*कुलपति ने सेवानिवृत्त कर्मी के सुखद भविष्य की कामना की*

अयोध्या- डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने परिसर के वरिष्ठ कर्मी राम कुमार के सेवानिवृत्त होने पर औपचारिक भेंट की। विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में शुक्रवार को अपराह्न कर्मचारी परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो0 गोयल ने सेवानिवृत्त कर्मी के सुखद भविष्य के साथ उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वहीं विश्वविद्यालय के कुलसचिव/परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने राम कुमार के सेवानिवृत्त होने पर दीर्घायु होने की कामना की।

कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेश पाण्डेय व महामंत्री श्याम कुमार सिंह ने बताया कि राम कुमार एक कर्तव्यनिष्ठ कर्मी के रूप में विश्वविद्यालय में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। वे एक मृदुभाषी कर्मचारी के रूप में जाने जाते है। कर्मी राम कुमार के सेवानिवृत्त होने पर वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, उप कुलसचिव दिनेश कुमार मौर्य, डॉ रीमा श्रीवास्तव, मोहम्मद सहील, सहायक कुलसचिव सत्यप्रिय सामन्त, बृज नन्दन दूबे, अनूप कुमार सिंह, राजीव त्रिपाठी, डॉ देशराज उपाध्याय, गिरीश चन्द्र पंत, सुरेन्द्र प्रसाद सहित अन्य कर्मचारियों ने भी उत्तम स्वास्थ्य एवं निरोग होने की शुभकामनाएं दी।

*कमिश्नर गौरव दयाल और आईजी प्रवीण कुमार ने श्री राम मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

अयोध्या- मण्डलायुक्त गौरव दयाल व आई0जी0 प्रवीण कुमार द्वारा सुदूर प्रदेशों से श्रीराम मंदिर दर्शन के लिए भारी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं के सुगम श्री राम मंदिर दर्शन के लिए मंदिर परिसर में की गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। अधिकारी द्वय ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य श्री गोपाल जी के साथ जन्मभूमि पथ, श्रद्धालु सुविधा केंद्र (पी0एफ0सी0) में की गयी व्यवस्थाओं का गहनता के साथ अवलोकन करते हुये सुरक्षा अधिकाारियों को यथावाश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिय गये।

इस दौरान अधिकारियों द्वारा मंदिर में आ रहे श्रद्वालुओं से बातचीत कर दर्शन में लगने वाले समय आदि के बारे में जानकारी भी प्राप्त की गई। इस अवसर पर ए0डी0एम0 कानून व्यवस्था, सी0ओ0 एस0एस0एफ0 सहित अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे।

*मिल्कीपुर उपचुनावः सपा प्रमुख अखिलेश यादव 3 फरवरी को करेंगे जनसभा*

अयोध्या- उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर यूपी की राजनीति गर्मा गई है। जैसे-जैसे मतदान तारीख नजदीक आ रही है, सभी दल अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो अखिलेश यादव भी मिल्कीपुर पहुंचने वाले हैं।

सपा सुप्रीमो मिल्कीपुर में 3 फरवरी को जनसभा करेंगे। जनसभा स्थल इनायतनगर के पांच नंबर चौराहा पर जनसभा की अनुमति नहीं मिली है। अब अखिलेश यादव की जनसभा भिटारी कल्याणपुर में होगी। रायबरेली हाईवे जाम की अवस्था को लेकर पांच नंबर चौराहा पर अनुमति नहीं मिलीष

बता दें कि डिंपल यादव के रोड शो को लेकर रायबरेली हाईवे जाम हुआ था। 3 फरवरी को ही सीएम योगी मिल्कीपुर में रोड शो कर सकते हैं। वहीं, 2 फरवरी को सर्वोदय इंटर कॉलेज रामगंज में सीएम योगी जनसभा करेंगे।

