देवघर- उपायुक्त ने वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजूर्गों के बीच गर्म कपड़े, शॉल, दवाई, चप्पल, फल और व्हीलचेयर का किया वितरण।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: उपायुक्त विशाल सागर ने देवघर प्रखण्ड के चाँदडीह गाँव में स्थित वृद्धा आश्रम का निरीक्षण कर वहाँ रहने वाले बुजूर्गों व मुखबुधिर बच्चों से मुलाकात कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं से अवगत हुए। साथ ही वृद्धा आश्रम में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा, रसोईघर, स्नानघर एवं शौचालयों की साफ-सफाई की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। इसके अलावा उपायुक्त विशाल सागर ने संबंधित अधिकारियों व आश्रम के संचालक को निदेशित किया कि वृद्धा आश्रम में रहे बुजुर्गों के देखाभाल के साथ-साथ उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहें एवं यह कोशिश है कि यहां रहने वाले सभी बुजुर्गों व बच्चों को सभी आवश्यक मुलभूत सुविधाएं ससमय उपलब्ध हों एवं उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। आगे उपायुक्त ने ठंड को देखते हुए आश्रम में रह रहे बुजूर्गों के बीच गर्म कपड़े, शाॅल, ठंड से बचाव हेतु दवाई, चप्पल व फल का वितरण कर भोजन कराया गया एवं आश्रम संचालक को निर्देशित किया गया कि जिन सामग्रियों की आवश्यकता हो उसकी सूची उपलब्ध कराया जाय, ताकि आश्रम को हर संभव मदद की जा सके।
देवघर- के रामपुर स्थित महर्षि महेश योगी का 108 वां जन्मोत्सव मना, वेद की ऋचाओं से गूंजा रामपुर।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: महर्षि द्वादश ज्योतिर्लिंग परिक्रमा कार्यक्रम के रामपुर स्थित आश्रम में महर्षि महेश योगी का 108 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान हुए। सुबह में सबसे पहले गुरु पूजन हुआ। इसके बाद शांति पाठ, रूद्राभिषेक, गणेश अर्थवशीर्ष. विष्णु शहस्त्रनाम का पाठ किया गया। आश्रम में रह रहे 65 वेदपाठी बटुकों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। एक साथ 65 बटुकों द्वारा वेद की ऋचाओं के सामूहिक पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अयोजन को सफल बनाने में आचार्य दिलीप उपाध्याय, पंकज पांडेय, काजल किरण, भोला यादव, प्रो. रामनंदन सिंह आदि ने सहयोग किया। आश्रम में निःशुल्क दी जाती है वेद और कर्मकांड की शिक्षा आश्रम प्रभारी अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि देवघर में 30 वर्षों से यह आश्रम चल रहा है, जहां बटुकों को निःशुल्क वेद और कार्मकांड की शिक्षा दी जाती है। विश्व शांति के उद्देय से देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में महर्षि महेश योगी के द्वारा अनवरत रूप से बटुक पंडितों द्वारा रूद्राभिषेक कराया जा रहा है। बंका में बन रहा 136 एकड़ में आश्रम उन्होंने बताया कि रिखिया के बंका पंचायत में 136 एकड़ के विशाल भू-भाग में आश्रम का निर्माण करवाया जा रहा है। जहां देश-विदेश से आए लोगों को वेद और कर्मकांड की निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। स्वामी जी को उद्देश्य है कि सनातन धर्म और संस्कृति को कैसे बचाया जा सके।
