भीरा पलिया मार्ग पर मालपुर कस्बे के आर्यावर्त बैंक के समीप FEA का प्रशिक्षण केंद्र हुआ संचालित
![]()
कमल त्रिवेदी
लखीमपुर खीरी ।उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के भीरा पलिया मार्ग पर मालपुर कस्बे की आर्यावर्त बैंक के समीप स्थित FEA का प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। जिसका उद्घाटन एरिया मैनेजर शुभम त्रिवेदी, टेरिटरी मैनेजर पवन कुमार, अध्यापिका सौम्या बाजपेई ग्राम प्रधान ने फीता काटकर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। यह संस्था पूरे भारत के 10 राज्यों में संचालित है। जो कि लगभग 1500 प्रशिक्षण केंद्रों पर मुक्त शिक्षा दी जा रही है। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य यह है जो गरीब आशाएं और निर्धन व अन्य लोगों को यह संस्था मुफ्त में शिक्षा ग्रहण कराती है। इस प्रशिक्षण केंद्र में बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा, साक्षात्कार की तैयारी कराना, अंग्रेजी सीखना, नौकरी ढूंढना जैसे कौशल सिखाए जाते हैं। इस संस्था के संस्थापक दीपक चोपड़ा के द्वारा यह संस्था संचालित की गई है। एक प्रशिक्षण केंद्र पर लगभग 62 से 65 सीटें होती हैं। इस संस्था में लोगों को मुफ्त में शिक्षा ग्रहण कराई जाती है।
Nov 27 2024, 16:44