सियाराम्स द्वारा पुरुषों के पारंपरिक पहनावे की भव्यता को बढ़ाते हुए देवो ने अयोध्या में लांच किया नया स्टोर।

अयोध्या : भारत के प्रमुख कपड़े और फैशन ब्रांड सियाराम्स ने अयोध्या में अपने तीसरे देवो स्टोर का उद्घाटन किया। यह स्टोर भारतीय पारंपरिक पहनावे की खूबसूरती को आधुनिक फैशन के साथ जोड़ते हुए "मेड ऑफ इंडिया" की भावना को दर्शाता है, जो आज के फैशन-प्रेमी भारतीय पुरुषों के लिए सबसे सटीक है। अयोध्या के राम मंदिर की पवित्रता के बीच स्थित यह स्टोर देवो की संस्कृति और आधुनिकता के मेल वाली सोच को पूरी तरह से दर्शाता है।
अयोध्या के इस स्टोर में शाही शेरवानी, जो रॉयल्टी की झलक देती हैं, स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न परिधान, जो सांस्कृतिक सीमाओं को जोड़ते हैं, शानदार जोधपुरी सूट, आकर्षक कुर्ता-पायजामा, और खूबसूरत एक्सेसरीज़ के साथ तैयार टक्सीडो उपलब्ध होंगे। देवो का हर परिधान कपड़े के जरिए कहानी कहने की कला को दर्शाता है।
इस अवसर पर सियाराम्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव पोद्दार ने कहा, "अयोध्या में देवो स्टोर खोलना केवल एक नया स्टोर शुरू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत की समृद्ध विरासत और राम मंदिर की भव्यता का जश्न मानना है। यह खास जगह हमारी सोच को दर्शाती है।
सियाराम्स के वाईस प्रेजिडेंट विकास मल्होत्रा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "अयोध्या में तीसरे देवो स्टोर का उद्घाटन हमारे लिए गर्व का पल है क्योंकि हम इसके साथ ही अपने रिटेल कारोबार को बढ़ा रहे हैं। अयोध्या की सांस्कृतिक महत्ता देवो की भावना के साथ पूरी तरह मेल खाती है, और यह तो बस शुरुआत है, आगे और भी कई उपलब्धियां हासिल होंगी।"

 अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है। लखनऊ हाई कोर्ट में भाजपा के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ की दाखिल याचिका वापस हो गई है। 2022 में विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे शिव मूर्ति की भी याचिका वापस हो गई हैं।हाईकोर्ट ने याचिका वापसी की मंजूरी दे दी है। याचिका की बजह से उत्तर प्रदेश में हुए उप चुनाव में मिल्कीपुर में उप चुनाव रोक दिया गया था।सोमवार को लखनऊ हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान विपक्ष ने विरोध नहीं किया। 2022 के विधानसभा चुनाव में बाबा गोरखनाथ ने अवधेश प्रसाद के निर्वाचन को चुनौती दी थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने मिल्कीपुर में विधानसभा उप चुनाव को रोक दिया था। आज याचिका वापस होने से मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया। मिल्कीपुर सीट जून से खाली है जब यहां के विधायक अवधेश प्रसाद सांसद बने थे। विधानसभा की किसी भी सीट को छह महीने तक रिक्त रखा जा सकता है।

Nov 26 2024, 19:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k