रांची में 3 जवानों ने किया सुसाइड एक CRPF जवान ने खूद को मारी गोली, दूसरा NDRF के जवान ने लगाया मौत को गले
Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : राजधानी रांची दो बड़ी दुखद घटना कुछ ही घंटे में दो जवानों ने किया सुसाइड। रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सैम्बो स्थित सीआरपीएफ कैंप से जानकारी आ रही है कि जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है।

मृतक सीआरपीएफ जवान की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है। सैम्बो स्थित सीआरपीएफ कैंप में जवान के द्वारा गोली मारकर की गई आत्महत्या की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी व नगड़ी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

फिलहाल घटना को लेकर सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ नगड़ी थाना की पुलिस मृतक जवान के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने मृतक जवान राहुल कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेजा है।

सीआरपीएफ जवान द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम को लेकर सीआरपीएफ अधिकारी भी सदमे में है। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ जवान 2 दिन पहले ही लंबी छुट्टी के बाद 30 सितंबर को रांची के सैम्बो कैंप पहुंचा था।

पुलिस सीआरपीएफ जवान के द्वारा की गई आत्महत्या की बिभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

*NDRF जवान का शव पेड़ से लटका मिला*

रांची सेआत्महत्या की दूसरी घटना एयरपोर्ट थाना अंतर्गत पोखर टोली मैदान में हुई। जहां इमली पेड़ से एनडीआरफ जवान का शव लटका पाया गया। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी मच गयी है। मृतक NDRF जवान की पहचान छत्तीसगढ़ के रहने वाले जय लकड़ा के रूप में हुई है।

गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने इमली के पेड़ से शव लटका हुआ देखा था, जिसके बाद तत्काल एयरपोर्ट थाना की पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर जांच कर रही है।
भाजपा के परिवर्तन यात्रा पर JMM ने किया प्रहार, नरेंद्र मोदी भाजपा के षड्यंत्र यात्रा में पहुंचे झारखंड


Image 2Image 3

भारतीय जनता पार्टी को डरना चाहिए क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासी मूलवासी की बात करता है - सुप्रियो भट्टाचार्य

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज एकदिवसीय झारखंड दौरे पर हजारीबाग में पहुंचे। जहां जनता को कई सौगात दिए वहीं राजनीतिक की बात करें तो भाजपा के परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में भी शिरकत किए इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसे लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। कहा कि भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी जी पार्टी के षड्यंत्र यात्रा के समापन में सम्मिलित हुए। 

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा बीजेपी को पहली बार एहसास हुआ कोल्हान ने पोटो हो स्वतंत्रता सेनानी थे, पर हजारीबाग में अपने लंबे भाषण में रूपू मांझी जिन्होंने संथाल विद्रोह का कमान संभाल था उनका नाम लेना भूल गए, क्योंकि बीजेपी को पता ही नहीं था , मंगल पांडे हजारीबाग के थे।

उन्होंने भाजपा से कहा आप आदिवासी और मूलवासी से डरते हैं। वही नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि

आप बेटी , माटी और रोटी की बात करते हैं। वही देश की जनता से 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था जो अभी तक नहीं पूरा हो पाया। वही सुप्रियो भट्टाचार्य भाजपा को डरा हुआ बता रहे है और कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी को डरना चाहिए क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासी मूलवासी की बात करता।

2 अक्टूबर को PM मोदी का झारखंड का दौरा, 79,150 करोड़ रूपए से अधिक के कुल परिव्यय के साथ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ करेंगे


Image 2Image 3

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 40 एकलव्य स्कूलों का उद्घाटन और 25 एकलव्य स्कूलों की आधारशिला भी रखेंगे

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची डेस्क : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 2 अक्टूबर को झारखंड का दौरा करेंगे। दोपहर करीब 2 बजे वह झारखंड के हजारीबाग में 83,300 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

देश भर में जनजातीय समुदायों के व्यापक और समग्र विकास को सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री 79,150 करोड़ रुपए से अधिक के कुल परिव्यय के साथ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों और 2,740 ब्लॉकों में 5 करोड़ से अधिक जनजातीय लोगों को लाभान्वित करते हुए लगभग 63,000 गांवों को शामिल करेगा। 

जनजातीय समुदायों के लिए शैक्षिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री 40 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) का उद्घाटन करेंगे और 2,800 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 25 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत 1360 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें 1380 किलोमीटर से अधिक सड़कें, 120 आंगनवाड़ी, 250 बहुउद्देश्यीय केंद्र और 10 स्कूल छात्रावास शामिल हैं।

इसके अलावा, वह पीएम जनमन के तहत कई ऐतिहासिक उपलब्धियों का भी अनावरण करेंगे, जिसमें लगभग 3,000 गांवों में 75,800 से अधिक विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के घरों का विद्युतीकरण, 275 मोबाइल मेडिकल इकाइयों का संचालन, 500 आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन, 250 वन धन विकास केंद्रों की स्थापना और 5,550 से अधिक पीवीटीजी गांवों को 'नल से जल' का लाभ प्रदान करना शामिल है।

3 अक्टूबर से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, इस सरल विधि से करें घट स्थापना, ये है शुभ समय!


