सुख-शांति एवं समृद्धि की निशानी कमल का फूल: बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर- भारतीय जनता पार्टी रायपुर दक्षिण उपचुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती इसी क्रम में पार्टी ने शनिवार को कैलाशपुरी में "तत्पर" क्षेत्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ साथ भी भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन किया।
सांसद और दक्षिण से पूर्व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा सरकार विकास की पहचान है, जब जब भाजपा सरकार आती है, रायपुर समेत छत्तीसगढ़ का तेज गति से विकास होता है। रायपुर दक्षिण में विकास की गंगा अनवरत बहती रहे उसके लिए सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा और सुनील सोनी के लिए वोट मांगे।
श्री अग्रवाल ने अपने भाषण में कहा कि, सुनील सोनी ने महापौर और सांसद रहते हुए शहर के विकास में अतुलनीय योगदान दिया है। शहर की चौड़ी चौड़ी सड़कें, फ्लाईओवर, वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन, स्टेडियम के साथ ही स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल आपूर्ति समेत दूसरी मूलभूत सुविधाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम किया है। ऐसे में सुनील सोनी के विधायक चुने जाने पर क्षेत्र के विकास का पहिया तेज गति से घूमेगा।
उन्होंने लोगों को दिवाली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, दिवाली में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हम सभी कमल का फूल अर्पित करते हैं क्योंकि कमल सुख-शांति और समृद्धि की निशानी है। आप सभी कमल को वोट देकर रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने में सहयोग दें।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, आप लोगों ने 8 बार बृजमोहन अग्रवाल को जिताया है, बृजमोहन हर समय स्थानीय लोगों के सुख-दुख में खड़े रहे है। इस बार फिर से कमल को वोट देकर सुनील सोनी को ऐतिहासिक मतों से जीता कर यह जीत बृजमोहन को समर्पित करिए। उन्होंने कहा कि, जो भी विकास का काम है वो भाजपा ने किया है, गरीबों को जमीन का पट्टा, राशन, महतारी वंदन, धान का उचित मूल्य, पक्का मकान, नल से जल जैसी सैकड़ों योजनाओं ने गरीबों की जिंदगी बदली है।
कांग्रेस ने केवल घोटाला किया है। cgpsc घोटाला, कोयला, रेत, शराब, डीएमएफ घोटाला कांग्रेस के घोटालों की लिस्ट बहुत लंबी है। इसी का परिणाम है कि कुछ जेल में है, कुछ बेल पर है और कुछ जेल जाने की तैयारी में है।
कांग्रेस पूरे प्रदेश में दंगे करवा रही है। सरकार को बदनाम करने का काम कर रही है, इसको सबक सिखाने के लिए घर घर जा कर मतदाताओं से मिलकर सरकार की उपलब्धियों को बताए और भाजपा को मजबूत करने के लिए कमल फूल प्रत्याशी सुनील सोनी को वोट देने के लिए कहें। बृजमोहन हमेशा आपकी सेवा करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।
सम्मेलन में विधायक अजय चंद्राकर, राजेश मूणत समेत शीर्ष नेताओं ने पार्टी की उपलब्धियों और राज्य के विकास के लिए किए गए कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए जनता से भाजपा को समर्थन देने का आग्रह किया, ताकि छत्तीसगढ़ में विकास की गति को और तेज किया जा सके।
भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत के लिए संकल्प लिया और आने वाले चुनाव में पार्टी को विजयी बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने का वादा किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शिव रतन शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा, जयंती भाई पटेल, विजय अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, मंडल अध्यक्षगण, पार्षदगण, पदाधिकारी समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रायपुर- भारतीय जनता पार्टी रायपुर दक्षिण उपचुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती इसी क्रम में पार्टी ने शनिवार को कैलाशपुरी में "तत्पर" क्षेत्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ साथ भी भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन किया।









रायपुर- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह के अवसर पर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में विकसित छत्तीसगढ़ का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होगा। समग्र विकास के लिए नागरिकों का अच्छा स्वास्थ्य महत्वपूर्ण होता है। अच्छा स्वास्थ्य लोगों की उत्पादकता और रचनात्मकता को बढ़ाने में सहायक होता है। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह शामिल होकर संस्थान के 25 विद्यार्थियों को 33 स्वर्ण पदक एवं 6 विद्यार्थियों को सुपर स्पेशलिस्ट की उपाधि प्रदान की।



रायपुर- छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खेलों की शानदार अधोसंरचना तैयार हो रही है और राष्ट्रीय स्तर के खेलों का आयोजन लगातार कर रहे हैं। परंपरागत खेलों के साथ ही गोल्फ जैसे खेलों के आयोजन से छत्तीसगढ़ को खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान मिली है। यह बात नेशनल गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित गोल्फ खेल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में वित्त और आवास मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के लोग अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। इनकी प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार द्वारा इन्हें लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।



जशपुर- इसाई समाज ने BJP विधायक रायमुनि भगत पर भगवान यीशु पर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया है. उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर समाज ने न्याय पदयात्रा निकाली. हजारों लोग 130 किलाेमीटर तय कर आस्ता से बगीया पहुंचे, जहां सीएम कैंप में ज्ञापन सौंपने वाले थे. सीएम कैंप पहुंचने से पहले पुलिस ने बैरिकेड लगाकर पदयात्रियों को रोका. इस दौरान इसाई समाज के लोगों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई.
बेमेतरा- साजा विधानसभा में आदिवासी युवक के साथ विधायक ईश्वर साहू के बेटे द्वारा की गई मारपीट का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. विधायक पुत्र की गिरफ्तारी को लेकर आज बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग साजा में एकत्रित हुए और एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया. समाज प्रमुखों का कहना है यह अपमान आदिवासी नहीं सहेगा. विधायक के बेटे पर कार्रवाई करनी होगी नहीं तो आगे यह आंदोलन और भी तेज होगा.
बलरामपुर- जिला मुख्यालय के कोतवाली थाने में युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में अब राजनीति गरमा गई है. आज पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत कांग्रेसी नेता बलरामपुर पहुंचे और ग्राम संतोषी नगर जाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की. बैज ने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. मीडिया से बातचीत करते हुए बैज ने छत्तीसगढ़ सरकार और पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है कि गुरु चंद ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है. उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.
रायपुर- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के बाद आज शाम विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
मुंगेली- जिले के पथरिया विकासखंड में स्कूली बालिकाओं को दी जाने वाले रानी लक्ष्मीबाई आत्म प्रशिक्षण के नाम पर शासकीय राशि का बंदरबांट करने का मामला सामने आया है. शिक्षा विभाग के अफसरों पर आरोप लगाते हुए कर्राटे प्रशिक्षण कार्य से जुड़े प्रशिक्षक चैतराम साहू ने मामले की शिकायत कलेक्टर राहुल देव से की है. कलेक्टर के निर्देश पर मामले की जांच हुई तो कई चौंकाने वाले कारनामे सामने आए.
रायपुर- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नवा रायपुर सेक्टर 24 स्थित नवीन मुख्यमंत्री निवास पहुंची। उनके यहां पहुंचने पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय सहित परिजनों ने परंपरागत रूप से उनका आत्मीय स्वागत किया।


Oct 26 2024, 22:35
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k