108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शामिल हो सकते हैं सीएम साय, अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन
गरियाबंद- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गरियाबंद जिले में प्रवास कार्यक्रम 05 जनवरी को संभावित है। मुख्यमंत्री जिला प्रवास के दौरान विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम की सभी तैयारियों के लिए कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत सीईओ रीता यादव को नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर प्रकाश सिंह राजपूत को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है.
कलेक्टर ने कार्यक्रम के संबंध में की जाने वाली तैयारियों की जानकारी देने आज विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम की सभी तैयारियां गरिमापूर्ण तरीके से सुनिश्चित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री प्रवास कार्यक्रम के लिए दिए गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, डीएफओ लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत, संयुक्त कलेक्टर राकेश गोलछा सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व आदेशानुसार पार्किंग, वाहन व्यवस्था, ट्रैफिक रूट चार्ट, कानून व्यवस्था, ब्लड ग्रुप व्यवस्था, कारकेट का दायित्व पुलिस विभाग को सौंपा गया है। वन विभाग को हेलीपेड, सम्पूर्ण कार्यक्रम एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए बांस-बल्ली उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है। लोक निर्माण विभाग को कार्यक्रम स्थल गरिमानुरूप टैंट की सम्पूर्ण व्यवस्था, मंच के समीप पृथक से हितग्राहियों स्टॉल से मुख्य मंच तक आने के लिए सीढ़ी, रैम्प का आवश्यकतानुसार निर्माण तथा समस्त कार्यक्रम स्थल पर आवश्यकतानुसार समतलीकरण की जिम्मेदारी दी गई है।
मंच की गरिमानुरूप सजावट, साज-सज्जा, फूल, माला, बुके इत्यादि का व्यवस्था एवं मंच तथा ‘डी’ क्षेत्र में गमले की समुचित व्यवस्था करने की जिम्मेदारी उद्यानिकी विभाग को दी गई है। लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को लोकार्पण एवं भूमिपूजन की तैयारियों का दायित्व दिया गया है। शिक्षा विभाग को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, बैच एवं अन्य कार्य कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन की संपूर्ण व्यवस्था उद्घोषकों की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। विद्युत यांत्रिकी विभाग को कार्यक्रम स्थल पर साउंड सिस्टम मंच एवं आसपास लाइट का सिस्टम की व्यवस्था एलईडी स्क्रीन लगवाना आपातकालीन जनरेटर सहित मंच व दर्शक दीर्घा में प्रकाश की व्यवस्था, कार्यक्रम पर एक दिवसीय पूर्व साउंड सिस्टम एवं एलईडी स्क्रीन की जांच पड़ताल कर पूर्णता रिपोर्ट प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यक्रम स्थल पर जीवन रक्षक दवाइयां के साथ चिकित्सा दल में एंबुलेंस नियुक्त करने एवं उपचार की व्यवस्था सहित स्वास्थ्य शिविर के आयोजन की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। पीएचई विभाग को कार्यक्रम स्थल एवं पब्लिक एरिया पर स्वच्छ पेयजल तथा अन्य जगहो पर पेयजल व्यवस्था करने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। ग्राम मजरकट्टा से पुलिस लाइन एवं कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई की व्यवस्था एवं अलग-अलग स्थान पर डस्टबिन उपलब्ध कराने नगर पालिका को दायित्व सौंपा गया है।
कलेक्टर अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल की तैयारी, हेलीपेड व्यवस्था, टेंट, साफ-सफाई, मंच की तैयारी, सामग्री वितरण, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की तैयारी शुरू कर सभी कार्यो को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर सामग्रियों का वितरण किया जाएगा। विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे। कलेक्टर ने इन सबकी तैयारियां समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंचीय कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों को संबोधित भी करेंगे। इसके लिए आमजनों के लिए बैठक व्यवस्था भी व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गरियाबंद- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गरियाबंद जिले में प्रवास कार्यक्रम 05 जनवरी को संभावित है। मुख्यमंत्री जिला प्रवास के दौरान विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम की सभी तैयारियों के लिए कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत सीईओ रीता यादव को नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर प्रकाश सिंह राजपूत को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है.