देवघर- नैतिक शिक्षा से बनेगा अपराध मुक्त समाज -भगवान भाई।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: समाज में बढ़ती हिंसा तथा अपराध एक चिंतनीय विषय है । नैतिक शिक्षा के द्वारा अपराध मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। नैतिक शिक्षा की कमी ही वर्तमान समय अपराधों के मूल कारण है | इसलिए अपराध मुक्त समाज के लिए नैतिक शिक्षा की आवश्यक है। हम विकसित देशो के लाइन में जाने की कल्पना कर रहे है | देश को विकसित बनाने में लगे हुए है। लेकिन समाज में हो रहे युवा के द्वारा अपराध जिसे भावी समाज, देश व विश्व की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। अगर भावी समाज को अपराध मुक्त बनाना चाहते है तो वर्तमान के युवाओं को नैतिक शिक्षा द्वारा अपराधमुक्त , संस्कारित और सशक्त बनाने की आवश्यकता है |उक्त उदगार माउंट आबू राजस्थान से पधारे हुए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के राजयोगी ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने कहीं । वे गीता देवी डी. ए. व्ही. पब्लिक स्कुल, भण्डारकोला में अपराधमुक्त समाज हेतु नैतिक शिक्षा की आवश्यकता विषय पर बोल रहे थे | भगवान भाई ने कहा कि कुसंग, व्यसन, सिनेमा , मोबाईल और फैशन से आज की युवा पीढ़ी भटक रही है। इन्हीं कारणों से वर्तमान समय अपराध बढ़ते जा रहे हैं। काम, क्रोध, लोभ , मोह ,अंहकार , इर्ष्या, नफरत आदि मनोविकारो के वश होने से अपराध होते है | उन्होंने कहा कि नैतिक शिक्षा द्वारा इन विकारो पर सयम कर अपराध मुक्त बन सकते है | नैतिक शिक्षा और आध्यात्मिकता से ही युवा पीढ़ी को सही दिशा मिल सकती है। नैतिक शिक्षा से ही मानवीय मन में रचनात्मक और सकारात्मक चेतना का विकास होता है। भगवान भाई ने कहा कि नैतिक शिक्षा से समाज में फैली हुई घृणा, नफरत, बैर विरोध और अहंकार को नष्ट किया जा सकता है। शिक्षा का मूल उद्देश्य बताते हुए उन्होंने कहा कि चरित्रवान बनना, विकार, व्यसन, नशा और बुराइयों से स्वयं को मुक्त करना ही शिक्षा का मूल उद्देश्य होना जरुरी है। जो ज्ञान, अज्ञान रूपी अंधकार से ज्योति या प्रकाश की ओर असत्य से सत्य की ओर ले जाए वहीं सच्चा ज्ञान है । जब तक हमारे व्यवहारिक जीवन में परोपकार, त्याग, उदारता, नम्रता, सहनशीलता, आदि सदगुण नहीं आते तब तक हमारी शिक्षा अधूरी है। समाजसेवी ताराचंद जैन जी ने बच्चो को सुनी हुए बातो को अमल में लाने कि अपील किया | उन्होंने कहा अपने संस्कारों से माता पित़ा का नाम रोशन करना अपने देश का नाम रोशन करना | प्रिंसिपल श्री बलराम झा जी ने ऐसे कार्यक्रम की सहराना किया और कहा ऐसे कार्यकर्म युवा को सशक्त बनाकर अपराध मुक्त समाज बन सकता है | चितरंजन ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र की प्रभारी बी के अनिता बहन जी ब्रह्माकुमारी सस्था का परिचय दिया |उन्होंने सभी बच्चो को चरित्रवान बनने कि अपील किया | स्थानीय ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र कि प्रभारी बी के रीता बहन जी ने कहा आध्यात्मिक ज्ञान द्वारा ही नैतिक मूल्य आ सकते है | आध्यात्मिक ज्ञान कि परिभाषा बताते हुए उन्होंने कहा कि स्वयं का आत्मा निश्चय कर मन और बुध्दी से परमात्मा को याद करना , परमात्मा के गुणों का गुणगान करना ही राजयोग है | सीनियर शिक्षक शनियो पतंदी जी ने ने बी के भगवान भाई जी का परिचय देते हुए कहा कि भगवान भाई जी ने 2010 तक 5000 स्कुलो और 800 जेलों में नैतिक शिक्षा और सकारात्मक चिन्तन , अपराध मुक्त का पाठ पढ़ाकर अपना नाम इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड्स दर्ज करा चुके है | चार्टर एकाउंटेडट सुनील सुल्तानिया जी ने भी अपनी शुभ कामनाये बच्चो को दिया | कार्यक्रम में बी के अमर भाई और सभी शिक्षक उपस्थित थे | कार्यक्रम के अंत में बी के भगवान भाई जी ने अपराध मुक्त बनने एवं मन को एकाग्र करने हेतु राजयोग मेडिटेशन कराया |
