सफलता की कहानी - कोसा कीटपालन बना जीवन यापन का उत्तम साधन, बसंती मिंज साल में 01 लाख रूपए की कर रही है अतिरिक्त आमदनी
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के सार्थक प्रयास कर रहे हैं। जिला मुख्यालय जशपुर से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुनकुरी विकासखंड में ग्राम बोडाटांगरी को शासकीय टसर विस्तार केन्द्र वर्ष-2001-02 स्थापित किया गया है।
रेशम विभाग के द्वारा शासकीय टसर विस्तार केन्द्र बोडाटांगरी अन्तर्गत 20 हेक्टयर वनभूमि में साजा, अर्जुना पौधरोपण कराया गया है। यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। इसी ग्राम के 20 हितग्राही टसर कीट पालन कर अपना स्थिति सुधार कर अच्छा आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। वर्ष 2023-24 में ग्राम बोडाटोंगरीं सी.एस.बी. मधुपुर जिला देवघर (झारखण्ड) के द्वारा यहाँ के हितग्राहियों को अच्छे स्व. डिम्ब समूह प्रदाय किया जाता है, जिससे यहाँ के हितग्राहियों को अच्छा आमदनी तथा उत्पादन भी भारी मात्रा में होता है। आदिवासियों के उत्थान एवं रोजगार मूलक कार्य हेतु रेशम उत्पादन का कार्य प्रारंभ किया गया है। जिससे जुडकर आज एक अच्छी जिन्दगी जी रहे है।
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में ग्राम बोड़ाटोगरी के निवासी बसंती मिंज द्वारा कोसा पालन कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोसा उत्पादन कार्य में सतुष्ट है एवं गरीब परिस्थिति व पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण अपना सपना पूरा नहीं कर पाते थे छोटी-मोटी जरूरतों पर दूसरों के आगे हाथ फैलाना पड़ता था, कृषि भूमि भी कम होने के कारण अनाज का भी उत्पादन ज्यादा नहीं हो पाता था। परन्तु रेशम विभाग से जुड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबुत हो गई है खेती किसानी के अलावा अतिरिक्त आय अर्जित कर पाते हैं। बंसती ने बताया कि उनकी वार्षिक आय लगभग 01 लाख तक हो जाती है। जिससे अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में शिक्षा दिला रहे तथा अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर पा रही है। उन्होने बताया कि रेशम विभाग अधिकारी द्वारा रोजगार हेतु अथक प्रयास कर उन्नत किस्म के स्व.डिम्ब समूह प्रदाय करते है। ताकि हमारी आमदनी अधिक से अधिक हो तथा आर्थिक स्थिति पर सुधार हो सके और जिस प्रकार से विभाग की पहल से हमारे जैसे दूरवर्ती क्षेत्र में बसे लोगों तक शासन का योजना का लाभ पहुंचा रहे हैं निश्चित तौर पर आने वाले पीढ़ियों को रोजगार हेतु किसी अन्यत्र राज्य में पलायन नहीं करना पडे़गा। स्वरोजगार का माध्यम रेशम विभाग से बेहतर कोई नही होगा।
सहायक संचालक रेशम जशपुर ने बताया कि जिले के सभी कोसा कृमिपालक को अच्छी आमदनी हो सके इसके लिए विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। इसके लिए अन्य राज्यों से अण्डे मंगाकर वितरण किया गया है। वर्तमान में इस पहल से जिले के सभी कृमिपालकों को अच्छी उन्नत कोसा बीज अन्य राज्यों से मंगाकर लगभग 1 लाख डीएफएल्स वितरण कराया गया है। जिससे लगभग 60-70 लाख कोसा उत्पादन होने की सम्भावना है।

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के सार्थक प्रयास कर रहे हैं। जिला मुख्यालय जशपुर से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुनकुरी विकासखंड में ग्राम बोडाटांगरी को शासकीय टसर विस्तार केन्द्र वर्ष-2001-02 स्थापित किया गया है।

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने का अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी दिनों-दिन बढ़ते जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ’मन की बात’ कार्यक्रम में इसका उल्लेख करते हुए कहा कि आम नागरिकों को साइबर ठगी को लेकर सतर्क और जागरूक रहना चाहिए।
ज़कात फाउंडेशन बच्चो को आगे बढ़ने के अवसर देकर कल्याणकारी कार्य कर रहा : आयुक्त अबू सामा



रायपुर- वित्तमंत्री ओपी चौधरी की उपस्थिति में रायगढ़ में नालंदा परिसर के निर्माण के लिए रायगढ़ नगर निगम और एनटीपीसी के बीच 42.56 करोड़ के मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया गया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह नालंदा परिसर हमारी नयी पीढ़ी के विकास और रायगढ़ को एजुकेशन हब बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।
दंतेवाड़ा- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में 20 बुजुर्ग आदिवासियों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के बाद 10 बुजुर्गों को आंख में खुजली, दर्द, दिखाई देना बंद हो गया। आनन-फानन में दंतेवाड़ा के सरकारी डॉक्टर्स ने मरीजों को गुरुवार को रायपुर के अंबेडकर हॉस्पीटल भेज दिया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हाल-चाल जाना।सर्जरी करने वाली डॉ गीता नेताम को सस्पेंड कर दिया गया है। गलत इलाज की वजह से ये 10 ग्रामीण आदिवासी अब परेशानी में हैं। इन्हें दिखाई नहीं दे रहा। मामला सामने आया तो रविवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आदिवासी ग्रामीणों से मिलने पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर्स की टीम को निर्देश दिया कि सभी का सही से इलाज किया जाए।
रायपुर- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 115वें संस्करण में नारायणपुर जिले के देवगांव निवासी बुटलूराम माथरा जी की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नारायणपुर के बुटलूराम माथरा जी अबूझमाड़िया जनजाति की लोक कला को संरक्षित करने में जुटे हुए हैं। उनकी ये कला ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं’’ और ‘‘स्वच्छ भारत’’ जैसे अभियान से लोगों को जोड़ने में भी बहुत कारगर रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा लोक कला के संरक्षण और संवर्धन में जुटे बुटलूराम माथरा की सराहना किए जाने पर प्रसन्नता जताई है।
रायपुर/ नई दिल्ली- रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र में लगातार नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। बृजमोहन अग्रवाल को भारत सरकार द्वारा गठित कोयला मंत्रालय और खान मंत्रालय की सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। उनकी नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता को देखते के साथ ही उनके अनुभव और समर्पण को देखते हुए उन्हें लगता नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। जिससे वे न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे पाएंगे।
रायपुर- उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम कारीडोंगरी में कौशल विकास पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में घानाघाट में सीसी रोड निर्माण के लिए पांच लाख रुपए, शासकीय प्राथमिक शाला दरवाजा में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए पांच लाख रुपए, कारीडोंगरी में सीसी रोड के लिए पांच लाख रुपए तथा मुख्य सड़क मार्ग से रेस्ट हाउस तक सड़क निर्माण की घोषणा की। उन्होंने हितग्राहियों को सामग्री और प्रमाण पत्र भी वितरित किए। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कौशल विकास पखवाड़ा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सांय-सांय विकास कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हर एक गारंटी को सरकार पूरा कर रही है।




गरियाबंद- फिंगेश्वर तहसील में स्थिर बोरिद घाट में शनिवार की रात 2 बजे माइनिंग टीम ने रात के अंधेरे में रेत की चोरी पर कार्यवाही करने पहुंची थी। इसी दौरान राजधानी के रेत माफिया अरविंद और राजीव ने कवरेज के लिए माइनिंग अधिकारियों के साथ गए पत्रकारों को हाईवा में कुचलने और जान से मारने की धमकी दी। पत्रकारों ने आज पाण्डुका थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पत्रकारों की शिकायत पर पुलिस ने रायपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले रेत माफिया अरविंद और राजीव के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 35(3), 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
Oct 28 2024, 08:21
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k