रायपुर- भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पूरे देश में चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है. इस प्रक्रिया के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के साथ-साथ मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति की जाएगी. छत्तीसगढ़ में जहां मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है, वहीं जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति अभी बाकी है.
रायपुर- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद से भाजपा और कांग्रेस में शुरू हुआ वार-पलटवार का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद वियतनाम यात्रा जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए इसे निंदनीय कृत्य बताया है।
राजनांदगांव- आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस भर्ती में अनुचित तरीके से इवेंट में नंबर बढ़ाने के लिए 03 कंप्यूटर ऑपरेटर को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. बता दें कि आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी मामले में पहले ही 07 पुलिस कर्मी, 02 टेकनीशियन टीम, 02 महिला अभ्यर्थी सहित अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मामले की विवेचना जारी है. अन्य किसी के भी खिलाफ सबूत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
रायपुर- इस वर्ष जब मैं नये साल में अखबार पढ़ रहा था तो समाचारपत्रों के मुख्य पृष्ठ में बस्तर सुर्खियों में था। यह सुर्खियां किसी माओवादी हिंसा को लेकर नहीं थी, यह सुर्खियां बस्तर में पहुंचे विकास के उजाले को लेकर थी। बस्तर से माओवादी आतंक अब सिमट गया है। बस्तर की पहचान अब बदल गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर जिला पत्रकार संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि बस्तर की अपनी चुनौतियां है और इस चुनौती भरे माहौल में पत्रकारिता करना भी चुनौतीपूर्ण कार्य है। बस्तर में आम जनता के उम्मीदों, विचारों और समस्याओं का आइना बनकर शासन-प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने के आप सभी के प्रयासों को नमन है।
रायपुर- बस्तर की मूल पहचान उसके सुंदर प्राकृतिक परिवेश, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और शांत वातावरण से रही है। हमने एक साल में बस्तर की मूल पहचान वापस देने का महती कार्य किया है।आज बस्तर की प्रशंसा केवल भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में हो रही है। संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन ने ग्राम धुड़मारास को विश्व के 20 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों में सम्मिलित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जगदलपुर के पीजी कॉलेज हॉस्टल मैदान में आयोजित विकास कार्यो के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने इस मौके पर 356 करोड़ 44 लाख रूपए लागत के 288 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन और विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को एक करोड़ 55 लाख रूपए से अधिक की राशि का चेक और सामग्री का वितरण किया।


रायपुर- राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी और राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। श्री डेका ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्यपाल को जशपुर जिले के स्थानीय उत्पाद भेंट किए। राज्यपाल श्री डेका और मुख्यमंत्री श्री साय ने एक दूसरे को राजकीय गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी उपस्थित थे।
रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार ने डीजल खरीदी पर बड़ी छूट का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने छह फीसदी वैट डीजल पर घटा दिया है। हालांकि ये फैसला राज्य सरकार ने उद्योगपतियों के लिए लिया है। दरअसल राज्य सरकार अभी उद्योगपतियों से डीजल की बल्क खरीदी पर 23 फीसदी वैट और एक रुपया एकस्ट्रा चार्ज करती थी। इसकी वजह से उद्योगपति छत्तीसगढ़ से डीजल की खरीदी नहीं करते थे। जाहिर है इससे राजस्व का बड़ा नुकसान होता था।
रायपुर- नया साल आते ही रायपुर पुलिस ने एक शानदार पहल की है, जिसमें न केवल खोए हुए मोबाइल फोन वापस किए गए, बल्कि सैंकड़ों चेहरों पर मुस्कान भी लौटी. करीब 60 लाख रुपये कीमत के 300 गुम हुए मोबाइल फोन को देशभर के विभिन्न राज्यों से बरामद करके उनके असली मालिकों तक पहुंचाया गया. इस कड़ी मेहनत और समर्पण से पुलिस ने साबित कर दिया कि नए साल का तो स्वागत होगा ही, साथ ही लोगों की खोई हुई चीजें भी वापस मिलेंगी.
Jan 03 2025, 07:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1