भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅक्टर धर्मेंद्र सिंह ने नए पेट्रोल पंप का लोकार्पण किया
![]()
खजनी गोरखपुर।कतहसील क्षेत्र के खजनी बांसगांव मार्ग पर नगर पंचायत उनवल के वार्ड संख्या 7 में नव निर्मित इंडियन आॅयल पेट्रोल पंप का लोकार्पण मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रदीप कुमार शुक्ल के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया गया। नेता द्वय ने कहा कि इस नए पेट्रोल पंप के खुलने से क्षेत्र के किसानों तथा वाहन चालकों को सहूलियत होगी उन्हें पेट्रोल और डीजल के लिए अब अधिक दूर नहीं जाना पड़ेगा।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य,नगर अध्यक्ष महेश कुमार दुबे, रामपाल सिंह, राहुल यादव, रामप्रकाश चौरसिया, विजय तिवारी, संतोष राम त्रिपाठी, धरणीधर राम त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, रत्नेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष उनवल इन्द्र कुमार निगम, पूर्व चेयरमैन उमाशंकर निषाद,रंजीत मौर्या, रणविजय मौर्या विजयशकर मौर्या , विकास तिवारी,अवधेश गुप्ता इंडियन ऑयल सेल्स ऑफिसर मोहम्मद अकिल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
इससे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में उनवल मण्डल में प्रथम आगमन पर नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष इंद्रकुमार निगम व संतोष राम त्रिपाठी द्वारा उनवल मण्डल में प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद डॉ. धर्मेंद्र सिंह का
उनवल मंडल में प्रवेश करते ही गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।
Feb 07 2025, 20:15