आजमगढ़:- महिला आरक्षियों को अपने बीट में चौपाल लगाने की दी गयी जिम्मेदारी, पुलिस लाइन सभागार में हुआ आयोजन
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधिक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी व सहायक पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर की उपस्थिति में पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी थानों पर नियुक्त महिला बीट कर्मियों की मीटिंग ली गयी। जिसमें महिला अपराध संबंधी घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाने हेतु महिला बीट पुलिस कर्मियों को महिला बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण हेतु अपने-अपने बीट में नियमित भ्रमण करने एवं बीट भ्रमण के दौरान निर्दिष्ट कार्यों का समयबद्ध सम्पादन कराये जाने के विषय में चर्चा की गयी।
महिला बीट पुलिस कर्मियों को महिलाओं के सुरक्षा,सम्मान व स्वावलम्बन हेतु स्कूल/कालेज, ग्राम/वार्ड में जाकर बीट चौपाल लगाकर छात्र/छात्राओं,महिला/पुरूष को मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5 के तहत महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा से सम्बन्धित सरकारी योजनाओं की जानकारियां देने की जिम्मेदारी दी गयी। जिसमें निराश्रित महिला पेंशन योजना, निराश्रित विधवा पेंशन योजना,जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना, दहेज से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, महिला पुलिस रात्रि एस्कोर्ट योजना शामिल हैं। इस दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 1090,1098,1076, 181, 112,102,108 व POSH ACT-‘कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न’ (रोकथाम निषेध और निवारण अधिनिय-2013) Good Touch,Bad Touch के बारे में के बारे में जानकारी देने के लिए बताया गया।
Nov 06 2024, 17:01
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.0k