पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ
लखनऊ। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर गोमतीनगर स्थित पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार और अन्य तमाम पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।चूकिं सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।
अधिकारियों के साथ शपथ ली
पुलिस महानिदेशक ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों के साथ शपथ ली है। सरदार पटेल का जन्मदिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस वर्ष भी पुलिस मुख्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारियाें एवं कर्मचारियों ने शपथ ली है। शपथ में कहा गया है कि मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राश्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाएं रखने के लिए स्वयं समर्पित करूंगा। अपने देश वासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयास करूंगा।
सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर व स्टाफ का अवकाश निरस्त
दीपावली तक सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर व स्टाफ का अवकाश निरस्त कर दिया गया है। इन्हें अपरिहार्य स्थिति में ही छुट्टी मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में सभी अस्पताल प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं।शहर में इन दिनों डेंगू सहित अन्य बीमारियों के मरीज लगातार अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। इस बीच कई डॉक्टरों व स्टाफ ने दीपावली पर्व पर अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। दीपावली पर जलने व हादसों में घायलों के अस्पताल पहुंचने की आशंका रहती है। ऐसी दशा में डॉक्टर व स्टाफ के अवकाश पर होने से इलाज बाधित होगा।







लखनऊ। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'रन फॉर यूनिटी' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पांच
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दोनों पार्टियों को एक ही थाली के चट्टे-बट्टे कहा है। मंगलवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए मायावती ने कहा कि देश के करोड़ों शोषित व उपेक्षित दलितों के आरक्षण विरोधी तथा उनकी आपसी एकता की दुश्मन जातिवादी पार्टियों द्वारा आरक्षण में कोटे के बंटवारे के प्रति सक्रियता से यह साबित है कि भाजपा व कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। उनसे समाज व संविधान को खतरा घटा नहीं बल्कि बढ़ा है।
लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने राज्य में पुलिस हिरासत में मौत पर गहरी नाराजगी जताते हुए इसे बेहद चिंताजनक बताया है।संजय सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसी एक घटना (लखनऊ कस्टोडियल डेथ) नहीं हुई है, ऐसी कई मौतें हो चुकी हैं। अगर लोगों में कानून व्यवस्था का डर नहीं होगा तो कोई भी ऐसी घटना को रोक नहीं पाएगा। इससे पहले भी एक दलित युवक को पीट-पीटकर मार दिया गया था। इसलिए सरकार को ऐसा संदेश जरूर देना चाहिए कि ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को दीपों के पांच पर्व धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
लखनऊ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। पुलिस लोगों की सुरक्षा के बजाय हत्या कर रही है। भाजपा सरकार में कस्टोडियल मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश हर साल नए रिकॉर्ड बना रहा है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के इशारे पर पुलिस निर्दोष लोगों को प्रताड़ित कर रही है। इस सरकार में पुलिस का व्यवहार शोषण और अत्याचारी बन गया है। गरीब जनता बेबस है। प्रदेश में हर दिन पुलिस की खराब छवि सामने आती है। पुलिस कहीं लूट कर रही है, कहीं प्रताड़ित कर रही है तो कहीं हत्याएं कर रही है।
Oct 29 2024, 18:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.0k