देवघर: नगर निगम ने मूर्ति विसर्जन के उपरांत शिवगंगा को सफाई मित्रों के द्वारा मूर्ति के अवशेष को बाहर निकल गया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर:
का शिवगंगा यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पवित्र गंगा है और श्रद्धालु शिव गंगा में स्नान कर बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना करते हैं। दुर्गा पूजा विजयदशमी के दिन देवघर के शिवगंगा में मूर्ति विसर्जन किया गया। मूर्ति विसर्जन से उसमें ठाट और पुआल के चलते देवघर के शिव गंगा का पानी खराब ना हो। इसी को लेकर देवघर नगर निगम ने माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के उपरांत निगम के द्वारा पवित्र शिवगंगा से प्रतिमा का अवशेष निकाला गया। वरीय सफाई निरीक्षक अजय कुमार के दिशा निर्देश पर वार्ड जमादार प्रदीप कुमार ठाकुर एवं कन्हैया राम के देख रेख में 14 सफाई मित्र, 14 रोड कुली मित्र, के द्वारा उपरोक्त  सफाई कार्य किया जा रहा हैं। जिससे यहां का पानी दूषित ना हो।
देवघर- के आर एन बोस लाइब्रेरी में विवाहित महिलाएं विजयादशमी के मौके पर सिंदूर खेलाकर के नम आंखों से देती है माँ को विदाई।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: के आरएन बोस लाइब्रेरी में विजयदशमी के मौके पर देवघर की बंगाली समाज की महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर खेला करके नम आंखों से देती है विदाई। और एक दूसरे को भी महिलाएं  सिंदूर लगाती है यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। सिंदूर खेला दुर्गा पूजा के  विजयदशमी के दिन खेला जाता है । इस दिन विवाहित महिलाएं मां को लाल सिंदूर चढ़ाती हैं। पान से गाल सेकती हैं। और  महिलाएं एक-दूसरे सिंदूर लगाती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस अनुष्ठान से वैवाहिक जीवन में हमेशा मां से खुशियों का आशीर्वाद मिलता है। सिंदूर खेला का इतिहास और इसका महत्व बंगाली हिंदू संस्कृति तथा दुर्गा पूजा की समृद्ध परंपराओं से गहराई से संबंधित है। इसके आरंभ का कोई निश्चित प्रमाण उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह एक प्राचीन परंपरा है जो सदियों से चली आ रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त और सम्मानित करना है. इसका धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अत्यधिक महत्व है। महिलाएं सिंदूर खेला को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही थी जिसमें सैकड़ो महिलाएं आर एन बोस लाइब्रेरी मैं सिंदूर खेला करती देखी गई।
देवघर के हर्दला कुंड मंदिर में सिंदूर खेला बंगाली समाज के महिलाओं द्वारा खेलकर मां दुर्गा को विदाई दी।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: के हर्दला कुंड मंदिर में बंगाली समाज के द्वारा भव्य दुर्गा पूजा बांग्ला रीति रिवाज से किया जाता रहा है। चुकी देवघर कभी बंगाल हुआ करता था। यहां काफी संख्या में बंगाली समाज के लोग रहते हैं। और कहां जाए तो पूरे देवघर शहर में 10 से 12 ऐसे स्थान है जहां बांग्ला रीति रिवाज के साथ मां दुर्गा की पूजा की जाती है । आज विजयादशमी के दिन बंगाली समाज की महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर खेला करके विदाई दी। जिसमें महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाती है। एवं मां से कामना करती है कि मॉ मैं सदा सुहागन रहूं। मां दुर्गा इससे काफी खुश होती है। यह बंगाली समाज की महिलाओं का मान्यता है। सिंदूर खेला को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखी गई। दर्जनों की संख्या में महिलाएं आज सिंदूर खेला करके मां को विदाई दी
