संदीप कुमार "बालाजी" की पुस्तक "लाल परिंदे" का हुआ विमोचन
मिर्जापुर। ग्राम पूरेबदल, पोस्ट साण्डा (सुरियावां), जनपद भदोही में डॉ संदीप कुमार "बालाजी" द्वारा लिखित लाल परिंदे (बाल कहानियाँ) का 'श्री तेरसनाथ मनभावती देवी आवास' पर भव्य विमोचन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कर्मराज यादव 'किसलय' जी ने हार्दिक बधाई और आशीर्वाद दिया तो मुख्य अतिथि रहे हिंदी श्री प्रकाशन के संस्थापक आनंद 'अमित' ने कहानियों की भूरि भूरि प्रशंसा किया और कहा कि बालाजी की कविताएं और कहानियाँ दोनों ही अत्यंत प्रेरक और साहित्य की कसौटी पर उम्दा हैं आपकी कविताओं की भांति ही कहानियाँ भी बिंबो, प्रतीकों में गति पाती हैं।
हिंदी श्री पब्लिकेशन ने उक्त अवसर पर संदीप कुमार 'बालाजी' को बाल साहित्य के क्षेत्र में विशेष कार्य के लिए हिंदी श्री बाल साहित्य सम्मान प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्रम देकर विभूषित किया।और विमोचन कर्ता भोलानाथ कुशवाहा ने कहा कि संदीप कुमार "बालाजी" की कहानियाँ कथा साहित्य की कसौटी पर अत्यंत खरी उतरती हैं। उद्देश्य परक होने के साथ-साथ रोचक और भारतीय संस्कृति को समेटे हुए होती हैं। आयोजक श्री विनोद कुमार सरोज (सीनियर ऑडिटर) ने कहा कि कहानी और कविताएं केवल मनोरंजन का साधन नहीं होती अपितु देश और समाज के लिए दिशा निर्देश का कार्य करती हैं।
पूर्व प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर सिंह और प्रधानाचार्य रमेश चंद्र दुबे ने बालाजी को आशीर्वाद एवं बधाई दिया साथ ही उनकी कहानी और कविताओं पर प्रकाश डाला। संयोजक योगेंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने बालाजी को बधाई दिया। उक्त अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र बहादुर सिंह पंकज जी का जन्मदिन भी मनाया गया। संलग्न काव्य-पाठ कार्यक्रम में नरेंद्र बहादुर सिंह 'पंकज', अजय विश्वकर्मा 'शान', अरुण यादव 'आदित्य', सुमति श्रीवास्तव, गंगाधर मिश्र बेखबर सत्येंद्र शुक्ला सजग, डॉ विनोद स्वामी, राम सागर सरस, इंद्रजीत सिंह वियोगी, आनंद गुप्ता गांधी, शेख सलीम सचिन सरोज, वंदना मौर्य, जैसे रचनाकारों ने सुंदर काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्र मुक्त किया।
अतिबल सरोज, गुलाबचंद सरोज, पंडित रामचंद्र दुबे, समरजीत सरोज, प्रोफेसर रविशंकर गौतम, लालचंद दुबे, चंद्रमा प्रसाद उपाध्याय, भोलानाथ सरोज, दिनेश यादव, सुनील तिवारी, हंसराज राम शिरोमणि सरोज शिवप्रसाद सरोज, दिनेश सरोज, सूर्यमणि सरोज जैसे लोगों की गरिमा में उपस्थित बनी रही। कार्यक्रम के अंत में आयोजक विनोद कुमार सरोज सीनियर ऑडिटर ने सबका आभार व्यक्त किया और योगेंद्र प्रताप श्रीवास्तव एवं रमेश चंद्र दुबे ने रचनाकारों को विनोद लक्ष्मी साहित्य सम्मान से विभूषित किया।
Mar 03 2025, 17:16