवाल खड़ा करने पर जब मीडियाकर्मियों ने राज्य के डीजीपी से सवाल किया तो उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि कार्रवाई चल रही है।

भाजपा नेत्री सीता सोरेन पर धनबाद में हुआ हमला, पूर्व पीए देवाशीष घोष की गिरफ्तारी


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची डेस्क : भाजपा नेत्री और पूर्व विधायक सीता सोरेन पर जानलेवा हमले का प्रयास हुआ है। घटना गुरुवार रात की है। सरायढेला थाना क्षेत्र के होटल सोनोटैल में बीती रात भाजपा नेत्री शह पूर्व विधायक सीता सोरेन पर उनके निजी सहायक देवाशीष मनोरंजन घोष ने हमला करने के नियत से पिस्टल तान दिया हंगामा के बाद मौके पर मौजूद सीआरपीएफ की टीम ने उसे पकड़ा फिर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची और मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि तुरंत मौके पर सुरक्षाकर्मी आ पहुंचे, जिससे सीता सोरेन को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सुरक्षा गार्डों ने देवाशीष को धर दबोचा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व पीए को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को धनबाद कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया। जहां से उसे न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया।

बता दे की सीता सोरेन गुरुवार को शादी समारोह में कतरास आयीं थीं इसके बाद रात्रि विश्राम हेतु होटल में ठहर रही थी उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ सहित पुलिस के जवान में मौजूद थे पूर्व विधायक के घायल होने की सूचना नहीं है। मामला विधानसभा चुनाव के दौरान फंड को लेकर हुए विवाद की बातें सामने आ रही है। वही इस तरह की घटना के बाद कई तरह के सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। हालांकि पुलिस पूरे मामले पर जांच पड़ताल करने की बात कह रही है।