झारखंड में दोनों चरणों के चुनाव हुए समाप्त, झामुमो ने दो तिहाई बहुमत का किया दावा तो भाजपा भी कर रही है सरकार बनाने की पेशकश

Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में दोनों चरणों का मतदान हुआ समाप्त। मतदान समाप्ति के साथ ही एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं। चार एग्जिट पोल के नतीजों में से 3 में साफतौर पर बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है। पहले चरण के लिए 13 नवंबर को मतदान हुई थी और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान किया गया था। 

 विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को घोषित होंगे। पहले चरण के चुनाव में 66.65% मतदान दर्ज हुआ था तो वही दूसरे चरण 68.45 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव परिणाम के घोषित होने से पहले एग्जिट पोल की रिपोर्ट सामने आई। अब राजनीतिक पार्टियों भी अपने-अपने दावे पेश करते नजर आ रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने इंडिया गठबंधन को दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल करने को बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड में 81 विधानसभा अंतर्गत 24 जिला में 11 जिला में भाजपा का खाता तक नहीं खुलेगा। बाकी बचे 13 जिलों में एनडीए गठबंधन के साथ कड़ा संघर्ष रहेगा। 

झारखंड में हुए दोनों चरणों के चुनाव में शहरी मतदाताओं के अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में मतदान ज्यादा हुआ। इसे लेकर सुप्रियो भट्टाचार्य ने ग्रामीण मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के लोगों की अपेक्षा ज्यादा रहती है लेकिन जब वोट देने की बारी आती है तो अपना कर्तव्य कहां छोड़ जाते हैं यह समझ से परे है।

झामुमो के दावों के बाद भला बीजेपी कहां चुप रहती, झारखंड में भाजपा के चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। संसाधनों का उपयोग करके समृद्ध विकसित, सशक्त और घुसपैठिया मुक्त राज्य बनेगा झारखंड। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता और यहां के कार्यकर्ताओं का हमें अद्भुत प्यार और स्नेह मिला है।

झारखंड विधानसभा निर्वाचन के दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत रहा 67.49,

सबसे ज्यादा महेशपुर सबसे कम बोकारो में रहा


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी और दूसरे चरण में आज 12 जिलों की 38 सीटों पर वोटिंग शाम पांच बजे खत्म हो गई। झारखंड में शाम पांच बजे तक 67.59% मतदान हुआ है। अंतिम निर्णय आने तक एक से दो प्रतिशत मतदान बढ़ सकता है क्योंकि कुछ जगह मतदाता लाइन में लगे हुए हैं।

Image 2Image 3

 दूसरे चरण के इस चुनाव में 528 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। 23 नवंबर को इनका फैसला आएगा। अगर वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो सबसे ज्यादा महेशपुर में 79.4% इसके बाद नाला में 78.75% और फिर तीसरे नंबर पर सारठा में 77.94% मतदान हुआ। दूसरी तरफ देखा जाए तो दूसरे चरण के इस चुनाव में भी शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत काफी कम देखा गया। बोकारो में सबसे कम मतदान 50.52% तो धनबाद में 52.32 प्रतिशत मतदान हुआ।

रांची जिला के दो विधानसभा सीटों में सिल्ली में सबसे ज्यादा 76.7% खिजरी विधानसभा में 69.2% मतदाताओं ने मतदान किया। रांची के खिजरी में राजाडेरा में बूथ संख्या 161 और 162 पर जबरदस्त वोटिंग हुई है। यहां 80 फीसदी तक मतदान हुआ है।

राज्य में सत्ताधारी इंडी गठबंधन और NDA गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है। वोटिंग समाप्त होने के बाद झारखंड चुनाव को लेकर एग्जिट पोल सामने आएंगे। इन एग्जिट पोल में वोटर की राय के मुताबिक, अनुमान लगाया जाएगा कि झारखंड में किसकी सरकार बनेगी?