देवघर- केशरवानी समाज की ओर से कश्यप मुनि भव्य शोभा यात्रा निकल गई।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: बैद्यनाथधाम केसरवानी वैश्य सभा के तत्वाधान में महर्षि कश्यप मुनि जी का पूजा केसरवानी आश्रम में विधि विधान पूर्वक की गई। इस अवसर पर केशरवानी समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में बाहर से आए कलाकार ने अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाया जिसमें भगवान शंकर मां दुर्गा मां दुर्गा मां काली एवं बहुत से भगवान इस शोभा यात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा लोग इसे देखने के लिए काफी संख्या में सड़क के दोनों और खड़े थे। जिसमें केशरवानी समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में समाज को एकजुट रखने का आवाज बुलंद किया। वही केशरवानी समाज के पुरुष महिलाएं युवा बच्चे ईश्वर यात्रा को लेकर काफी उत्साह में भारी देखे गए समाज को एकजुट करने के लिए केशरवानी समाज शरद मेला का भी आयोजन 11 और 12 जनवरी को किया है।यह शोभायात्रा केसरवानी आश्रम से निकलकर जलसार रोड, टावर चौक होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों का भमण करते हुए केसरवानी अतिथि भवन झौंसागढ़ी में समाप्त हो गई।
देवघर- 22वां पुस्तक मेला का उद्घाटन आज झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: 22 वे पुस्तक मेला जो कि 11 जनवरी से 21 जनवरी 2025 तक स्थानीय बीएड कॉलेज में आयोजित है उसका उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और विशिष्ट अतिथि गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने दीप प्रज्वलित कर किया मंच पे उनके साथ देवघर उपायुक्त विशाल सागर पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार पुस्तक मेला के अध्यक्ष युधिष्ठिर प्रसाद राय और मेला संयोजक डॉ सुभाष चंद्र राय,डॉ विमल सिंह मौजूद थे। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि का स्वागत पारंपरिक संथाली नृत्य के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत दून पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा राष्ट्रगान और स्थानीय पुरोहितों स्वस्ति वाचन मंत्र से किया गया। इसके बाद .गोड्डा सांसद सह मेला के प्रधान संरक्षक डॉ निशिकांत दुबे के द्वारा मुख्य अतिथि को मोमेंटो अंगवस्त्र ,पुस्तक और पौधा देकर उनका सम्मान किया गया। सांसद डॉ निशिकांत दुबे को पुस्तक मेला संयोजक सुभाष चंद्र राय के द्वारा पौधा,साहित्य और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। इसके बाद मंच पे सभी अतिथियों का सम्मान अध्यक्ष युधिष्ठिर प्रसाद राय और मेला संयोजक डॉ सुभाष चंद्र राय के द्वारा किया गया। स्वागत भाषण मेला संयोजक डॉ सुभाष चंद्र राय ने दिया। फिर बाहर से आए अतिथि सुजीत कुमार मुखर्जी ने पुस्तक मेला का तारीफ करते हुए कहा कि आज का दिन काफी शुभ है कुंभ का आरम्भ भी हुआ और पुस्तक मेला के इस कुंभ का भी आरंभ आज हुआ। गोड्डा सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे ने पुस्तक मेला के बारे में बताया कि सांसद निधि का पैसा वो सिर्फ इसी पुस्तक मेला के लिए देते है। क्यों कि बाकी में भ्रष्टाचार हीं होता है। साथ हीं ये घोषणा किया कि डीसी साहब उनके सांसद फंड का बचा 40 45 करोड़ जिस पुस्तकालय बुक्स खरीदने में करना चाहे कर सकते है। और भी घटे तो वो अपने निजी फंड से देंगे। साथ हीं उपायुक्त महोदय से आग्रह किया कि नैश वाडिया संस्थान से मिलकर कैसे अगले वर्ष तक देवघर सबसे स्वच्छ शहर में नंबर वन बने इसपर काम करे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भाषण देते हुए यहां के लोगों का धन्यवाद दिया कि ऐसे सांसद को यहां के लोग ने जितवाया। उन्होंने पुस्तक मेला में सांसद के सहयोग का तारीफ करते हुए कहा कि बहुत कम लोग होते है जो ऐसा काम करते हैं उनके प्रतिभा का तारीफ करते हुए कहा कि जब वे सांसद थे तब इनसे बहुत