21 नवम्बर 2024 गुरुवार का पंचांग और राशिफल जाने पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी
![]()
⛅दिनांक - 21 नवम्बर 2024
⛅दिन - गुरुवार
⛅विक्रम संवत् - 2081
⛅अयन - दक्षिणायन
⛅ऋतु - हेमन्त
⛅मास - मार्गशीर्ष
⛅पक्ष - कृष्ण
⛅तिथि - षष्ठी शाम 05:03 तक तत्पश्चात सप्तमी
⛅नक्षत्र - पुष्य दोपहर 03:35 तक तत्पश्चात अश्लेषा
⛅योग - शुक्ल दोपहर 12:01 तक तत्पश्चात ब्रह्म
⛅राहु काल - दोपहर 01:48 से दोपहर 03:10 तक
⛅सूर्योदय - 06:58
⛅सूर्यास्त - 05:50
⛅दिशा शूल - दक्षिण दिशा में
⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:13 से 06:05 तक
⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:04 से दोपहर 12:47 तक
⛅निशिता मुहूर्त- रात्रि 12:00 नवम्बर 21 से रात्रि 12:52 नवम्बर 22 तक
⛅व्रत पर्व विवरण - गुरुपुष्यामृत योग, सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग (सूर्योदय से दोपहर 03:35 तक)
आज का राशिफल
पं कुंतलेश पाण्डेय
मेष













ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में प्रथम संस्थान झारखंड शाखा द्वारा संचालित असर 2024 के तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। *कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के शैक्षणिक समन्वयक सह असर नोडल अधिकारी सौरभ शर्मा ने स्वागत भाषण द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित असर 2024 सर्वेक्षण के प्रबंधक संत कुमार सिंह एवं मास्टर प्रशिक्षक सरफुद्दीन अंसारी का परिचय कराया ।* कार्यक्रम में असर के प्रबंधक संत कुमार एवं मास्टर प्रशिक्षक सरफुद्दीन अंसारी द्वारा उक्त सर्वेक्षण सम्बंधित जानकारी एवं सर्वेक्षण के विभिन्न पहलुओं को बिंदुवार विस्तार पूर्वक बताया। उक्त सर्वेक्षण कार्य कोडरमा जिले के सभी प्रखंडों के चयनित 30 गांवों में दिनांक 23 एवं 24 नवंबर 2024 को किया जाना सुनिश्चित है। *इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मृदुला भगत ने अपने संबोधन में कहा कि सर्वेक्षण कार्य से प्रशिक्षुओं को क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक आदि स्थितियों के विभिन्न गतिविधियों से अवगत होने का अवसर प्राप्त होता है साथ ही संचार कौशल का विकास होता है जो उनके भविष्य को उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करता है।* कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी. एड. सत्र 2023- 25 एवं 2024- 26 के प्रशिक्षु अनामिका कुमारी, समीउल्लाह ,विकास कुमार,दीप्ति कुमारी, कल्पना भारती ,कुणाल मिथुन ,अभिजीत , मोहम्मद शोएब अंसारी ,रवीना , अर्चना, प्रियंका, निरंजन , आलोक, सृष्टि , आदि एवं महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक उक्त अवसर पर उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष अनुप जोशी ने दावा किया है कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की योजनाओं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और राज्य स्तर पर पार्टी के मजबूत संगठन के कारण भाजपा 50 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी | जोशी ने कोडरमा विधानसभा क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सीट भी इस बार भाजपा की झोली में जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से पूरी तरह संतुष्ट है | जोशी ने कहा कि भाजपा राज्य को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और रोजगार के क्षेत्र में बड़े सुधार किए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी चहुंमुखी विकास को और गति देगी। जोशी ने कहा कि विपक्ष के पास जनता के हित में कोई ठोस नीति या योजना नहीं है। भ्रष्टाचार और झूठे वादों से जनता परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो झारखंड के विकास और लोगों के कल्याण के लिए ईमानदारी से कार्य कर रही है। भाजपा का ऐतिहासिक प्रदर्शन उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में इस बार झारखंड में भाजपा का प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। उनका मानना है कि जनता ने भाजपा पर अपना विश्वास बनाए रखा है |

कोडरमा विधानसभा के लिए 13 नवंबर को हुए मतदान के बाद सभी ईवीएमको स्ट्रॉंग रूम मे सील कर दिया गया है।स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा के लिए तीन लेयर मे सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है। 24 घंटे स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस जवान तैनात है,,, वही कई cctv के माध्यम से भी स्ट्रॉंग रूम पर नजर रखी जा रही है। प्रत्यासी के प्रतिनिधि भी 24 घंटे cctv के जरिय स्ट्रॉंग रूम पर नजर रखे है।
Nov 21 2024, 12:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.3k