अवैध प्रवासियों के विमान की अमृतसर में लैंडिंग पर रार, भड़के मान, कांग्रेस के साथ अकाली दाल का मिला साथ
#landingofimmigrantsinamritsarcontroversybhagwant_mann
अमेरिका का एक सैन्य विमान देश में अवैध रूप से रह रहे 119 भारतीयों को लेकर आज रात अमृतसर पहुंचेगा। यह डोनाल्ड ट्रंप के पिछले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद यहां से निर्वासित किया जाने वाला भारतीयों का दूसरा जत्था होगा। अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों को भारत भेजने मामले में एक नया विवाद शुरू हो गया है। ये विवाद अवैध प्रवासियों के विमान के अमृतसर में उतारने को लेकर खड़ा हो गया। पंजाब के राजनीतिक दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आरोप लगाया है कि अमृतसर में अमेरिकी विमान की लैंडिंग राज्य को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और शिरोमणि अकाली दल ने भी अब भगवंत मान का समर्थन किया है।
![]()
यूएस डिपोर्टेशन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। भगवंत मान ने केंद्र पर पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र अमृतसर जैसे पवित्र शहर को ‘डिपोर्टेशन सेंटर’ बना रही है। यूएस से डिपोर्ट किए जाने का मुद्दा जब संसद तक पहुंचा था तो विपक्ष के सवालों का सरकार को जवाब देना पड़ गया था। विदेश मंत्री एस जयशकर ने राज्यसभा में बयान जारी कर विपक्षी सांसदों के सवालों का जवाब दिया।
सीएम भगवंत मान कहा कि बीजेपी की सरकार पंजाब के साथ भेदभाव करती है और राज्य को बदनाम करने का कोई मौका नहीं चूकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार साजिश के तहत अप्रवासियों को अमृतसर ला रही है। मान ने बताया कि अमेरिका से आने वाले दूसरे जत्थे में सिर्फ 67 पंजाब के हैं, जबकि हरियाणा के 33, गुजरात के 8, यूपी के 3 पैसेंजर हैं। इसके अलावा गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान के भी दो-दो अप्रवासी है। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर का भी एक-एक पैसेंजर है।
मान को मनीष तिवारी का साथ
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी भगवंत मान के आरोपों का समर्थन किया है। मनीष तिवारी ने कहा कि बुनियादी बात है यह है कि जो लोग अमेरिका गए थे, चाहे वह पंजाब से थे या गुजरात से थे या हरियाणा से थे, वे सभी आर्थिक मौके के लिए अमेरिका गए थे। भगवंत मान की बात बिल्कुल सही है कि उनको पंजाब में क्यों लाया जा रहा है? यह विमान दिल्ली में भी लैंड कर सकता था। केंद्र सरकार क्या संदेश देना चाह रही है? आप यह संदेश देना चाहते हैं कि जो लोग बाहर जाते हैं वे सिर्फ पंजाब से जाते हैं।
शिवसेना (यूबीटी) का समर्थन
भगवंत मान के अमेरिका से अवैध भारतीय अप्रवासियों को अमृतसर लाने वाले विमानों पर दिए गए बयान पर शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि भगवंत मान बिलकुल सही हैं। पहले विमान में जिन अप्रवासियों को अमानवीय परिस्थितियों में वापस लाया गया, उनमें ज्यादातर लोग गुजरात के थे। उन्होंने कहा कि उस विमान को गुजरात में उतरना चाहिए था, लेकिन वह अमृतसर में उतरा, ताकि यह दिखाया जा सके कि सभी अवैध अप्रवासी पंजाब से हैं और पंजाब ही आर्थिक संकट में फंसा हुआ राज्य है। साथ ही प्रियंका चतुर्वेदी ने यह भी कहा कि अगर सरकार एजेंटों पर कड़ी कार्रवाई नहीं कर पा रही है, तो यह सरकार की विफलता है।
अकाली दल ने भी दिया साथ
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री गुलज़ार सिंह रानीके ने अपनी राय रखी है। पूर्व मंत्री ने कहा कि यह पंजाब का दुर्भाग्य है कि केंद्र सरकारें हमेशा पंजाब को बदनाम करने की कोशिश करती रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है और अमृतसर ज़िला भी बॉर्डर के पास है। ऐसे में अमेरिका जाने वाले कथित अवैध प्रवासियों को ले जाने वाले विमानों का उतरना पंजाब को बदनाम करने की साजिश है। यह दिखाने की कोशिश है कि सिर्फ़ पंजाबी ही अवैध प्रवासी हैं। ये विमान कहीं और भी उतर सकते हैं।









Feb 15 2025, 14:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
11.5k