सीखने को भी मिला सदन में बोलने और सुनने में सांसद हमेशा आगे हीं रहते हैं। सोशल मीडिया के युग में पुस्तक से दूर हो रहे बच्चों को कहा कि पुस्तक की दुनियां में आने से बच्चों का मानसिक विकास होता है। साथ हीं सभी सदस्यों का आभार जताया जो इस समारोह को सफल बनाने में अपना समय दे रहे। इससे पहले सुजीत मुखर्जी की पुस्तक हर लम्हा कुछ कहता है। और सरोज पाटनी के पुस्तक एहसासों का आसमान और एहसासों के प्रेम का विमोचन भी किया गया। समापन में फिर दून पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा राष्ट्र गान गाया गया। मंच संचालन उद्घोषक राम सेवक गुंजन ने किए।अतिथियों के स्वागत सहयोग में पुस्तक मेला के प्रभारी आलोक मल्लिक ,मेला प्रशासक सर्वेश्वर प्रसाद सिंह,सचिव निर्मल कुमार,प्रेम कुमार,बीरेंद्र सिंह,ऋषि राज सिंह,सुमन वाजपेई, सह प्रभारी दीपक कुमार , रूपा श्री,जिम्मी कुमार,,राकेश पाण्डेय,अंजलि राय,,शिवांगी पाण्डेय,,संध्या राव,,,अनुष्का ,विद्या कुमारी,मौजूद थी। उद्घाटन समारोह में मेला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार,व्यवस्थापक पवन टमकोरिया, उपाध्यक्ष रामानंदन सिंह,उदय प्रकाश ,रवि केसरी,राम किशोर ,अंजनी किशोर,मिथलेश सिंह,अलख निरंजन शर्मा,इंजीनियर एस पी सिंह, मौके पर उपस्थित थे।
देवघर- संत फ्रांसिस स्कूल के छात्र ने विज्ञान के क्षेत्र में देवघर का नाम रौशन किया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: संत फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस ( N.C.S.C.) में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देवघर का मान फिर से बढ़ाया। यह प्रतियोगिता भोपाल मध्य प्रदेश के रविंद्र भवन में 3 जनवरी से 6 जनवरी 2025 तक आयोजित की गई थी। जिसमें संत फ्रांसिस स्कूल देवघर के दो टीम के छात्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह विद्यालय परिवार के लिए बहुत ही गर्व की बात है। विद्यालय के प्राचार्य फादर अब्राहम कोलाडियिल T.O.R. गौरवान्वित अनुभव करते हुए विद्यालय के छात्र एवं छात्रा ग्रंथ मोदी, तेजस्वा विवेक, अमभ भव्या एवं अनेखा गुप्ता, के स्वर्णिम भविष्य की कामना के साथ-साथ अन्य छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन किया। साथ ही साथ प्राचार्य द्वारा विज्ञान शिक्षक सर जैकब थॉमस को बधाई दी गई। उन्होंने यह कहा कि इनके कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। कि हमारे स्कूल के छात्र निरंतर इस प्रकार की प्रतियोगिता में नेशनल स्तर पर विद्यालय के साथ-साथ देवघर का नाम रौशन कर रहे हैं। इस अवसर पर साइंस फॉर सोसाइटी देवघर के नरेश दत्त द्वारी ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं के मंगल भविष्य की कामना की और यह कहा कि यहां के छात्र विज्ञान के क्षेत्र में आगे की प्रगति पर देवघर का मान बढ़ाएंगे।
देवघर- जिला कांग्रेस कमेटी की एक अहम बैठक कांग्रेस कार्यालय में की गई।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: जिला कांग्रेस कमिटी की एक बैठक कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक मुख्य रूप से राष्ट्रव्यापी संविधान रक्षक अभियान तहत "जय बापू,जय भीम,जय संविधान अभियान" को सफल बनाने तथा अन्य मुद्दों को लेकर किया गया। बैठक में निर्धारित कार्यक्रम को लेकर आवश्यक रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने बैठक में उपस्थित नेताओं, पदाधिकारियों,अग्रणी मोर्चा संगठन विभाग तथा प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों, प्रखंड,नगर तथा मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, डॉ भीमराव अम्बेडकर जी और हमारे संविधान में