देवघर विश्व हिंदू परिषद देवघर की शाखा मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के आज शस्त्र पूजा किया गया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: नवरात्रि के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद् देवघर की शाखा मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के द्वारा आज देवघर नगर के बंधा दुर्गा मंदिर में विधि पूर्वक वैदिक मत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आदिशक्ति माँ दुर्गा के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं शस्त्र पर पूष्पांजलि के साथ शस्त्र पूजन का शुभारंभ विश्व हिन्दू परिषद् के जिला कार्याध्यक्ष डॉ गोपाल जी शरण के द्वारा किया गया। उपस्थित सभी मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के द्वारा शक्ति की अराध्य देवी माँ दुर्गा के तस्वीर और सभी शस्त्रों पर तिलक लगाकर कर "या देवी मातृरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः, या देवी शक्ति रुपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः के उदघोष के साथ शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मातृशक्ति के द्वारा बौद्धिक में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए बताया गया कि आज नारी शक्ति माँ दुर्गा की तरह शक्ति स्वरुपा है। नारी यदि श्रद्धा है तो शक्ति स्वरूपा भी है। जिस तरह माँ भगवती दुर्गा ने समस्त देवताओं की शक्ति आत्मसात कर असुर शक्तियों का संहार किया था। उसी तरह हम सभी सनातनी नारी अपने अजेय शक्ति का परिचय देते हुए सभी तरह के भेदभाव को भूलकर विभाजित हिंदू शक्ति को संगठित कर सनातन धर्म संस्कृति, हिन्दू राष्ट्र और सनातन समाज की सुरक्षा के लिए तत्पर रहें। राष्ट्र की सुरक्षा, सनातन धर्म और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए केवल शास्त्र ही शस्त्र का भी होना आवश्यक है। भारत भूमि पर अनेक ऐसी वीरांगना अवतरित हुई हैं जिन्होंने अपने अदम्य पराक्रम का परिचय देकर आतताइयों, अत्याचारियों का विनाश की हैं। इसलिए आज हम सभी मातृशक्ति दुर्गा शक्ति को संगठित होकर अपनी शक्ति का परिचय देते हुए भारत माता के , सनातन समाज के अत्याचारियों को समूल नष्ट करने के लिए तैयार रहना है। कार्यक्रम के समापन के बाद आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर प्रांत सह मंत्री राम नरेश सिंह, जिला कार्याध्यक्ष डॉ गोपाल जी शरण, जिला मंत्री बिक्रम सिंह, जिला संयोजक अभिषेक मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, जिला सह मंत्री राकेश वरनवाल, ऋषि राय ,शूभम कश्यप, विजया सिंह, मौसमी मुखर्जी, संध्या कुमारी, प्रीति कुमारी, श्वेता कुमारी, अलीशा कुमारी, अनन्या कुमारी, सहित अन्य मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की माता बहनें उपस्थित थी।
देवघर- के देवीपुर प्रखंड के भोजपुर गांव में 2100 कन्याओं का पूजन कर कराया जाता है भोजन ।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: देवीपुर प्रखंड के भोजपुर गांव में दुर्गा पूजा उत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है। 10 दिन तक चलने वाले इस उत्सव में दुर्गा पूजा सेवा समिति, भोजपुर द्वारा नित नए नए कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं। इसी अंतर्गत आज महाअष्टमी को कन्या पूजन कर 2100 कुंवारी कन्याओं को भोजन भी कराया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष हरेराम सिन्हा ने बताया कि इस मंदिर की स्थापना सन 1979 ई. को दिनेश्वर प्रसाद सिन्हा, विश्वनाथ मडईया, बद्रीनाथ महतो, राधे रवानी, सतन मंडल, बैकुंठ बरनबाल द्वारा की गई थी। उसके बाद हर वर्ष यहाँ दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है। तत्पश्चात वंश होम आपलायंसेस के सौजन्य से वर्ष 2022 से हर वर्ष 2100 कन्या पूजन कर कन्याओं को भोजन कराया जाता है। आज भी कन्या पूजन का आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू किया गया है जो 2 बजे तक चलने की उम्मीद है। वंश होम आपलायंसेस के हरे राम सिन्हा ने बताया कि कन्याएँ देवी का रूप होती हैं। और दुर्गा पूजा देवी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने का ही पर्व है। इसलिए यहाँ दूर दूर से कन्याओं को आमंत्रण देकर बुलाया जाता है और उनकी पूजा कर उन्हें भोजन कराया जाता है। मौके पर हरेराम सिन्हा, गीता सिंह, उमेश शर्मा, अनिल शर्मा, पंकज शर्मा, सुफल शर्मा, अवधेश शर्मा, संतोष शर्मा, सुधीर सिंह, कृष्णा शर्मा, कृष्ण वल्लभ शर्मा, अजीत राय, एतवारी रमाणी, कमलेश्वरी चौधरी, सुफल मडईया इत्यादि मौजूद थे।