Image 2Image 3

2 अक्टूबर को साल के अंतिम सूर्य ग्रहण का प्रभाव कहां दिखेगा, यहां जानें सही समय और तारीख

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : हिन्दुओं धर्म का सबसे बड़ा पर्व शारदीय नवरात्रि कल यानि 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। नवरात्रि में 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाएगी।आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्रि का प्रारंभ होता है। इस साल की शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो रही है। 11 अक्टूबर को नवमी पूजन के बाद नवरात्रि की समाप्ति हो जाएगी।

नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में घट स्थापना कर दुर्गा मां का आवाहन किया जाता है और फिर भक्ति-भाव से पूरे 9 दिनों तक उनके 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।

पंचांग के अनुसार, इस साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 3 अक्टूबर को ब्रह्म मुहूर्त से ही कलश स्थापना कर सकते है। आचार्य रवि पांडे ने बताया कि 3 अक्टूबर की सुबह पहला मुहूर्त 6 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक है। सुबह में घट स्थापना के लिए आपको 1 घंटा 6 मिनट का समय मिलेगा।

वही दूसरा शुभ मुहूर्त- 3 अक्टूबर की दोपहर में अभिजीत मुहूर्त है। यह बहुत ही शुभ माना जाता है। यह सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इस बीच कभी भी कलश स्थापना कर सकते हैं। दोपहर में आपको 47 मिनट का शुभ समय मिलेगा।

नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा श्रद्धा भाव से लोग करते हैं। नवरात्रि में अखंड ज्योति प्रज्वलित करने का खास महत्व है। आचार्य रवि पांडे के अनुसार, नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने से जीवन और मन में व्याप्त अंधकार दूर हो सकती है। इसे जिंदगी से अंधेरे को दूर करने का प्रतीक माना गया है। आप घर पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करने वाले हैं तो अखंड ज्योति अवश्य जलाएं।

नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है। इस दिन मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा करने से माता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है और हर मनोकामना पूरी होती है।

• भगवान गणेश का आवाहन करें और देवी शैलपुत्री को सफेद रंग प्रिय है, हालांकि नारंगी और लाल कलर की रंग भी देवी को सबसे प्रिय है।

• घट स्थापना के बाद षोडोपचार विधि से मां शैलुपत्री की विधि-विधान से पूजा करें।

•मां शैलपुत्री को कुमकुम, सफेद चंदन, हल्दी, अक्षत, सिंदूर, पान, सुपारी, लौंग, नारियल 16 श्रृंगार का सामान अर्पित करें।

• मां शैलपुत्री के बीज मंत्रों का जाप करें और फिर आरती करें।

मां शैलपुत्री के इस इस मंत्र का करें जाप

ओम देवी शैलपुत्र्यै नमः

वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को कहां दिखेगा

अब बात करते हैं इस साल के सबसे अंतिम सूर्य ग्रहण आज 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण 6 घंटे 4 मिनट तक रहेगा। इस सूर्य ग्रहण के दिन सर्व पितृ अमावस्या है, जो अश्विन अमावस्या तिथि को पड़ता है। 2 अक्टूबर को रात 9 बजकर 13 मिनट पर लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 3 अक्टूबर गुरुवार को तड़के 3 बजकर 17 मिनट पर खत्म होगा। अब सवाल है कि क्या भारत में सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा या नहीं, तो आपको बता दें कि जिस समय सूर्य ग्रहण लग रहा होगा, उस समय भारत में अंधेरा रहेगा। ऐसे में भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा।

2011 बैच के आईएएस मंजूनाथ भजंत्री ने रांची के नये उपायुक्त का पदभार संभाला*

Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : रांची के नये उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आज 01 अक्टूबर 2024 को पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय ब्लॉक-A स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे। इस मौके पर राहुल कुमार सिन्हा ने उन्हें शुभकामनाएं दी। 

2011 बैच के आईएएस अधिकारी मंजूनाथ भजंत्री देवघर जिला से चर्चा में आए थे। पिछले वर्ष देवघर से जमशेदपुर भेजा गया था। और अब तबादला करते हुए जमशेदपुर के बाद रांची की जिमेवारी दी गई है। पदभार ग्रहण करने के बाद रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि त्योहार के सीजन की शुरुआत हो रही है।