IITF 2024 में एनटीपीसी ने ₹1.5 लाख की फ्लाई ऐश आधारित ईको-हाउस ‘सुख’ प्रदर्शित किया

सतत आवास समाधान में एक मील का पत्थर

Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची डेस्क (नई दिल्ली) : भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी, एनटीपीसी लिमिटेड ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2024 में अपना अभिनव, पर्यावरण-अनुकूल और किफायती आवास समाधान ‘सुख’ ईको-हाउस प्रस्तुत किया है।  

यह ईको-हाउस अपने निर्माण में थर्मल पावर प्लांट्स से लगभग 80% ऐश और ऐश-आधारित उत्पादों का उपयोग करते हैं, जो ग्रामीण आवास के लिए एक क्रांतिकारी दृष्टिकोण प्रदान करते हैं और शून्य-कार्बन उत्सर्जन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। ऐश से बने नवीन इंटरलॉकिंग वॉल ब्लॉक्स का उपयोग करके निर्मित इन संरचनाओं में रेत, सीमेंट, स्टील या मोर्टार की आवश्यकता नहीं होती, जिससे लागत और निर्माण समय में काफी कमी आती है। इन ईको-हाउस में ऐश-आधारित निर्माण सामग्री का उपयोग सीमेंट और प्राकृतिक समुच्चय की आवश्यकता को समाप्त करता है, जिससे कार्बन उत्सर्जन कम होता है और उपजाऊ मिट्टी के कटाव को रोका जा सकता है।  

30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैले इन घरों में एक ड्रॉइंग रूम, बेडरूम, रसोईघर और शौचालय शामिल होते हैं। इन्हें मात्र ₹1,50,000 की लागत में 15-20 दिनों में बनाया जा सकता है। ये घर टिकाऊ हैं और बारिश, तूफान, और तेज़ हवाओं जैसे विविध मौसम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम हैं, जैसा कि दो वर्षों से अधिक समय से परीक्षणों में सिद्ध हुआ है।  

इसके अतिरिक्त, इन घरों में पारंपरिक निर्माण विधियों की तुलना में कार्बन उत्सर्जन में 75% तक की उल्लेखनीय कमी प्राप्त होती है। इनकी पूरी संरचना – नींव से लेकर छत और खिड़की व दरवाजे तक – ऐश-आधारित सामग्री से बनाई जाती है। डिजाइन ऐसा है कि घर को न्यूनतम नुकसान के साथ तोड़ा और फिर से बनाया जा सकता है, जिससे इसकी व्यावहारिकता और दीर्घायु बढ़ती है।  

ये ईको-हाउस प्रधान मंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के अनुरूप हैं और ग्रामीण किफायती आवास के लिए एक स्केलेबल और पर्यावरण-अनुकूल मॉडल प्रदान करते हैं। कचरे के प्रबंधन और औद्योगिक उप-उत्पादों के पुन: उपयोग को बढ़ावा देकर एनटीपीसी की यह पहल सतत निर्माण प्रथाओं के लिए मार्ग प्रशस्त करती है। इसके अलावा, ये ईको-हाउस सौर ऊर्जा से भी संचालित हो सकते हैं, जिससे भारत की नेट ज़ीरो प्रतिबद्धताओं को और मजबूत किया जा सकता है।  

आईआईटीएफ 2024 में प्रदर्शित

आईआईटीएफ 2024 में, एनटीपीसी ने एक परिवर्तनीय आवास समाधान प्रदर्शित किया है, जो हरित निर्माण प्रथाओं के माध्यम से सतत भविष्य को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी के प्रयासों को उजागर करता है। आगंतुक देख सकते हैं कि कंपनी थर्मल पावर जनरेशन के उप-उत्पाद ऐश को कैसे किफायती, टिकाऊ निर्माण सामग्री में बदल रही है।  

14 से 27 नवंबर 2024 तक चलने वाला इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर एनटीपीसी को अपनी अभिनव पहल दिखाने का मंच प्रदान करता है, जो सतत विकास को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका को दोहराता है।