देवघर- प्रगतिशील लेखक संघ की ओर से कवियत्री नंद पांडे को साहित्य सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: दुर्गा पूजा के अवसर पर नारी शक्ति के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए यहां मदर'एस टच स्कूल में प्रगतिशील लेखक संघ द्वारा कवयित्री नंद पांडे को साहित्य सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष ने उनकी कविताओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर सचिव फाल्गुनी मरिक कुशवाहा डॉ नागेश्वर शर्मा रमेश झा दीपक कुमार सिंह रवि शंकर साह प्रसन्न कुमार चौधरी प्रशांत कुमार सिंह आरके ठाकुर प्रकाश चंद्र झा सेवानिवृत्त पीडीजे चंद्रशेखर पांडे हरे कृष्णा राय सियाराम गिरी अलका सोनी आदि मौजूद थे। इस अवसर पर एक बहुभाषी कवि गोष्ठी का भी आयोजन हुआ।मदर्स टच की प्राचार्य डॉ रूपा श्री के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
देवघर- के ऊपर विलासी पूजा समिति पूजा का पंडाल का उद्घाटन मुख्य संरक्षक सुनील खवाडे के हाथों किया गया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: के उपर बिलासी पूजा समिति देवघर का पंडाल का उद्घाटन समिति के मुख्य संरक्षक एवं समाजसेवी डॉ सुनील खवाड़े के हाथो दीप जलाकर किया गया। वही 11 वैदिक के द्वारा मंत्रों उच्चारण किया वही समिति के सदस्यों के द्वारा शंख बजाकर किया गया। मौके पर सुनील खवाड़े ने कहा की हर वर्ष बिलासी कुछ अलग देने का प्रयास करता है। और इस बार भी हमने अलग किया है। रहा था की संथाल परगना का सबसे बड़ा पंडाल लेकिन मीडिया और पब्लिक ने झारखंड का राम मंदिर रांची के बाद देवघर का वेटिकन सिटी को नंबर 2 का पंडाल अभी तक कहा जा रहा है। साथ ही फिर दोहराया की हम किसी प्रतिस्पर्धा के दौड़ से अलग किए हुए हैं। ये मीडिया ट्रायल और पब्लिक पर छोड़ दिया जाए। सबसे बड़ी बात सारा कार्य लोकल एजेंसी ने ही किया है। आज से आम जनों के लिए पंडाल खोल दिया गया है। जहां लाखों की संख्या में लोग आज से मां दुर्गा का दर्शन करेंगे एवं सप्तमी अष्टमी नवमी और दशमी को मां का प्रसाद का भी वितरण भी किया जाएगा। 14 को विसर्जन किया जायेगा। उद्घटान में वरिष्ठ सदस्य कालीनाथ खवाड़े, शेष नाथ झा, अमियांशु दत्त द्वारी, समीर नाथ खवाड़े, आजाद पाठक ,प्रेम नाथ खवाड़े, मनोज मिश्र, नंदलाल फलहारी, मनोज खवाड़े, सोमनाथ झा, गौरव , राजीव सिंह, नमो नारायण, मुकेश सिन्हा,राजेंद्र झा, बाबन चक्रवर्ती, मंगल , अमित जजवाडे, अर्णव बोस, बप्पी, नरेंद्र सिन्हा, मन्नू,यश, शुभम, आतिश, संतोष, कुंदन, चन्दना झा, रंजू झा, नीतू खवाड़े, पूर्णिमा, प्रिंस कश्यप, नमन, सागर, शौर्य , पियूष झा, छोटू, संभव इत्यादि शामिल थे। आशीष झा मीडिया प्रभारी बिलसी पूजा समिति
देवघर-जिला अध्यक्ष सचिन रवानी देवघर विधानसभा विधायक नारायण दास के नेतृत्व में कुंडा थाना पहुंचकर आवेदन दिया गया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला नव निर्माधीन थाड़ी दुलमपुर भाजपा कार्यालय के बाहर विद्वेष फैलाने एवं षड्यंत्र के तहत दंगा फैलाने के उद्देश्य से प्रतिबंधित पशु का सर काट कर फेंक दिया गया। इसके विरुद्ध में भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला के जिला अध्यक्ष सचिन रवानी देवघर विधानसभा विधायक नारायण दास के नेतृत्व में कुंडा थाना पहुंचकर आवेदन दिया गया। जिसमें विधायक नारायण दास ने कुंडा थाना प्रभारी से कहा यह घटना जो भी हमारे भाजपा कार्यालय के बाहर में किया है। और देवभूमि बाबा बैद्यनाथ की नगरी में किया है। दोषी को अभिलंब गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। कुंडा थाना में आवेदन देने वालों में विधायक नारायण दास जिला अध्यक्ष सचिन रवानी अधीर चंद्र भैया सचिन सुल्तानिया धनंजय तिवारी धनंजय खवाड़े आशीष दुबे रूपा केसरी विष्णु रावत संतोष बरनवाल मुकेश पाठक मनोज मिश्रा तुफान महथा शैलेश पांडे सीएन दूबे एवं कई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कुंडा थाना पहुंचकर दोषी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की और कहा जल्द से जल्द दोषी को पकड़ा जाए नहीं तो भारतीय जनता पार्टी चुप नहीं बैठेगी।