*केंद्रीय मंत्री राजा कीर्तिवर्धन सिंह का अयोध्या आगमन*

अयोध्या, केंद्रीय विदेश तथा वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने की अध्यक्षता में विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2025 के अवसर पर पंचशील होटल अयोध्या में रिजनल वर्कशाप ऑन कन्जर्वेशन एण्ड वाइज यूज ऑफ वेटलैंड्स (Regional Workshop on Conservation and Wise Use of Wetlands) का आयोजन का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव, उ0प्र0, लखनऊ अनुराधा वैमुरी, संयुक्त सचिव, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, भारत सरकार रजत अग्रवाल तथा सदस्य सचिव, राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश नीरज कुमार अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही उक्त कार्यशाला में रामसर साइट के मैनेजर एवं विभिन्न राज्यों के उच्चाधिकारी के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं के अधिकारियों तथा प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कीर्तवर्धन सिंह ने बताया कि देश में अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की 89 रामसर साइटस हो गयी है। शुक्रवार को 4 नए रामसर साइटस को जोड़ा गया है। पहले इसकी संख्या 85 थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आर्द्रभूमि के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में अभूतपूर्व निर्णय लिए गए हैं तथा उसके क्रियान्वयन पर भी विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में विश्व वेटलैंड्स दिवस 2 फरवरी को मनाया जाता है। भारत सरकार भी प्रत्येक वर्ष देश के विभिन्न राज्यों में लोगों को आर्द्रभूमियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर अनेक कार्यक्रमों को आयोजित करती है। इस बार यह गौरव भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की अंतरराष्ट्रीय महत्व की रामसर साइट ‘पार्वती अरगा पक्षी विहार’ को मिला है। इस कड़ी में आज अयोध्या में क्षेत्रीय उत्तर भारत के 9 राज्यों की वर्कशॉप का आयोजन हुआ है।

2 फरवरी को विश्व वेटलैंड्स दिवस के उपलक्ष्य में पार्वती अरगा पक्षी विहार में भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। 2 फरवरी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पार्वती अरगा आर्द्रभूमि का एकीकृत प्रबंधन योजना पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को सौंपेगी। पिछले एक माह से पूरे देश में, नेशनल म्यूजियम ऑन नेचुरल हिस्ट्री द्वारा आर्द्रभूमियों के संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें 2000 से अधिक स्कूल एवं कॉलेज के बच्चों ने पेंटिंग, नुक्कड़-नाटक एवं क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया।

गोंडा में भी बड़े पैमाने पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल एवं कॉलेज के बच्चों ने पेंटिंग, नुक्कड़-नाटक एवं प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यशाला में भारत के पाँच राज्यों एवं चार संघ शासित प्रदेशों से आए हुए रामसर साइट्स मैनेजरों ने अपने अनुभवो एवं विचारों को साझा किए। कार्यशाला में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू- कश्मीर एवं लद्दाख से आए रामसर मैनेजर शामिल हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि वेटलैंड्स के संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए समग्र विकास की मुख्यधारा में लाने और सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय द्वारा ‘मिशन सहभागिता’ 2022 में शुरू किया गया था। भारत का वेटलैंड्स संरक्षण दृष्टिकोण मिशन सहभागिता के माध्यम से स्टेकहोल्डर्स की भागीदारी और विकास योजनाओं में वेटलैंड्स संरक्षण को मुख्यधारा में लाने पर केंद्रित है। उत्तर प्रदेश 1,33,434 वेटलैंड्स से समृद्ध है, जो राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 5.16 प्रतिशत कवर करती हैं।

उत्तर प्रदेश में दस रामसर साइट्स हैं, जिनमें राज्य की पहली रामसर साइट ‘ऊपरी गंगा नदी’ से लेकर नवीनतम ‘हैदरपुर वेटलैंड्’ तक शामिल हैं। तमिलनाडु के बाद उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक रामसर साइट्स हैं। पार्वती अरगा पक्षी विहार प्राकृतिक बाढ़ क्षेत्र की सबसे बड़े वेटलैंड्स में से एक है, जो एक लाख से ज्यादा पक्षियों को आश्रय प्रदान करता है। यह वेटलैंड् समृद्ध वनस्पति और जीव-जंतुओं की विविधता का घर है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की राष्ट्रीय जलीय पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण योजना के तहत 13 आर्द्रभूमियों का संरक्षण किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की राज्य स्तरीय आर्द्रभूमि संचालन समिति ने जिला स्तर पर महत्वपूर्ण वेटलैंड्स की पहचान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। पत्रकार वार्ता में मंत्रालय के संयुक्त सचिव रजत अग्रवाल, पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ अनुराधा वैमुरी उपस्थित थे।