 जिला प्रशासन की प्राथमिकता शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न कराना है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पंचायत स्तर पर बेहतर तरीके से पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित तैयारी पर उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने कहा कि पूर्व से ही तैयारियां की गई हैं, उसे आगे बढ़ाया जाएगा। सभी पदाधिकारी अनुभवी हैं, हम टीमवर्क के साथ सभी चुनौतियों का सामना करेंगे।

झारखंड सरकार ने राज्य के जलसहिया को मोबाइल फोन खरीदने के लिए दिए 12 हजार रूपये


Image 2Image 3

मानदेय राशि बढ़कर ₹2000 किया गया

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड सरकार जल सहिया वहां ऑन के समस्याओं को दूर करने के लिए उन्हें बड़ी सौगात दी। जल सहिया के समस्याओं का निदान करने के लिए झारखंड सरकार ने ग्राम स्तर पर कार्यरत जलसहिया दीदियों की मानदेय राशि को बढ़ाकर 2 हजार रुपए प्रतिमाह किया है।

रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा आयोजित "राज्य स्तरीय जलसहिया क्षमतावर्द्धन-सह-स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम में अपने सम्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जलसहिया दीदियों की समस्याओं को हमारी सरकार ने सुलझाने का कार्य किया है। पूर्व की सरकारों ने जलसहिया दीदियों को उनका हक-अधिकार से वंचित रखने का काम किया था। आज राज्य में आप सभी के उम्मीद और आकांक्षाओं की सरकार है।

 निश्चित रूप से आपकी कई अपेक्षाओं को पूरा करने में हमारी सरकार सफल भी रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी दीदी-बहनों को फिर से एक ताकतवर कड़ी बनाने का हमारा उद्देश्य है। हमारी सरकार संवेदनशील सरकार है। हमारी सरकार विशुद्ध रूप से इस राज्य के मूलवासियों-आदिवासियों की सरकार है।

वहीं पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि 2014-15 में जल सहिया डॉन की नियुक्ति हुई थी केंद्र सरकार के द्वारा लेकिन अब तक इन्हें केंद्र सरकार के द्वारा कुछ नहीं मिला झारखंड सरकार ने 2014-15 से इनका बकाया राशि आज देने का काम किया है। हम लोगों ने लगातार जनकल्याण का कार्य करते रहे हैं आगे भी प्रयास जारी रहेगा।

विभागीय स्तर पर कई कार्य योजना तैयार की गई है।

आज इस कार्यक्रम में 29000 जल सही या बहाने पहुंची है सरकार लगातार उनके प्रति संवेदनशील है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रत्येक जलसहिया बहनों को स्मार्टफोन खरीदने के लिए ₹12000 दिया है और हमारी सरकार ने उन्हें प्रतिवर्ष 2 - 2 साड़ी देने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक सत्ता के लिए नहीं करते हैं, जनता को हक और अधिकार दिलाने के लिए करते हैं।

झारखंड में बदले गए 4जिलों के डीसी, मंजूनाथ भजंत्री बने रांची डीसी

Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

 रांची : झारखंड सरकार ने छह आइएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इसमें चार जिलों के डीसी का भी तबादला शामिल है। मंजूनाथ भजंत्री को रांची जिले के उपायुक्त की कमान सौंपी गई है।

 वहीं शशि प्रकाश सिंह को जामताड़ा, उत्कर्ष गुप्ता को लातेहार और मनीष कुमार को पाकुड़ जिला का उपायुक्त की जिम्मेवारी सौंपी गई है। पवन कुमार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। 

रंजीत कुमार लाल को उर्जा उत्पादन निगम के एमडी की जिम्मेवारी सौंपी गई है। कार्मिक ने इसका आदेश जारी कर दी है।

देवघर जिला से चर्चा में आए मंजूनाथ भजंत्री को पिछले वर्ष देवघर से जमशेदपुर भेजा भेजा गया था। और अब पुनः तबादला करते हुए जमशेदपुर के बाद रांची की जिमेवारी दी गई है।

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी भावनाओं से अवगत कराया


Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपकर अपनी भावनाओं से अवगत कराया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य एक लंबे संघर्ष के बाद मिला है। इसके लिए एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। कई आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत भी दी थी। हम सभी झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान करते हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार झारखंड आंदोलनकारियों और उनके परिजनों /आश्रितों को मान- सम्मान और हक़-अधिकार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है । मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले प्रतिनिधि मंडल में विदेशी महतो, पुष्कर महतो, रोजलीन तिर्की, सरोजनी कच्छप, जितेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रमुख रूप से शामिल थे।

