तेजस्वी के लोल डिप्टी सीएम वाले बयान पर विजय सिन्हा का पलटवार, कहें यह बात
पटना : पिछले दिनो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर तंज कसते हुए उनके लिए विवादित शब्द का प्रयोग किया था। तेजस्वी यादव ने कहा था कि विजय कुमार सिन्हा लोल उपमुख्यमंत्री है।
![]()
इसपर विजय सिन्हा द्वारा पलटवार किया गया है। उन्होंने कहा तेजस्वी यादव घबराहट में है, भयभीत है। हर भ्रष्टाचारी के ऊपर जब चोट पड़ता है तो वह बिलबिला जाता है। बिहार को लूटने वाले मानसिकता के पतन का शुरुआत हो गया है।
बजट पर विजय सिन्हा ने कहा यह बजट बिहार को दूरगामी परिणाम देगा। विकसित बिहार बनाने का, आत्मनिर्भर बिहार बनाने का, मध्यम वर्ग गरीब लोगों को महिलाओं को किसानों को बच्चों को गरीबों को इस बजट से लाभ है। एग्रीकल्चर पर आधारित राज्य को कई आयाम क्षेत्र में प्रगति का अवसर मिलेगा।
तेजस्वी यादव के द्वारा बजट पर दिए गए बयान की बजट को री पैकेजिंग करके पड़ोसी गई है। इसपर विजय सिन्हा ने कहा विपक्ष अपना विपक्ष की भूमिका निभा रहा हैं। सकारात्मक बोल नहीं सकते हैं। कमी और खामी खोजेंगे। लेकिन यह बजट बिहार के लिए बहुत अच्छा है। पूरे देश में जो टैक्स पे करते हैं गरीब लोग हैं। ज्यादा से ज्यादा टैक्स पे करेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर के विजय सिन्हा ने कहा पूरी तरह से हरियाणा के तरह दिल्ली में अभी बदलाव का माहौल है। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने के लिए दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है। केजरीवाल जी वादा पर वादा करते गए लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। आज पानी के लिए वहां हाहाकार है। देश की राजधानी में बदहाली है। इसलिए जनता मिजाज बन चुकी है बदलाव का।
अरविंद केजरीवाल के चुनाव प्रचार में टीएमसी के नेता प्रचार करने के लिए उतरे। इस पर विजय सिन्हा ने कहा स्वार्थ और अवसर की राजनीति करने वाले लोग की वफादारी किसी गठबंधन में नहीं होता। अवसर और स्वार्थ की राजनीति करने वाले लोग हमेशा अपने स्वार्थ का प्राथमिकता देते हैं। इंडिया गठबंधन में ऐसे ही स्वार्थी लोग हैं जो एक दूसरे के लिए कभी वफादार नहीं हो सकते।
Feb 03 2025, 18:40