कार्यशाला का शुभारम्भ राज्य मंत्री, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात् मा० अतिथि गण को रुद्राक्ष का पौधा देते हुए उनका स्वागत किया गया। कार्यशाला के प्रारम्भ में डा0एम0 रमेश, वैज्ञानिक एफ, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कार्यशाला में आये सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए, कार्यशाला के उद्देश्य तथा उसके साथ दिनांक 02.02.2025 को पार्वती अर्गा पक्षी विहार, गोंडा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से अवगत कराया गया। इसके पश्चात माननीय संयुक्त सचिव, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, भारत सरकार द्वारा आर्द्रभूमि संरक्षण तथा उसके विवेकपूर्ण उपयोग के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही उनके द्वारा आर्द्रभूमि में पायी जाने वाली विभिन्न वनस्पतियों तथा जीव जन्तुओं के सम्बन्ध में भी चर्चा की गयी।

इसके बाद पुस्तिका का विमोचन किया गया तथा वेटलैंड संरक्षण एवं तालाबों के नवजीवन हेतु सात कदम पोस्टर लांच किया गया। अनुराधा वैमुरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा आर्द्रभूमि संरक्षण एवं विकास के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री सिंह शनिवार को वर्ल्ड वेटलैंड्स डे के उपलक्ष्य में सात राज्यों के रीजनल कार्यशाला के शुभारंभ के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

*मिल्कीपुर उपचुनावः कसौंधन समाज के राष्ट्रीय संरक्षक व नेतृत्व में उतरा समाज, मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने भी किया जनसम्पर्क*

अयोध्या- मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में कसौंधन समाज ने राष्ट्रीय संरक्षक राजेन्द्र गुप्ता व चेयरमैन नगर पंचायत टिकैतनगर जगदीश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो ने मिल्कीपुर विधानसभा की सीमा बारून बाजार से लेकर इनायतनगर तक जनसम्पर्क किया। कुचेरा बाजार में खाद्य रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने भी कसौंधन समाज के साथ व्यापारियों से जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा।

मऊ शिवाला व रानीबाजार में समाज के सैकड़ो साथियों ने राष्ट्रीय संरक्षक व चेयरमैन का स्वागत किया। डोर टू डोर जनसम्पर्क के दौरान कसौंधन समाज के पदाधिकारी योगी सरकार की उपलब्धि जन जन को गिनाकर भाजपा प्रत्याशी चन्द्रभानु पासवान को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते रहे।

हनुमान मंदिर बारून बाजार में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि योगी सरकार ने अयोध्या का चहुमुखी विकास किया है। उन्होंने कहा कि गांव गरीब के लिए सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है।मिल्कीपुर में भाजपा प्रत्याशी चन्द्रभानु पासवान के विजयी होने पर मिल्कीपुर में भी विकास की गंगा बहेगी। सभा को संबोधित करते हुए कसौंधन समाज के राष्ट्रीय संरक्षक राजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि योगी जी हिन्दू और हिंदुत्व को बढ़ाने के लिए अनेकानेक काम किये है।सनातनी संस्कृति के पुनरोत्थान के साथ प्रदेश का कायाकल्प योगी जी के नेतृत्व में हुआ है।उन्होंने कसौंधन समाज से अपील किया कि भाजपा प्रत्याशी चन्द्रभानु पासवान को भारी मतों से विजयी बनाकर प्रदेश की पंचायत में भेजने का काम करें।

