JSSC सीजीएल परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों में फूटा गुस्सा, हजारीबाग बंद, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

Image 2Image 3

छात्रों के साथ जयराम महतो, भाजपा ने भी जताया विरोध

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची डेस्क : झारखंड के हजारीबाग में छात्र एक बार फिर से सड़कों पर नजर आए। JSSC सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले से लेकर अब परिणाम आने तक लगातार विवादों में घिरा रहा। परिणाम आने के बाद छात्र एक बार फिर से सड़कों पर हंगामा करते नजर आए। दरअसल जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के परिणाम के विरोध में हजारीबाग में छात्रों ने बंद का ऐलान किया था। इसका व्यापक असर हजारीबाग के सड़कों पर देखने को मिला।

हजारीबाग फोरलेन सड़क पूरी तरह से जाम रहा। जिससे कई किलोमीटर तक लंबी जाम की स्थिति बन गई है। सीजीएल परीक्षा की रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र उसमें गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं। छात्र इस बात को लेकर अड़े हुए हैं कि सीजीएल परीक्षा फल रद्द कर फिर से परीक्षा लिया जाए। जगह-जगह पर आगजनी कर परीक्षा फल का विरोध किया जा रहा है।

वहीं जिला प्रशासन छात्रों से इस बात को लेकर समझा रहे हैं कि उनकी मांग सरकार तक पहुंचाई जाएगी। सड़क जाम समाप्त करें। जब स्थिति बिगड़ी हुई देखी तो प्रशासन ने लाठी चार्ज करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। वहीं उग्र छात्रों ने इस दौरान जमकर पथराव किया है। जिसमें प्रशासन की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुआ।

छात्रों के इस हंगामा को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विधायक जयराम महतो ने कहा कि छात्रों के हित के लिए इस मामले को सदन में रखूंगा। वहीं भाजपा के विधायकों ने भी सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि इस सरकार से यहां के युवा त्राहि त्राहि कर रहे हैं। इस सरकार में ऐसी कोई भी परीक्षा नहीं हुई जिसमें कोई विवाद नहीं हुआ हो।

झारखंड विधानसभा में दूसरी बार निर्विरोध बने स्पीकर रबींद्र नाथ महतो, सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित

Image 2Image 3

सर्व सम्मति से विधानसभा अध्यक्ष बने रविन्द्र नाथ महतो, जाने क्या बोले सत्ता और विपक्ष

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही विधानसभा अध्यक्ष के चयन के बाद बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। स्पीकर चुने जाने पर मुख्यमंत्री समेत तमाम विधायकों ने रबींद्र नाथ महतो को बधाई दी। स्पीकर ने भी सभी का आभार व्यक्त किया।

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज स्पीकर के रूप में नाला विधायक रवींद्र नाथ महतो के नाम का प्रस्ताव रखा गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका समर्थन विधायक मथुरा महतो ने किया। जिसके बाद सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष के रूप में उन्हें चुना गया। सीएम हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने उन्हें सम्मान के साथ आसन पर बिठाया। रबींद्रनाथ महतो लगातार दूसरी बार विधानसभा अध्यक्ष बने हैं।

झारखंड विधानसभा में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी विधायक को स्पीकर बनाने के लिए सभी दलों के विधायक प्रस्ताव बने हों। विधानसभा अध्यक्ष चुनने के बाद विपक्ष के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। मांडू विधायक निर्मल महतो ने कहा कि जो समस्याएं मुख्यमंत्री और स्पीकर तक नहीं पहुंचती है उसे पहुंचने का कार्य हम लोग करते। वहीं भाजपा विधायक चंपई सोरेन ने कहा कि स्पीकर को सभी विधायकों के बातों को सुनना और उन्हें बोलने का समय देना चाहिए।

रवीद्रनाथ महतो फिर बने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष


Image 2Image 3

रांची : सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचन अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रखा, जिसका समर्थन टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक रविन्द्र नाथ महतो एक बार फिर झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए हैं।

आज मंगलवार को विधानसभा सत्र के दूसरे दिन उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया।

अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव मुख्यमंत्री Hemant Soren ने रखा, जिसका समर्थन टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया।

कुल सात प्रस्ताव रबींद्रनाथ महतो को निर्वाचित करने के लिए आए। अन्य प्रस्तावों में मंत्री राधा कृष्ण किशोर, सुरेश पासवान, अरूप चटर्जी, बाबूलाल मरांडी, सरयू राय और जयराम कुमार महतो द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव शामिल थे, जिनका समर्थन विभिन्न विधायकों ने किया।

सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद BJP के प्रदेश अध्यक्ष और धनवार के विधायक Babulal Marandi और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रबींद्रनाथ महतो को अध्यक्ष की कुर्सी तक लेकर गए और उन्हें पदभार ग्रहण कराया।

बताते चलें यह लगातार दूसरी बार है जब रबींद्रनाथ महतो झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष बने हैं।

विधायक बनी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू पूर्णिमा पहुंची विधानसभा,

Image 2Image 3

बताया अपना अनुभव नवनिर्वाचित विधायक अमित महतो और पूर्णिमा दास रोजगार के मुद्दे पर हुए आमने सामने

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा का विशेष सत्र आज से हुआ शुरू। सत्र के पहले दिन सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। सभी विधायकों में दिखा उत्साह और अलग अंदाज में आये नजर।

झारखंड के 81 में से 20 विधायक ऐसे हैं, जो पहली बार निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे हैं। वहीं इस बार सबसे ज्यादा 12 महिलाएं चुना कर विधानसभा पहुंची। विधानसभा सत्र के पहले दिन महिला विधायकों में भी गजब का उत्साह देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहु पूर्णिमा दास भी विधानसभा पहुंची जहां उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी की जनता के आवाज को सदन में बड़ी मजबूती के साथ उठाऊंगी। 

वहीं उन्होंने वर्तमान सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो 10 लाख नौकरी देने का वादा किए हैं इसका कैलेंडर जल्द लागू करें।

वहीं दूसरी बार सिल्ली से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कोटे से जीतकर अमित महतो सदन पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस तरह जनता ने हमें प्रचंड जीत दिलाया है निश्चित तौर पर आने वाला समय में हमारी सरकार रोजगार को लेकर बेहतर कदम उठाएगी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्मार्ट सिटी में मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आवास का किया निरीक्षण


Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : हेमंत सरकार के मंत्रियों को जल्द ही रांची स्मार्ट सिटी में स्मार्ट हाउस मिलेंगे। रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्मार्ट सिटी में बन रहे मंत्रियों के आवास और उनके आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने नवनिर्मित आवास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। 

आज 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्मार्ट सिटी दौरा हुआ, स्मार्ट सिटी का निरीक्षण करने के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों को मंत्रियों के लिए बन रहे निर्माणाधीन आवास से संबंधित निर्देश दिया कि नवनिर्मित आवास एवं पूरे आवासीय परिसर के सभी कार्य 15 जनवरी 2025 तक पूर्ण कर लिए जाएं ताकि मंत्रियों को आवास आवंटित की जा सके। मुख्यमंत्री ने आवासीय परिसर में बने क्लब हाउस, बैडमिंटन कोर्ट तथा पुलिस बैरेक इत्यादि का निरीक्षण कर सभी सुविधाओं से संबंधित आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। 

मुख्यमंत्री ने आवासीय परिसर में बच्चों के खेलने की व्यवस्था, झूला इत्यादि लगाने का भी निर्देश दिए।

मौके पर विधायक कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव नगर विकास विभाग सुनील कुमार, सचिव भवन निर्माण विभाग अरवा राजकमल, सीईओ स्मार्ट सिटी अमित कुमार, जीएम स्मार्ट सिटी राकेश नंदकुलियार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

झारखंड में बदला मौसम साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, अगले 2 दिनों तक होगी बारिश जान लें, कैसा रहेगा कल का मौसम

Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इसका असर झारखंड में अगले 2 दिन तक देखने को मिलेगा। रविवार से ही इसका असर दिखने लगेगा। झारखंड के मौसम का मिजाज रविवार से ही बदल गया, 9 और 10 दिसंबर को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 

कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है।

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रही हवा की वजह से मौसम में बदलावों आया है।

आज 9 दिसंबर को पलामू, गढ़वा, कोडरमा और लोहरदगा को छोड़कर अन्य हिस्सों में बारिश की उम्मीद है। इससे दिन के अधिकतम तापमान में दो से तीन तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है, लेकिन न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री बढ़ोतरी होगी। 10 दिसंबर तक बादल छाये रहने का अनुमान है। इसके बाद मौसम साफ होने पर न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। इससे सर्दी बढ़ेगी।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 दिसंबर से अगले तीन से चार दिनों तक राज्यभर में कोहरा छाए रहने का अनुमान है। ठंडी हवाओं के कारण रात में कनकनी और अधिक बढ़ सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।

भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल हुए विधायक, विधानसभा सत्र में छाएगा कानून व्यवस्था का मुद्दा

Image 2Image 3

भाजपा विधायक दल की बैठक में नहीं दिखे चंपई सोरेन

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : पहले विधानसभा सत्र के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल हुए भाजपा के विधायक। इस बैठक में सरकार को कानून व्यवस्था पर घेरने की बनेगी रणनीति। वहीं भाजपा के इस बैठक में विधायक चंपई सोरेन नहीं दिखे, बताया जा रहा है कि उनका तबीयत खराब है। 

