*अयोध्या में डिंपल यादव ने महिला कार्यकर्ताओं ने नहीं की मुलाकात, जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाया आधी आबादी के अपमान का आरोप*

अयोध्या- सपा सांसद डिम्पल यादव के अयोध्या आगमन पर महिलाएं उनसे मिलने एयरपोर्ट पहुंची थी। पर सांसद उनसे बिना मिले ही चली गई। सांसद के न मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने इसे आधी आबादी का अपमान बताया है।

रोली सिंह ने कहा कि सपा सांसद डिम्पल यादव पर एयरपोर्ट पर अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं से नही मिली। दर्जनों महिलाएं बाहर इंतजार करती रही। यह आधी आबादी का अपमान है। उन्होंने कहा कि उनके पास महिलाओं से मिलने का समय नही है। सपा में शायद यही महिला सशक्तिकरण है। डबल इंजन की सरकार में महिलाओं की सदन में सहभागिता सुनिश्चित करने के नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास किया। मिशन शक्ति जैसे अभियान चला कर महिला को सुरक्षा की गारंटी दी जा रही है। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की कुप्रथाओं से मुक्ति दिलाई गई। महिलाओं को सम्मान केवल भाजपा मे ही है।

*अयोध्या में सेवानिवृत पुलिस कर्मियों को दी गई विदाई*

अयोध्या- 31 जनवरी को सेवानिवृत्ति हुए पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को क्षेत्राधिकारी लाइन सुरेन्द्र सिंह द्वारा विदाई दी गई। उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान पुलिस विभाग मे उनके द्वारा दिये गये योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ, सुखमय जीवन तथा दीर्घायु होने की कामना की गई

सेवानिवृत्ति हुए पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण

1. उ0नि0 दयाशंकर तिवारी

2. उ0नि0 लल्लूराम यादव

3. उ0नि0 कैलाश प्रताप सिंह

4. उ0नि0 कन्हैया लाल

5. उ0नि0 हेमन्त कुमार

6. उ0नि (लेखा) महेश पाल सिंह

7. कुक राम अचल वर्मा

8. फालोवर परमेश्वरदीन

9. कुक लियाकत हुसैन

*एनपीएस/यूपीएस के विरोध और पुरानी पेंशन योजना की मांग के लिए शिक्षक संघ का प्रदर्शन*

अयोध्या- एनपीएस/यूपीएस के विरोध में और पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद अयोध्या के आज सभी ब्लॉकों में पदाधिकारियो एवं शिक्षकों के द्वारा काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया गया।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने बताया कि जब तक पुरानी पेंशन बहाली नहीं हो जाती है तब तक संगठन चैन से बैठने वाला नही है पुरानी पेंशन को बहाल करना पड़ेगा सरकार को जिससे शिक्षकों और कर्मचारियों को पूरा जीवन सेवा के बदले उनका हक है और हक लेकर ही रहेंगे। सरकार के द्वारा NPS/UPS का झुनझुना स्वीकार नहीं है एक देश एक विधान ही लागू किया जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री उमा प्रसाद यादव जी ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों को देखते हुए सरकार को तत्काल ops लागू कर देना चाहिए। जिलामंत्री ने कहा कि पुरानी पेंशन से कम कुछ स्वीकार नहीं है जिलाउपाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन कोई भीख नहीं है ये अधिकार हमारा है जिला संयुक्त मंत्री अलोकेश रंजन ने कहा कि संघर्ष जितना भी करना पड़े लेकिन OPS से कम कुछ स्वीकार नहीं है कार्यवाहक कोषाध्यक्ष दंगल सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारे जीवन भर की सेवा के बदले प्रतिफल है विकास सिंह ने कहा कि ops के लिए जो भी कुर्बानी देनी पड़े हम तैयार है लेकिन ops लेकर ही रहेंगे।

इसी क्रम में आज जिले के सभी ब्लॉकों के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जिले के सभी शैक्षिक व्हाट्सएप ग्रुपों शिक्षण कार्य करते हुए अपने अपने फोटोग्राफ शेयर किए। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षकों ने अपनी बाह पर काली पट्टी बांधकर प्रशिक्षण कार्य में सलग्न रहे।

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दो फरवरी की जनसभा की तैयारियां जोरो पर*

अयोध्या- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कि आगामी 2 फरवरी को सर्वोदय इंटर कॉलेज रामगंज के मैदान पर आयोजित जनसभा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिसके लिए मिल्कीपुर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह अपने सैकड़ो साथियों के साथ लगातार गांव गांव जनसंपर्क कर रहे हैं।