जनसम्पर्क के दौरान कसौंधन समाज के जिलाध्यक्ष बैजनाथ वैश्य,महामंत्री अरुण कसौंधन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय तिरंगा,जिलामंत्री कृष्ण कुमार,गिरधारी लाल कसौंधन, सुशील कसौंधन,भुनेश्वर कसौंधन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सोमेश कसौंधन,जिला महामंत्री युवा प्रकोष्ठ संतोष कसौंधन,मनोज कसौंधन,शुभम गुप्ता, राजनाथ कसौंधन राजू,शिवम गुप्ता प्रिंस,गौरव गुप्ता रवि,ऋषभ कसौंधन,महानगर अध्यक्ष आकाश आकाश कसौंधन, भरत कसौंधन,बसन्त कसौंधन, सत्यप्रकाश कसौंधन,सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

*अयोध्या में युवती का शव मिलने के बाद सियासत तेज, सपा नेता तेजनारायण पांडेय ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात*

अयोध्या- आज पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व अयोध्या महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने शहनवां गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की व दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि दलित परिवार की बेटी 3 दिन से गायब थी परिवार के लोग प्रशासन के चक्कर लगाते रहे लेकिन प्रशासन ने कोई मदद नहीं की, आज बिटिया के दोनों हाथ पैर बांधकर नग्न अवस्था में शव मिला है उसकी दोनों आँखें फोड़ दी गई है उसके साथ दुर्दांत व्यवहार हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन को परिवार ने 3 दिन पहले सूचना परिवार द्वारा दी गयी थी। अगर प्रशासन ने ईमानदारी से अपना कार्य किया होता तो शायद बिटिया के साथ ऐसी घटना न होती और बिटिया जीवित रहती। हम प्रशासन से मांग करते है कि जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्यवाही करे तथा परिवार को 1 करोड़ रुपए मुआवजा दे।

महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि ये बहुत ही दुखद घटना है। आज भाजपा सरकार में इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं। अपराधी निडर होकर इस तरह के कामों को अंजाम देते हैं। हम उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते है कि जो भी पुलिसकर्मियों ने इस मामले में लापरवाही बरते हैं और दोषी हैं। उनके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिया जाए।

*योगी सरकार में अपराधियों पर लगाई गई है लगाम - स्वतंत्र देव सिंह*

अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा के निवाज का पुरवा, उधई, मांझगांव में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधायक रामचन्दर यादव ने घर-घर जाकर सम्पर्क किया। जनचौपाल लगा कर ग्रामीणों से चर्चा की। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सरकारी योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाओं के माध्यम से शहर से लेकर ग्रामीणांचल का विकास किया है। हजारों करोड़ की योजनाओं से अयोध्या को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, से महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। योगी सरकार में अपराधियों पर लगाम लगाई गई है। सपा के माफियाओं से प्रदेश को मुक्त कराया गया है। भय भ्रष्टाचार विहीन समाज की स्थापना की गई है।

विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि सपा में केवल अपने परिवार की चिंता होती है। भाजपा का हर कायकर्ता देशहित प्रथम सिद्धान्त के साथ जनसेवा में लगा हुआ है। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*कमजोर बूथों पर करें विशेष फोकस - जेपीएस राठौर*

अयोध्या। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, एमएलसी अवनीश पटेल व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने इनायत नगर के ऑस्कर केरला पब्लिक स्कूल में मंडल प्रभारी, मंडल पालक तथा शक्ति केन्द्र के संयोजक के साथ चुनाव प्रबंधन पर चर्चा की। बैठक में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि बूथ की ग्रेडिंग की गई है। शक्ति केन्द्र संयोजक बूथ के पदाधिकारियों से समन्वय बना कर कमजोर बूथ पर विशेष फोकस करें। कमजोर बूथ विजय के लिए वहां पदाधिकारियों की चौपालों का आयोजन करें। लगातार जनसम्पर्क व जनसंवाद की प्रक्रिया जारी रखें। पन्ना प्रमुख हर मतदाता से सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति को लेकर जनसम्पर्क पर निकले। जनसम्पर्क की सभी टोलियों से मंडल के पदाधिकारी सम्पर्क में रहें।