विशेष सत्र को लेकर बन रहे रणनीति पर नव निर्वाचित विधायक अमित यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार अभी पूरी तरह बनी भी नहीं है फ्लोर टेस्ट पास भी नहीं की है और झारखंड में क्राइम चरम पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। अपराधियों के द्वारा राज्य में लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

नए सरकार का पहला विधानसभा सत्र 9दिसंबर से शुरू, विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए सत्ता पक्ष त्यारा


Image 2Image 3

विधानसभा अध्यक्ष के लिए इंडिया एलायंस से रवींद्रनाथ महतो पर बनी सहमति

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी इंडिया गठबंधन की सरकार का पहला विधानसभा सत्र 9 दिसंबर से शुरू हो रहा है। चार दिवसीय सत्र 12 दिसंबर तक चलेगा। इसे लेकर आज सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों दलों की बैठक बुलाई गई है।

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई समाप्त। इंडी गठबंधन के कुल 56 विधायक इस विधानसभा चुनाव में सदस्य हैं। वहीं कुछ विधायक बैठक में सम्मिलित नहीं हुए। नई सरकार में सदन की कार्यवाही पर चुनावी परिणाम का झलक भी देखने को मिलेगा। कल 9 दिसंबर को सभी 81 विधायक सदन की सदस्यता ग्रहण करेंगे। जहां प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी सभी को शपथ दिलाएंगे। झारखंड विधानसभा का यह सत्र कई मायनों में अहम होगा। 

चार दिनों के इस सत्र में विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी किया जाएगा वही सरकार अपना विश्वासमत भी पेश करेगी। इंडिया एलायंस की ओर से रविंद्र नाथ महतो पर विधानसभा अध्यक्ष के लिए सहमति बनी है। पिछली सरकार में भी वह विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि पूर्ण सहमति से उन्हें विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। विधानसभा सत्र संक्षिप्त होने के बावजूद संवैधानिक औपचारिकता को पूरी करते हुए सरकार के द्वारा अनुपूरक बजट के साथ-साथ राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा होगी। सत्र के दौरान सदन में विपक्ष के द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब भी दिया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश में जुटी रहेगी। विपक्ष में भी इसे लेकर आज शाम 7 बजे बैठक रखी गई है। जिसमें कई राजनीतिक मुद्दे रणनीति बनेगी। बरहाल सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों को मिलकर सामूहिक प्रयास से एजेंडा के अनुरूप सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देना चाहिए ताकि उसका सदुपयोग हो।

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को जान से मारने की मिली धमकी, दिल्ली में प्राथमिक दर्ज, रांची पुलिस ने की कार्रवाई

Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

देश के रक्षा राज्यमंत्री व रांची के सांसद संजय सेठ से 50 लाख रुपए की मांगी गई रंगदारी। शुक्रवार को मंत्री संजय सेठ के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा संदेश भेजे जाने के बाद दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कराया गया। वही इसी घटना के संबंध में झारखंड के डीजीपी को भी अवगत कराया गया है।

 प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस मामले को गंभीरता दिखाते हुए धमकी देने वालों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

 मंत्री संजय सेठ ने बातचीत के दौरान बताया कि धमकी देने वाले की पहचान के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर वह सतर्क हैं और उम्मीद है कि जल्द ही धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टीबी मुक्त भारत अभियान की रांची के सदर अस्पताल में हुई शुरुआत, जाने टीवी के क्या है लक्षण और कैसे करें बचाव किया


 100 दिवसीय यह कार्यक्रम झारखंड के चार जिलों में चलाया जाएगा

Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : पूरे देश में आज से टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई। राजधानी रांची के सदर अस्पताल में भी इस अभियान की शुरूआत की गई। 100 दिनों तक चलने वाला यह अभियान झारखंड के चार जिलों में वृहत पैमाने पर चलाया जाएगा। झारखंड के 24 जिलों के साथ-साथ विशेष तौर पर

सिमडेगा, गुमला, हजारीबाग और रामगढ़ जिले में टीवी मुक्त अभियान चलाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीबी को 2025 तक समाप्त करने का संकल्प लिया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आज से टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई है। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पहुंचे साथ में रांची के विधायक सीपी सिंह भी मौजूद रहे। पूरे देश के साथ-साथ झारखंड को भी 2025 से तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वही संजय सेठ ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए विभिन्न क्षेत्रों में, विभिन्न स्तरों पर अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया जाए, ताकि टीबी रोगियों को चिन्हित किया जा सके।