देवघर- नगर निगम के सभागार में नगर आयुक्त की अध्यक्षता स्वनिधि योजना में बैठक की गई।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर:नगर निगम के सभागार में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से आच्छादित शहरी फुटपाथ विक्रेताओं तथा उसके परिवार के सदस्यों को स्वनिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत सरकार के आठ कल्याणकारी योजना से जोड़ने के लिए नगर आयुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय anushravan समिति की बैठक का आयोजन किया किया गया बैठक में सभी संबंधित विभागों यथा- समाज कल्याण विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग,स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण विभाग,वित्त विभाग आदि के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए यह बतलाया गया की शहरी फुटपाथ विक्रेताओं के उन्नयन के लिए यह एक महत्वपूर्ण योजना है,जिसमें शहरी पाठ विक्रेताओं तथा उनके परिवार के सदस्यों को सरकार की आठ कल्याणकारी योजनाओं यथा -प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना,वन नेशन वन कार्ड योजना,प्रधानमंत्री जनधन योजना. जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा भवन निर्माण में कार्यरत श्रमिकों का निबंध शामिल है,से जोड़कर उन्हें लाभान्वित करना है।इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर kiya जाना चाहिए तथा वैसे सभी पथ विक्रेता जो योजना के लिए योग्य है. संबंधित विभाग के पोर्टल पर विवरण प्रदर्शित हो रहा है. योजना से जोड़ते हुएउनका विवरण स्वनिधि से समृद्धि पोर्टल पर दर्शन सुनिश्चित करेंगे. देवघर नगर निगम में कार्यरत. नगर मिशन प्रबंधक को यह निर्देश दिया गया कि इस कार्य में तीव्रता लाने हेतु वह यथाशीघ्र सभी विभागों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर ऑनलाइन गतिविधियों से पूर्ण रूप से उनको प्रशिक्षित करना सुनिश्चित करेंगे. बैठक में.Dupty Municipal Commissioner सागरी बराल, सहायक नगर आयुक्त. श्री रणजीत सिंह. नगर मिशन प्रबंधक कौशल किशोर, हिमांशु शेखर एवं सामुदायिक संगठनकर्ता कुमारी अलका सोनी,स्वेता कुमारी, सविता देवी, स्मिता उपस्थित थे।
देवघर- डॉल्फिन डांस ग्रुप के द्वारा के० के० एन० स्टेडियम में भव्य डांडिया का आयोजन।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर:
के के० के० एन० स्टेडियम में दुर्गा पूजा के उपलक्ष में डॉल्फिन डांस ग्रुप के द्वारा एक भव्य दो दिवसीय डांडिया उत्सव का आयोजन किया जिसमें देवघर के उप विकास आयुक्त नवीन कुमार एवं एम्स के डायरेक्टर सौरभ वाष्र्णेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इस डांडिया आयोजन की आगाज की। वही डॉल्फिन डांस ग्रुप के द्वारा सभी सम्मानित व्यक्ति को पट्टा एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन में बहुत से महिलाएं लड़कियां एवं लड़के डांडिया पार्टिसिपेट में भाग लिए और हजारों की संख्या में लोगों ने इस डांडिया आयोजन का आनंद लिया। इसमें गणेश वंदना, माता दुर्गा की आरती आकर्षण का केंद्र था। स्टेडियम में सभी लोगों ने इस दौरान खड़े होकर मां की आरती किये। इस मौके पर देवघर के गण्यमान व्यक्तियों में  रीता चौरसिया, सुरेश शाह, पुटरु दा,  रामसेवक सिंह गुंजन, राकेश कुमार राय, पवन टमकोरिया, सहित हजारों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित है।