रांची: झारखंड दूसरे चरण का अनुमानित मतदान दोपहर 1 बजे तक 47.92%: निर्वाचन आयोग

बाघमारा - 44.28%

बगोदर - 47.96%

बरहेट - 48.25%

बेरमो - 45.01%

बोकारो - 34.51%

बोरियो - 47.70%

चांदनकियारी - 49.51%

देवघर - 44.76%

धनबाद - 33.96%

धनवार - 47.60%

दुमका - 47.35%

डुमरी - 49.64%

गांडेय - 51.16%

गिरिडीह - 48.02%

गोड्डा - 50.22%

गोमिया - 48.58%

जामा - 51.34%

जामताड़ा - 49.34%

जमुआ - 44.23%

जरमुंडी - 49.42%

झरिया - 36.95%

खिजरी - 49.47%

लिट्टीपाड़ा - 53.52%

मधुपुर - 51.58%

महगामा - 49.86%

महेशपुर - 58.77%

मांडू - 48.62%

नाला - 55.96%

निरसा - 49.15%

पाकुड़ - 50.74%

पोड़ैयाहाट - 50.74%

राजमहल - 46.90%

रामगढ़ - 51.26%

सारठ - 54.80%

शिकारीपाड़ा - 53.55%

सिल्ली - 56.50%

सिंदरी - 48.92%

टुंडी - 48.70%

झामुमो ने BJP पर साइलेंट पीरियड में भी प्रचार करने का लगाया आरोप


Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होना है 48 घंटे की साइलेंट पीरियड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर प्रचार करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भ्रम पैदा करने का कार्य कर रही है। बीजेपी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साइलेंट पीरियड के दौरान भी कई वीडियो चल रहे हैं। देखा जाये तो ये पोस्ट भी आचार सहिता का उल्लंघन है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग को एक शिकायती पत्र भी लिखा गया है। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी शिकायतों को लेकर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है। कई शिकायतें अब तक दर्ज करा चुके हैं। भाजपा नेता सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल में प्रचार कर रहे हैं, जो साइलेंट पीरियड्स की अवहेलना है।

हर मतदान केंद्र की होगी लाइव निगरानी, मतदान केंद्र के भीतर और बाहर लगाए गए दो दो कैमरे

झारखंड डेस्क 

रांची। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 38 सीटों पर प्रचार अवधि समाप्त हो गयी है। सभी प्रत्याशी 20 नवंबर की शाम पांच बजे तक काउंटिंग एजेंट के लिए आवेदन दे दें। उसके बाद के आवेदनों पर विचार नहीं होगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। उक्‍त जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने दी।

Image 2Image 3

श्री कुमार ने कहा कि हर मतदान केंद्र की लाइव निगरानी के लिए मतदान केंद्र के भीतर और बाहर दो कैमरे लगाये गए हैं। वेबकास्टिंग के माध्यम से इसकी सतत निगरानी जिला से लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय तक से की जाएगी। 38 विधानसभा सीटों पर 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जामताड़ा के मिहिजाम स्थित स्नेहपुर कुष्ठ आश्रम के मतदाताओं के सुगम मतदान के लिए स्नेहपुर सामुदायिक भवन, हांसीपहाड़ी में सहायक मतदान केंद्र का निर्माण किया गया है। यहां कुष्ठ पीड़ित कुल 57 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सभी प्रत्याशियों को मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि से बाहर अपना कैंप लगाना है।

श्री कुमार ने कहा कि कैंप में पार्टी और प्रत्याशी से जुड़ा कोई पोस्टर, सिंबल आदि नहीं लगाना है। वहां से वे मतदाताओं को सादे कागज पर उनका सीरियल नंबर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदान की निजता अनिवार्य है। इस स्थिति में मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल ले जाना, फोटो लेना, वीडियो बनाना अवैध है। ऐसा करते पकड़े जाने पर सजा का भी प्रावधान है।

झामुमो ने BJP पर साइलेंट पीरियड में भी प्रचार करने का लगाया आरोप

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होना है 48 घंटे की साइलेंट पीरियड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर प्रचार करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भ्रम पैदा करने का कार्य कर रही है। बीजेपी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साइलेंट पीरियड के दौरान भी कई वीडियो चल रहे हैं। देखा जाये तो ये पोस्ट भी आचार सहिता का उल्लंघन है।

Image 2Image 3

सुप्रियो भट्टाचार्य ने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग को एक शिकायती पत्र भी लिखा गया है। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी शिकायतों को लेकर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है। कई शिकायतें अब तक दर्ज करा चुके हैं। भाजपा नेता सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल में प्रचार कर रहे हैं, जो साइलेंट पीरियड्स की अवहेलना है।

झारखंड के अंतिम चरण में 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14,218 बूथों पर सुबह सात बजे से होगा मतदान


Image 2Image 3

पत्रकारों से हुई मारपीट पर के रवि ने कहा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड विधानसभा में दूसरे और अंतिम चरण का चुनाव 20 नवंबर को कुल 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14,218 बूथों पर होगा। इनमें से 31 बूथों पर सुबह सात से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि ने कहा कि मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अभिनेश सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता सपरिवार, आस-पड़ोस और मित्रों के साथ मतदान केंद्र जाकर उत्सवी माहौल में मतदान करें। 

