*आखिरकार पिंजरे में कैद हुआ बाघ, एक किसान को उतार चुका है मौत के घाट*
कमल त्रिवेदी
लखीमपुर खीरी- जिले में वन्यजीवों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन लोगों की जानें जा रही है। लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव मन्नापुर में 55 वर्षीय किसान को बाघ ने हमला कर मार डाला था। घटना बृहस्पतिवार शाम को हुई थी। उस वक्त किसान खेत में पानी लगा रहा था। घटना की खबर मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई थी।
मन्नापुर गांव निवासी कंधई लाल बृहस्पतिवार शाम को अपने खेत में मोटर से पानी चला रहे थे, तभी बाघ ने उन पर हमला कर दिया था। मौके पर उनकी मौत हो गई थी। बाघ ने उनका आधा शरीर खा लिया था। उन्होंने शोर मचाते हुए बाघ को भगाया।सूचना मिलने के बाद वन दरोगा अभिषेक वर्मा, रोहित श्रीवास्तव, राजकुमार के अलावा इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह पहुंचे थे।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
घटना के बाद हरकत में आई वन विभाग की टीम ने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। जिसके बाद शनिवार को मन्नापुर गांव के समीप बाघ पिंजरे में कैद हो गया।
Nov 25 2024, 18:41