निहित मूल्यों की विरासत को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने के लिए पूरे देश में की जा रही है। यह कार्यक्रम देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक संवेदना के तहत विराम दिया गया था। अब यह 3 जनवरी से 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के 75 वां वर्षगांठ तक चलेगी। इस दौरान प्रखंड तथा नगर में रैलियां तथा मार्च निकाला जाना है, इसके अलावे टोले मोहल्ले में पदयात्रा तथा नुक्कड़ सभा आयोजित भी किया जाना है। इसके लिए सभी प्रखंड तथा नगर में विशेष बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाकर मंडल तथा पंचायत के प्रभारी नियुक्त करना है तथा हरेक कार्यकर्ता के साथ हम संविधान की रक्षा की लड़ाई जारी रखेंगें। जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने कहा कि देश को संविधान देने वाले महापुरुष भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर द्वारा लिखित संविधान को केंद्र की भाजपा सरकार नष्ट करना चाहती है। डॉ भीमराव अम्बेडकर को एक योजना तहत उन्हें अपमानित करना चाहती है। यही वजह है कि देश के गृह मंत्री अमित साह द्वारा भरी सदन में बाबा साहब पर बेहद ही अपमानजनक एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती है। हम कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं, जब तक सांस रहेगी मैं देश के सपूतों तथा महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं करुंगा। देश का संविधान मेरे लिए संविधान के साथ एक महान ग्रंथ है। इस पर किसी प्रकार का आंच नहीं आने दूॅंगा। इसकी सुरक्षा के लिए हमारा लड़ाई और संघर्ष जारी रहेगा। हम इस कार्यक्रम को सभी साथियों के सहयोग के साथ बैहतर तरीके से संचालित करेंगें। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह,प्रवक्ता राजेंद्र दास, जिला महासचिव दिनेश कुमार मंडल,युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राज,नगर अध्यक्ष रवि केसरी,जिला पदाधिकारी रवि गुप्ता,पारस यादव,मकसूद आलम,डॉ अनुप कुमार,प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद राय,नरेश यादव,हेमंत चौधरी,राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव, संजीव चौधरी,जय शंकर शरण,मंडल अध्यक्ष महेन्द्र यादव,चंद्रदेव दास,एनामुल हक,लखेश्वर पंडित,अर्जुन राउत,धर्मेंद्र सिंह,नारायण यादव,दिलीप ठाकुर,दिलीप यादव,अनिल राउत, हरे राम राउत,फिरोज अंसारी,शेफ दानिश आदि दर्जनों नेता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
देवघर- दीनबंधु उच्च विद्यालय ने मनाया अपना 41 में स्थापना दिवस
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: 10 जनवरी 2025 अपराह्न 1बजे दीनबंधु उच्च विद्यालय के रवीन्द्र सभागार में विद्यालय का41 वा स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रो रामनदंन सिंह ने कहा स्थापना दिवस समारोह का आयोजन सभी विद्यालयो में होना चाहिए। जिससे शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यार्थियो को विद्यालय के इतिहास के बारे में जानकारी मिलती है। विशिष्ट अतिथि डॉ प्रदीप कुमार सिंह देव ने कहा बच्चों को पढ़ाई में अव्वल रहने के साथ साथ खेल कुद और सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इनके अलावे विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ एन सी गांधी, सचिव संदीप कुमार गोस्वामी, विद्यालय ट्रस्ट कमिटी के सचिव शरदिंदु कुंडू, पूर्व सदस्य मिहिरलाल दास, वर्तमान प्रबन्ध समिति के सदस्या रेखा दास, मौलिक फिल्म के निदेशक शत्रुघ्न प्रसाद,कवि रविशंकर प्रसाद साह, बंगला कवि प्रसून वसु, संस्थापक शिक्षक बिधान चन्द्र मंडल, फिलाटेलिसट एवं पर्यावरणविद् रजत मुखर्जी, इतिहासकार उमेश कुमार,वरीय अधिवक्ता गणेश कुमार उम्र, हंसधवनि कला केंद्र के निदेशक विश्वनाथ बनर्जी, रामरेख यादव, आनन्द वरनवाल के अलावे विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र छात्राएं उपस्थित थे। मंच का संचालन शिक्षक जीतेन्द्र कुमार चन्द्र ने किया। स्वागत गीत गाकर बच्चों ने अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया।दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। प्रधानाध्यापक काजल कान्ति सिकदार ने विद्यालय के उपलब्धियों और विद्यालय की वर्तमान समस्या की और सबका ध्यान आकृष्ट किया। विद्यालय के बच्चों ने भजन, संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और ही आकर्षक बना दिया।कयुज प्र तियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता,बानहान प्रतियोगिता और डांस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करनेवालों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट कमिटी के सचिव शरदिंदु कुंडू ने किया। राष्ट्रगान के साथ ही कार्यक्रम का समापन हो गया।
देवघर-रौनियार वैश्य महिला संघ ने बांटे कंबल।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: कास्टर टाउन स्थित, रौनियार वैश्य आश्रम में एकत्रित होकर, रौनियार वैश्य महिला संघ की कार्यकारिणी सदस्यों ने अध्यक्ष लाजवंती गुप्ता व सचिव कंचन मूर्ति शाह के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष निर्मला शाह, सहसचिव पायल गुप्ता व कोऑर्डिनेटर निक्की गुप्ता के सहयोग से, पिकनिक के साथ-साथ, कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण का पुनीत कार्य संपन्न किया। कुछ कंबल का वितरण आश्रम में जरूरतमंद महिलाओं को बुला कर किया गया तथा शेष कंबल गीता देवी कृष्ण मंदिर के समीप खड़े होकर जरूरतमंद ठेले वाले, रिक्शा वाले व अन्य को वितरित किया गया। पिछले वर्ष महिला संघ ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बाबा मंदिर के पश्चिम गेट पर बैठे जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किया था। कंबल वितरण के पश्चात निर्णय लिया गया कि अगर यह ठंड आगे ज्यादा दिनों तक जारी रहती है। तो पुनः एक बार और कंबल वितरण किसी अन्य जगह पर जाकर, जरूरतमंद लोगों के बीच किया जाएगा। कंबल वितरण के लिए सहयोग करने वाले सदस्यों के नाम है- निशा गुप्ता, इंदु देवी, जयमाला देवी , उषा गुप्ता, सविता शाह, बबीता आनंद, पूनम गुप्ता ,ममता शाह, रूपा गुप्ता, अंजू गुप्ता, अलका गुप्ता व अनमोल गुप्ता शामिल थे।
देवघर- उपायुक्त द्वारा देर रात्रि में असहाय और मजबूर के बीच कंबल वितरण किया गया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: बुधवार की देर शांम जिला के उपायुक्त विशाल सागर ने शहर के विभिन्न चौक चौराहों,बस स्टैंड,स्टेशन स्थित शनि मंदिर,फुटपाथ पर सो रहे लोग,जसीडीह स्टेशन रोड के आसपास के एरिया में घूम घूम कर असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान मौके पर बिभागीय अन्य कई अधिकारी भी उपस्थित थे।वहीं पत्रकारों से बात करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सरकार की तरफ से जिला को पर्याप्त कंबल असहाय और मजबूरों के बीच वितरण के लिए दिया गया है।इसके तहत विभिन्न प्रखंडो में भी कंबल वितरण का कार्यक्रम चल रहा है। हम लोगों ने भी आज घूम घूम कर विभिन्न जगहों पर जो असहाय या बेघर थे उन्हें कंबल मुहैया करवाया है।बहरहाल जिला प्रशासन की इस पहल की चारों तरफ तारीफ़ भी हो रही है।मौके पर उपायुक्त विशाल सागर ने कहा कि सरकार के द्वारा जनहित की योजना को धरातल पर उतारना हम सभी की जिम्मेदारी है।