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के 14,218 बूथों में से 48 बूथ को यूनिक बूथ के रूप में विकसित किया गया है। वहीं महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्रों की संख्या 239 है। 22 मतदान केंद्र दिव्यांगजनों द्वारा संचालित होंगे। जबकि, युवाओं के हाथों में 26 मतदान केंद्रों की व्यवस्था रहेगी। 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के संज्ञान में आचार संहिता उल्लंघन के जितने भी मामले आते हैं, उनपर तत्परता से मामला दर्ज कराकर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। अभी तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में 90 केस दर्ज कर कार्रवाई की गयी है। उन्होंने पत्रकार वार्ता में आये सवालों का जवाब देते हुए पत्रकारों से भी अपील की कि उनके सामने भी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले आते हैं, तो वे निर्वाचन आयोग के साथ उसे साक्ष्य समेत साझा करें, निर्वाचन आयोग नियमानुसार कार्रवाई सुनीश्चित करेगा। बता दे की राज धनवार में JMM प्रत्याशी ने और आजसू कार्यालय के पास कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों के साथ मारपीट की है। 

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से लेकर अब तक 200 करोड़ से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की जा चुकी है।

प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, सहित अन्य मंत्री सिर्फ दे रहे हैं आश्वासन .आज तक एक भी आश्वासन नही हुआ पूरा :- मल्लिकार्जुन खड़गे

Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव का पहला पेज का पूरा हो चुका है वहीं दूसरे पेज का चुनाव 20 नवंबर को होना है। पहले चरण के चुनाव में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा रहा इस पर खड़गे ने महिलाओं का धन्यवाद भी दिया। 

दूसरे चरण के चुनाव के लिए तमाम राजनीतिक पार्टियों अपने प्रचार प्रसार में लगी हुई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे झारखंड दौरे पर है इस दौरान उन्होंने आज रांची में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला।

मल्लिकार्जुन खरगे ने देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री , सहित अन्य मंत्री पर आरोप लगाया कि इस चुनाव में ये लोग सिर्फ आस्वासन दे रहे है। एक भी आस्वासन इन्होंने पुरा नही किया। चाहे 15 लाख का हो, काला धन हो या रोजगार की बात हो .... कौन सा वादा पूरा हुआ है?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इंडिया गठबंधन के द्वारा जारी घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा हम लोगों ने मैया सम्मान योजना में राशि बहुत बढोतरी की भी बात कही वहीं किसानों के लिए धान का msp बढ़ाने को कहा और रोजगार देने की भी बात की है। लेकिन भाजपा सिर्फ जुमलेबाजी कर रही है इनके ऐसे ऐसे स्लोगन दे रहे हैं जिसका कोई अर्थ नहीं है। भाजपा नारों की जंग में जनता को उलझते जा रही है। जैसे बाटेंगे तो काटेंगे, इसका क्या मतलब है किस बांटना और किस काटना चाहते हैं। एक स्लोगन और दिया एक है तो सेफ है। खड़गे ने कहा कि ऐसा बोलने का वक्त क्यों आया। जनता को बरगलाने के लिए यह सब किया जा रहा है। जनता सब समझता है।

दिल्ली के सराय काले खां चौक का बदला नाम, अब बिरसा मुंडा चौक के नाम से जाना जाएगा,बिरसा मुंडा पर झारखंड में छिड़ा जुबानी जंग


Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : भगवान बिरसा मुंडा की 150वी जयंती के अवसर पर दिल्ली के सराय काले खां चौक का नाम बदलकर बिरसा मुंडा चौक कर दिया गया है। इसकी जानकारी गृह मंत्री अमित शाह ने दी। अब से इस चौक को लोग भगवान बिरसा मुंडा चौक के नाम से जानेंगे। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा इस चौक के नाम बदलने का ऐलान भगवान बिरसा मुंडा की 150वी जयंती पर किया गया।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर देशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने साल 2021 में मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इस फैसले को जल्द से जल्द वापस लेने के लिए कहा है। हेमंत सोरेन ने कहा कि ये है वह बस स्टॉप - वह चौक जिसका नाम हमारे भगवान बिरसा मुंडा पर रखा गया है। यह अपमान नहीं है तो और क्या है ?

क्या राजधानी दिल्ली में हम आदिवासियों के आराध्य के सम्मान के लिए, उनके प्रतिष्ठा एवं हमारी आस्था के अनुरूप क्या कोई और उपयुक्त स्थान नहीं था ? क्या सेंट्रल विस्टा का नाम हमारे भगवान पर नहीं रखा जा सकता था?

वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि झामुमो के लिए सराय काले खां आदर्श है। लेकिन हर राष्ट्रवादी के लिए भगवान बिरसा मुंडा आदर्श है। उन्होंने कहा है कि हेमंत सोरेन बिरसा मुंडा का अपमान किया है।