सेवानिवृत कर्मी को कमिश्नर गौरव दयाल ने किया सम्मानित
![]()
अयोध्या।संयुक्त विकास आयुक्त विजय कुमार व इसी कार्यालय के प्रधान सहायक ओंकार नाथ दूबे आज अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये। सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयुक्त कार्यालय व संयुक्त विकास आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कार्यालय सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त गौरव दयाल द्वारा संयुक्त विकास आयुक्त विजय कुमार व प्रधान सहायक ओंकार नाथ दूबे को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कर्तव्य निष्ठा की सराहना की गयी। अपर आयुक्त प्रशासन अजय कांत सैनी, अपर आयुक्त न्यायिक राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी सहित कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संयुक्त विकास आयुक्त विजय कुमार व प्रधान सहायक श्री दुबे का माल्यार्पण करते हुए अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी। इस अवसर पर मण्डलायुक्त महोदय के व्यक्तिक सहायक अविनाश चंद्र पाण्डेय, सच्चिदानंद सिंह, पवन कुमार सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jan 31 2025, 18:25