मिल्कीपुर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टुनटुन सिंह ने बताया कि जब से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है, तब से पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था सर्वांगीण विकास और सनातन का उत्थान लगातार हो रहा है। राशन, दवा, आवास, बिजली, सड़क आदि मूलभूत सुविधाओं पर सरकार ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है। उन्होंने इस बात का दावा किया कि जनसभा में आने वाली भीड़ इस बात को बता देगी की मिल्कीपुर में भाजपा की कुंदूरकी से भी बड़ी जीत होने जा रही है।

*पूर्व मुख्य चिकित्साअधीक्षक को दी गई विदाई*

अयोध्या- जिला चिकित्सालय के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर रहे डॉक्टर उत्तम कुमार प्रशासनिक कार्य से हुए सेवानिवृत प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बने डॉक्टर ए के सिन्हा द्वारा आज डॉक्टर उत्तम कुमार का दोपहर 12:00 बजे सम्मान विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें चिकित्सालय प्रबंधक राजेंद्र कुमार तिवारी द्वारा एवं डॉ आशीष श्रीवास्तव, डॉ नानक शरन,डॉक्टर सीबीएन त्रिपाठी, डॉ विपिन कुमार वर्मा, डॉ वीरेंद्र वर्मा, डॉ अनिल वर्मा, डॉ शिशिर श्रीवास्तव, डॉ राजेश सिंह, डॉ अजय चौधरी, डॉ एके कुशवाहा, फार्मासिस्टो मे संजय गुप्ता, प्रभा शंकर द्विवेदी, कृपा शंकर चौधरी ,बी एन आर्य, हनुमत दुबे, विजय वर्मा, कर्मचारियों में , पंकज , ओम प्रकाश सिंह ,एवं वरिष्ठ पत्रकारो में रविकांत आर्य, पत्रकार सोनू चौधरी, पत्रकार कपिल तिवारी व अन्य पत्रकार व कर्मचारी मौजूद रहे।

*भाकपा नेताओं ने बजट का जताया विरोध, अदूरदर्शी तथा पूंजीवाद को बढ़ावा देने वाला बताया*

अयोध्या- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्रिपरिषद के सदस्य सूर्य कांत पाण्डेय ने बजट को अदूरदर्शी तथा पूंजीवाद को बढ़ावा देने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि प्रेट्रोलियम की कीमतों में छूट देकर आम आदमी को मंहगाई से राहत नहीं दी गई है। इससे मंहगाई बढ़ेंगी आम आदमी की थाली महंगी हो जाएगी।

श्री पाण्डेय ने कहा कि सरकार गरीबी रेखा में जीवन यापन करने वालों को कोई राहत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि रोजगार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य की कोई सुधार की व्यवस्था बजट में कोई इंतजाम नहीं किया गया है। जिससे बेरोजगारी, गरीबी तथा स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा जाएगी।

भाकपा नेता का कहना है कि वास्तव में बजट प्रधानमंत्री के उद्योग पतियों को संरक्षित करने वाला तथा विदेशी पूंजी को घरेलू मामलों में दखल देने वाली व्यवस्था के लिए प्रस्तुत किया गया है

*पत्रकार सुरक्षा पर उठे सवाल, प्रशासन की मनमानी के खिलाफ सौंपा गया ज्ञापन*

अयोध्या- अयोध्या भारतीय पत्रकार सुरक्षा कवच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरिक्ष तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पत्रकार विपिन चौबे के साथ प्रयागराज में हुई अभद्रता और उत्पीड़न के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सदर विकासधर दुबे के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में बताया कि 2 जनवरी 2025 को वरिष्ठ पत्रकार विपिन चौबे, जो कि एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के संवाददाता हैं, प्रयागराज स्थित पीएम हाउस, मोतीलाल नेहरू कॉलेज में न्यूज़ कवरेज कर रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें न केवल कवरेज करने से रोका, बल्कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गिरफ्तारी की धमकी भी दी।

ज्ञापन में इस घटना को मीडिया की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और तत्काल निलंबन की मांग की गई। साथ ही यह चेतावनी भी दी गई कि यदि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो अयोध्या भारतीय पत्रकार सुरक्षा कवच लोकतंत्र और पत्रकारिता की रक्षा के लिए धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरिक्ष तिवारी ने कहा, "पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है। सरकार को दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करनी होगी, ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो। जिला अध्यक्ष राम प्रसाद तिवारी ने कहा, "पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, और यदि उन्हें दबाने की कोशिश की गई तो हम सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष संजय यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला एक गंभीर मुद्दा है। दोषियों पर कार्रवाई न हुई तो हम बड़े आंदोलन के लिए तैयार हैं। मंडल अध्यक्ष दिलीप तिवारी ने कहा, "सरकार और प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पत्रकार अपने कर्तव्य का निर्वहन बिना किसी भय के कर सकें।

