गुहार लगाई की कोटेदार द्वारा खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा
लालगंज(मीरजापुर):तहसील क्षेत्र के नदौली करौदी निवासिनी दर्जनों महिलाएं कोटेदार के खिलाफ तहसील में आकर प्रदर्शन कर गुहार लगाई की कोटेदार द्वारा खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है। कोटेदार द्वारा ई-पास मशीन पर फिंगर लगवाने के बाद राशन नही दे रहे हैं दूसरे दिन लिए इसके बाद कार्ड धारकों का राशन ई पास मशीन पर अंगूठा लगाने पर राशन कट जाता है और कोटेदार द्वारा खाद्यान्न को ब्लैकमेल कर दिया जाता है हम गरीबो को नही दिया जा रहा है।
तहसील परिसर में नदौली करौदी निवासिनी दो दर्जन महिलाएं तहसील परिसर में पहुंचकर सुबह से ही नदौली करौदी के सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कोटेदार के खिलाफ आवाज बुलंद की। महिलाओं ने बताया कि नदौली करौदी के कोटेदार द्वारा हम गरीबों को राशन कार्ड पर खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है कई महीने बीत जाने के बाद भी कोटेदार द्वारा हम गरीबों से झूठ बोला जा रहा है कि अगले महीने में आपको खाद्यान्न दिया जाएगा हम गरीब महिला दुकान का चक्कर लगाने के बाद भी खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीण गरीब महिलाओं ने बताया गया कि तहसील आकर आपूर्ति निरीक्षक विनोद तिवारी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई गई कि हम लोगों को नहीं सुना गया तो हम लोग जिला पर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर सरस्वती देवी, कैलाशी, विजेंद्र, राजकली, धनकेसरी, जयराजी, पतिया, सरस्वती, देवी, विद्या, राजकुमारी, सावित्री, मालती, संतरा, किन्नी , तबेलवा, जड़ावती आदि महिलाएं उपस्थित रही। आपूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई।
Feb 19 2025, 18:32