एमएलसी अवनीश पटेल ने कहा मतदान में गिनती के दिन शेष रह गए है। मंडल से लेकर बूथ के पदाधिकारी लगातार क्षेत्र में एक्टिव रहें। जनसम्पर्क में कोई घर कोई मतदाता न छूटे। इसका विशेष ध्यान रखें। हर घर- हर मतदाता से प्राथमिकता के आधार पर सम्पर्क करें। मुख्यमंत्री की सभा के लिए लोगों को आमंत्रित करते रहे। हर बूथ हर गांव से मुख्यमंत्री की सभा में सहभागिता सुनिश्चित करें।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा मतदान की तैयारियों में जुट जाएं। अपने मतदाताओं को चिन्हित कर लें। मतदान के दिन अपने सभी वोटरों का शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें। इसके लिए पन्ना प्रमुखों को एक्टिव करें। उन्होंने कहा शक्ति केन्द्र पदाधिकारी रोजाना बूथ समिति से वार्ता अवश्य करें। दिन भर के जनसम्पर्क व चौपाल को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करें। बैठक में जिलाध्यक्ष अम्बेडकर नगर त्रयंबक तिवारी, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अशोक कसौंधन, सोमनाथ वर्मा, सरयू दूबे, शिव गोविन्द पाण्डेय, अमित तिवारी सहित सभी मंडल प्रभारी, पालक व शक्ति केन्द्र संयोजक मौजूद रहे।

वरिष्ठ युवा भाजपा नेता राजेंद्र गोस्वामी के साथ किया ताबड़तोड़ प्रचार

मिल्कीपुर अयोध्या ।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री शंकर गिरी जी के नेतृत्व में डीली सरैया ग्राम पंचायत के प्रभात पुरवा चौराहे पर भाजपा प्रत्याशी चन्द्र भानु पासवान जी को 5 फरवरी को बहुमत से जिताने के लिए जन चौपाल का कार्यक्रम किया गया ,कार्यक्रम के आयोजक राम नायक गोस्वामी,मंडल उपाध्यक्ष राम सागर गोस्वामी हरीशचंद्र गोस्वामी ,राजेंद्र गोस्वामी , राजेश गोस्वामी,अवध राज गोस्वामी ,जितेंद्र गोस्वामी,वीरेंद्र गोस्वामी ,हनुमान गोस्वामी,राधेश्याम गोस्वामी,कमलेश गोस्वामी,अंशुल दूबे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

*बाबा साहब के स्वप्न को मोदी व योगी सरकार कर रही है पूर्ण - कमलेश पासवान*

अयोध्या। केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने मंझनपुर, अहरौली सलोनी, जनचौपाल लगाया। कुचेरा के मजनाई में जनचौपाल में विधायक रामचन्दर यादव मजनाई जनचौपाल में राज्य मंत्री ने कहा कि सपा ने लोक सभा चुनाव में भ्रम फैलाया। लोगों को गुमराह किया। जनता इसे अब जान चुकी है। भाजपा सरकार आने के उपरांत संविधान मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर का स्वप्न था कि हर गरीब के पास अपना घर हो रोजगार हो उसे चिकित्सा तथा शिक्षा की सुविधा मिले। बाबा साहब के स्वप्न को मोदी व योगी सरकारें पूर्ण कर रही है। पीएम आवास योजना, आयुष्मान योजना से बाबा साहब के स्वप्न को धरातल पर लाया जा रहा है। तीन तलाक पर कानून बना कर मुस्लिम महिलाओं को इस कुप्रथा से मुक्ति दी गई। कांग्रेस ने संविधान की हत्या करते हुए देश में आपात काल लगाया था। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल में ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना। पीएम मोदी ने इसमें आने वाली सभी अड़चनों को दूर करने का काम किया। अयोध्या में राममंदिर बनने के बाद यहां रोजगार क लागों को नए अवसर मिले है।

विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि सरकार में ग्रामीण सड़कों को मुख्य मार्गो से जोड़ा गया है। मौके पर जिला पंचायत सदस्य बब्लू पासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।