इस दौरान तमाम पत्रकार साथी भी मौजूद रहे, जिन्होंने घटना की कड़ी निंदा की और पत्रकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर अपनी-अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

*कांग्रेस नेता राजेंद्र प्रताप सिंह ने मिल्कीपुर में गठबंधन प्रत्याशी के लिए किया प्रचार*

अयोध्या- अयोध्या कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन प्रत्याशी अजीत प्रसाद के समर्थन के लिए प्रचार प्रसार तेज कर दी है। वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्षराजेंद्र प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष अशोक सिंह विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर के चमनगंज कुचेरा इनायत नगर कुमारगंज तथा तहसील पहुंचकर अधिवक्ताओं से मिलकर गठबंधन के प्रत्याशी अजीत प्रसाद को भारी बहुमत से विजय बनाने की अपील की।

कुमारगंज में चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा सांसद अवधेश प्रसाद जो 9 बार विधायक रह चुके हैं। 9 बार विधायक होना यह जताता है कि अवधेश प्रताप अपने काम अपने व्यवहार विकास और रोजगार के बल पर विधायक बने। अयोध्या की जनता ने उन्हें लोकसभा के लायक समझा, लोकसभा में भारी बहुमत से विजयी बनाकर पहुंचाया। उन्होंने कहा जात धर्म के नारे में गुमराह ना होकर विकास और रोजगार के नाम पर अजीत प्रसाद को भारी बहुमत से विजय दिलाए।

पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी जो शासन सत्ता के बल पर मिल्कीपुर चुनाव जीतना चाहती है उसे गठबंधन के कार्यकर्ता सफल नहीं होने देंगे और अजीत प्रसाद को भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक माधव प्रसाद युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी पूर्ण पीसीसी सदस्य अशोक कनौजिया युवा कांग्रेस के महासचिव आशीष दुबे उमानाथ शुक्ला संकटा पांडे मिल्कीपुर अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष विश्वनाथ मिश्र प्रशांत शुक्ला पूर्व प्रदेश सचिव कर्म राज यादव अम्बरीष कौशल बबलू मिश्रा भगवान बहादुर शुक्ला आदि समेत अन्य कई लोगों की मौजूदगी रही।

*कुलपति ने सेवानिवृत्त कर्मी के सुखद भविष्य की कामना की*

अयोध्या- डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने परिसर के वरिष्ठ कर्मी राम कुमार के सेवानिवृत्त होने पर औपचारिक भेंट की। विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में शुक्रवार को अपराह्न कर्मचारी परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो0 गोयल ने सेवानिवृत्त कर्मी के सुखद भविष्य के साथ उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वहीं विश्वविद्यालय के कुलसचिव/परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने राम कुमार के सेवानिवृत्त होने पर दीर्घायु होने की कामना की।

कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेश पाण्डेय व महामंत्री श्याम कुमार सिंह ने बताया कि राम कुमार एक कर्तव्यनिष्ठ कर्मी के रूप में विश्वविद्यालय में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। वे एक मृदुभाषी कर्मचारी के रूप में जाने जाते है। कर्मी राम कुमार के सेवानिवृत्त होने पर वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, उप कुलसचिव दिनेश कुमार मौर्य, डॉ रीमा श्रीवास्तव, मोहम्मद सहील, सहायक कुलसचिव सत्यप्रिय सामन्त, बृज नन्दन दूबे, अनूप कुमार सिंह, राजीव त्रिपाठी, डॉ देशराज उपाध्याय, गिरीश चन्द्र पंत, सुरेन्द्र प्रसाद सहित अन्य कर्मचारियों ने भी उत्तम स्वास्थ्य एवं निरोग होने की शुभकामनाएं दी।

*कमिश्नर गौरव दयाल और आईजी प्रवीण कुमार ने श्री राम मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

अयोध्या- मण्डलायुक्त गौरव दयाल व आई0जी0 प्रवीण कुमार द्वारा सुदूर प्रदेशों से श्रीराम मंदिर दर्शन के लिए भारी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं के सुगम श्री राम मंदिर दर्शन के लिए मंदिर परिसर में की गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। अधिकारी द्वय ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य श्री गोपाल जी के साथ जन्मभूमि पथ, श्रद्धालु सुविधा केंद्र (पी0एफ0सी0) में की गयी व्यवस्थाओं का गहनता के साथ अवलोकन करते हुये सुरक्षा अधिकाारियों को यथावाश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिय गये।

इस दौरान अधिकारियों द्वारा मंदिर में आ रहे श्रद्वालुओं से बातचीत कर दर्शन में लगने वाले समय आदि के बारे में जानकारी भी प्राप्त की गई। इस अवसर पर ए0डी0एम0 कानून व्यवस्था, सी0ओ0 एस0एस0एफ0 सहित अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे।