भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लगभग 33 वर्षों तक भाजपा का अभेद्य किला है रायपुर दक्षिण और इसे सदैव अपना मजबूत गढ़ बनाए रखना आपकी बड़ी जिम्मेदारी है। आपके परिश्रम का नतीजा सदैव आपके बड़े मतांतर से जीत से प्रदर्शित होता है और इस बार भी सिर्फ चुनाव जीतना हमारा आपका लक्ष्य नहीं होना चाहिए, अपितु सभी नेताओं के स्वर में स्वर मिलाते हुए बड़ी मार्जिन की जीत का रिकॉर्ड हासिल करना आपका हमारा प्रमुख लक्ष्य है।
पूरी प्रदेश भाजपा के लिए यह चुनाव चुनौती की तरह – किरण सिंहदेव
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए ही नहीं, पूरी प्रदेश भाजपा के लिए यह चुनाव चुनौती की तरह है। जनता के बीच पहुंचकर आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यों की चर्चा करनी है। हमने जो वादे किए, उन्हें वचनबद्ध होकर क्रमबद्ध पूर्ण किया जा रहा है। हमारी सरकार ऐसी है जो हर वर्ग को साथ लेकर कार्य कर रही है। किसानों, महिलाओं, युवाओं सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार है भाजपा सरकार। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने कार्यकर्ताओं के बल पर गांव, गरीब, किसान के लिए लगातार कार्य करती रहती है, लेकिन उसे गिनाने हमारे संस्कार में नहीं है और इसके विपरीत कांग्रेस काम एक नहीं करती और झूठ लगातार बोलती है और झूठ के बल पर काम करने का माहौल बनाने का प्रयास करती है।
नामांकन रैली से होगा जीत के वातावरण का निर्माण – मंत्री जायसवाल
रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि चुनाव की घोषणा के पूर्व ही हमने बैठकें की थीं। जहां हमने संगठन अनुसार पंचपर्मेश्वर बनाए थे बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, बीएलए-2 महिला प्रभारी, पन्ना प्रभारियों भी तय किए जा चुके हैं, साथ ही शक्तिकेंद्रों के संयोजक-सहसंयोजकों से सीधा संपर्क स्थापित कर उनसे चुनाव में धरातल पर पहुंचकर कार्य करने के दिशानिर्देश दिए गए हैं, साथ ही उन्हें उनके दायित्वों के विषय में बैठक कर जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किया जाएगा, जहां दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी सुनील सोनी के नामांकन दाखिल करने बड़ी रैली के रूप में भाजपा कार्यालय से बाजे गाजे सहित निकलेंगे। नामांकन रैली से ही दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की बड़ी मार्जिन से जीत के वातावरण का निर्माण होगा।
मतदान प्रतिशत बढ़ाना हमारे आपके लिए बड़ी चुनौती – अजय जम्वाल
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि उप चुनाव में जनता के बीच चुनाव की तरह माहौल चुनावी माहौल नहीं होता, उसे हमें आपको हम सबको मिलकर चुनावी वातावरण तैयार करना है। चूंकि यह त्यौहारी समय है। हमारा सबसे बड़ा पर्व भी सामने है, ऐसे में मतदान प्रतिशत बढ़ाना हमारे आपके लिए बड़ी चुनौती है। जितना मतदान प्रतिशत बढ़ेगा, उतना ही आपके अधिक मार्जिन से जीतने की संभावना बनेगी और दक्षिण के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने ही रिकॉर्ड को कायम रखने में सफल हो पाएंगे। आप सभी पदाधिकारियों को अपने वर्ग विशेष में ध्यान केंद्रित करना है, जैसे महिलाओं को हर बूथ पर महिलाओं की टोली बनाकर संपर्क करना है, युवाओं को युवाओं के बीच पहुंचकर, व्यापार प्रकोष्ठ व्यापारियों के बीच इसी तरह सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में जाकर उनसे संपर्क साधकर भाजपा के पक्ष में सुनील सोनी के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आप जनता के बीच खाली हाथ नहीं जा रहे, आप तो मोदी की गारंटी से लाभान्वित अपने ही लोगों के बीच जा रहे हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, अमृत मिशन से जल प्रदाय, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और प्रदेश सरकार की महतारी वंदन योजना, किसान, बोनस और रामलला दर्शन जैसे तमाम वादों को हमारी सरकार ने पूरा किया और लगातार जनहितैषी योजनाओं पर काम जारी है और हर मतदाता के घर में भाजपा सरकार की बहुत सी योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वन टू वन सीधा संवाद
गौरतलब है कि बैठक में सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने उपस्थित पदाधिकारियों की उपस्थिति दर्ज की एवं साथ ही उपचुनाव के संदर्भ में उचित दिशानिर्देश भी प्रदान किए। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वन टू वन सीधा संवाद किया, जिसमें दक्षिण विधानसभा के अलग-अलग मंडलों में निवासरत भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों से सीधा संवाद किया गया, जिसमें विगत चुनाव में प्राप्त बड़ी मार्जिन की जीत के संदर्भ में किए गए प्रयासों पर चर्चा की, साथ ही दक्षिण उपचुनाव में विगत चुनाव से अधिक मतों की मार्जिन कैसे प्राप्त की जाए इस पर विस्तृत चर्चा कर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी जरूरी दिशानिर्देश दिए गए।
बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा, किशोर महानंद, संदीप शर्मा, अशोक बजाज, केदारनाथ गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, अमित साहू, राजीव कुमार अग्रवाल, रमेश सिंह ठाकुर, सत्यम दुवा, मिर्जा एजाज बेग, अकबर अली, ललित जैसिंघ, तुषार चोपड़ा, अमित मैशरी शाह, अमर जीत छाबड़ा, संजू नारायण ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कवर्धा- सीसी रोड निर्माण की खराब गुणवत्ता पर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने नाराजगी जताई है. उन्होंने स्वयं कुदाली से रोड खोद कर सीसी सड़क की गुणवत्ता जांची, जिसमें कई खामियां मिली. इसके बाद कलेक्टर ने इंजीनियर व ठेकेदार को खराब सड़क को उखाड़कर दोबारा गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए.
रायपुर- आगामी रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। यह बैठक जिला भाजपा कार्यालय, एकात्म परिसर में संपन्न हुई, जिसमें संगठन के प्रमुख पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सहसंयोजक, शक्तिकेंद्रों और जिला एवं मंडलों के सभी पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य चुनावी रणनीतियों पर चर्चा और भाजपा की जीत सुनिश्चित करना था।
रायपुर- प्रदेश के शिक्षकों में संविलियन के बाद उनकी वर्षो की पुरानी सेवा को शून्य किये जाने से बड़ी नाराज़गी है, इसके कारण उन्हें कर्मचारियों को मिलने वाले त्रिस्तरीय क्रमोन्नति/ समयमान वेतनमान से वंचित होना पड़ रहा है। OPS में पूर्ण पेंशन नहीं मिल पायेगा, ग्रेज्युटी, कैशलीव जैसी सुविधाओं में भी आंशिक लाभ ही मिल पायेगा क्योंकि इन सबका पूर्ण लाभ लेने के लिए निर्धारित समयावधि की सेवा आवश्यक होती है। पुरानी सेवा गणना नही होने से कई तरह की वेतन विसंगतियां भी शिक्षक एल बी संवर्ग के वेतनमान में आई है।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि लोगों को संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्यों और उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए प्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर को पूरे विश्व में संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ का उद्देश्य विश्व के शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य के लिए सभी देशों और लोगों के हित में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि विश्व के देशों के मध्य शांति, समन्वय और सहयोग सुनिश्चित करने में संयुक्त राष्ट्र संघ का महत्वपूर्ण योगदान है।
रायपुर- कोरबा स्थित टीपी नगर में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास मेला समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के समग्र विकास की परिकल्पना को केन्द्र व राज्य सरकार मिलकर साकार कर रही है। हमारा संकल्प था कि छत्तीसगढ़ राज्य को ’’हमने बनाया है - हम ही संवारेंगे’’ और आज यह संकल्प तेजी के साथ पूरा हो रहा है। प्रदेश में विकास के हर मोर्चे पर व्यापक स्तर पर कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबी को निकट से देखा है, उन्होंने गरीबों के दर्द को समझा तथा गरीबों के हित में अनेक योजनाएं संचालित कराया।



रायपुर- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्राथमिकता से पहुँचाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय आने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार करने एवं उनके समस्याओं का निराकरण कर उन्हें राहत पहुचाने हेतु निर्देशित किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रदेश की ऊर्जाधानी कोरबा में संसाधनों की कोई कमी नही है। यहां हर क्षेत्र में कार्य करने की संभावनाएं असीम है। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों का काम अपग्रेड हो गया है। आप सभी अधिकारी कर्मचारी भी अपनी कार्यप्रणाली को अद्यतन करें एवं नई ऊर्जा व सोच के साथ जिले को विकास की दिशा में ले जाने के लिए तत्परता से काम करें।

रायपुर- आदिम जाति विकास विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया गया है. विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक संचालक, सहायक संचालक, उपायुक्त सहित मंडल संयोजक को एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है.





रायपुर- रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत अभी तक सोलह उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज 23 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी से सुनील कुमार सोनी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से आकाश शर्मा, शक्ति सेना (भारत देश) से सविता बंजारे, निर्दलीय शेख जैनब बेगम, हैदर भाटी, राधेश्वरी गायकवाड़ ने अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव 2024 का शुभारंभ करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को संस्कारवान् बनाने और भारतीय संस्कृति से जोड़ने में विद्या भारती द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय संस्कृति महोत्सव में नई पीढ़ी के बच्चे अपने सांस्कृतिक गौरव से परिचित होंगे। साथ ही वे संस्कारवान् भी बनेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नई शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन के लिए सरस्वती शिशु मंदिर रोहिणीपुरम में आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था के लिए 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृति की घोषणा की।

Oct 24 2024, 13:24
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k