एनडीए के साथ झारखंड में सभी 81 सीटों पर जदयू लड़ेगी चुनाव, झारखंड में NDA की सरकार बनाना हमारा लक्ष्य - श्याम रजक

Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में जदयू अपने कुनबे को मजबूत करने का लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में आज झारखण्ड दौरे पर रांची पहुंचे जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने रांची में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि एनडीए एक परिवार है एक घर की तरह है ,घर में मौजूद कमरों की गिनती नही होती है,बल्कि एक घर के रूप में पहचान होती है।

 एनडीए के सभी दल एक साथ मजबूती से चुनाव के लिए तैयार है , एनडीए में सीटों के बंटवारे के सवाल पर की जदयू कितने सीटो पर दावेदारी करेगी। इस सवाल पर श्याम रजक ने साफ तौर पर जवाब देने से बचते नजर आए। 

उन्होंने कहा कि हम एनडीए के साथ हैं और 81 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे। जदयू सभी 81 सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों को जीत दिलाने का काम करेगी। हम लोग एक हैं हमारा मकसद एनडीए की सरकार बनाना है।

 राजद छोड़ जदयू में आए श्याम रजक से एक सवाल पूछा गया की शतरंज की कौन सी चालक समझ नहीं पाए की राजद छोड़ जदयू में आए। इस पर श्याम रजक ने कहा आज के समय में शासन ...नेता , नीति और नीयत से चलती है। लाल यादव के समय में और वर्तमान समय में राजद में काफी बदलाव आए हैं। अब पहले जैसा नियत और नीति नहीं रहा राजद में। ना कोई स्वच्छ छवि के नेता है, औऱ न नीति ही ठीक न है और नियत तो सबके सामने है।

JSSC ने CGL परीक्षा पेपर लीक में इन दो जिलों के डीसी से मांगी रिपोर्ट, आरोप लगाने वाले 6 लोगो को 30 सितंबर को बुलाया कार्यालय


Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा - 2023 को लेकर रांची और हजारीबाग के उपायुक्तों को पत्र भेज मांगा रिपोर्ट। आयोग ने उपायुक्तों को 24 घंटे के अंदर प्राप्त परिवाद के आलोक में जांच कर सुस्पष्ट प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

JSSC के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता ने पत्र में भेजा कि प्राप्त परिवाद की कंडिका-3 में हिंदू हाइस्कूल हजारीबाग (परीक्षा केंद्र कोड-492) के कमरा नंबर-4 में एक पुलिस अफसर ने एक लड़की को खड़ा होकर उत्तर बताये हैं। यह जानकारी एक लड़की ने वॉयस मैसेज के माध्यम से भेजी है। इस प्रकरण की जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध करायें। वही रांची उपायुक्त से परिवाद की कंडिका-4 के अनुसार प्रोजेक्ट गर्ल्स हाइस्कूल बेड़ो रांची केंद्र (केंद्र कोड-711) में 21 सितंबर को प्रथम पाली में पेपर-1 की जगह पेपर-2 दे दिया गया। आंसर बुकलेट पेपर-3 का दिया गया। फिर करीब आधे घंटे घंटा का समय बीत जाने के बाद पेपर-3 दिया गया, पूरे प्रकरण की जांच कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट आयोग को उपलब्ध करायी जाये।

उल्लेखनीय है कि जेएसएससी की ओर से 21 व 22 सितंबर को राज्य के 823 केंद्रों पर तीन पालियों में सीजीएल परीक्षा आयोजित की गयी थी. इसमें 3,04,769 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि 22 सितंबर की परीक्षा शुरू होने के पहले ही प्रश्नों का जवाब कई अभ्यर्थियों के पास पहले से ही मौजूद था। इतना ही नहीं पेपर-3 में गणित, रिजनिंग व कंप्यूटर का 60 प्रश्न व पेपर-1 का हिंदी व अंग्रेजी के 120 प्रश्न रिपीट था।

अभ्यर्थियों के द्वारा साक्ष के रूप में एक पेन ड्राइव एक सीडी और 54 पेज का डॉक्यूमेंट दिया गया था। जिसमें आयोग का कहना है कि दिए गए साक्ष्य में सीडी ब्लैंक है। वही गड़बड़ी का आरोप लगाने वाले 6 लोगो को साक्षी के साथ 30 सितंबर को जेएसएससी कार्यालय बुलाया गया है। जिसमें कुणाल सिंह प्रताप, प्रकाश कुमार, रामचंद्र मंडल, विनय कुमार और प्रेमलाल ठाकुर शामिल है।