आजमगढ़: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया
न
िजामाबाद (आजमगढ़)। पूर्व प्रधान मंत्री स्वा पंडित अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व पंडित अटल बिहारी की जयंती पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रातः बूथ स्तर पर मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया। सरकारी कार्यालयों में भी पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।इसी क्रम में जनपद के भारतीय जनता पार्टी मण्डल तहबरपुर द्वारा अटल जी की याद में मार्च निकाला। तत्पश्चात ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। लोगों ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित किया। लोगों ने लाइव टेलीकास्ट को देखा।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी, भाजपा तहबरपुर मण्डल अध्यक्ष आशुतोष राय पंकज, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अतुल कुमार सत्संगी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अतुल कुमार सत्संगी, एड़ियों आई एम वी, अजय कुमार राय, आशुतोष राय खदेरु, रामभुवन राम, योगेन्द्र राय, श्रीकांत राय,लाल चंद यादव, विशाल राय सन्नी, आजिविका मिशन के प्रबन्धक शिवलाल यादव, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी आदि मौजूद रहे।
Dec 31 2024, 18:37
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.4k