टुंडी विधानसभा के हर बूथ पर जदयू कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज, पार्टी अवसर देगी तो जीत निश्चित है: दीप नारायण सिंह
धनबाद (राजगंज):रविवार को राजगंज, बी जी एम गार्डन में जदयू पार्टी का टुंडी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, राज्यसभा में जदयू के सचेतक और झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो, बिहार विधान परिषद सदस्य, आवास बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और झारखंड जदयू के सह प्रभारी विजय कुमार सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। टुंडी विधानसभा चुनाव प्रभारी सह पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और गंगापुर स्थित मां लिलोरी का चित्र देकर स्वागत किया। इस दौरान अतिथियों ने संघर्ष की एक झलक पुस्तक का विमोचन किया। जिसमें दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में जदयू पार्टी द्वारा पिछले पांच वर्षों का क्रियाकलाप को दर्शाया गया है।कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवन कुमार ने कहा कि टुंडी विधानसभा जदयू पार्टी की सीट रही है। वर्ष 2000 में जदयू पार्टी टुंडी से चुनाव लड़ी है।
सांसद खीरु महतो ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक है। कार्यक्रम ने साबित कर दिया है कि जनता टुंडी में बदलाव चाहती है।
जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने कहा कि मेरा जीवन टुंडी विधानसभा क्षेत्र की जनता और जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित है। मैं लगातार पिछले पंद्रह वर्षों से गांव - गरीब,मजदूर-किसान, छात्र-नौजवान,बहनों - भाईयों की सेवा में लगा हूं। अगर पार्टी मुझे अवसर देती है, तो मैं टुंडी से जीत कर दिखाउंगा। धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि जदयू पार्टी टुंडी में दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में जनमुद्दों पर संघर्ष कर रही है। आने वाले समय में टुंडी विधानसभा जदयू पार्टी के पास होगी।
कार्यक्रम को जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रेनू गोपी पाणिकर, पिछड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, बोकारो जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो, महानगर अध्यक्ष धनलाल दुबे , राजू सिंह , धनबाद प्रभारी बेनी माधव झा , पुष्पा पांडेय ,अनुसूचित जाति के अध्यक्ष विद्यानंद पासवान, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष इम्तियाज़ खान, युवा जिला अध्यक्ष रूपेश पासवान, महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा पांडे, अनुसूचित जाति महिला जिला अध्यक्ष सीमा देवी, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिंदु देवी, आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सूरज कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन जदयू बाघमार प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चंद्र गोप ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से जदयू तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडे, जदयू टुंडी प्रखंड अध्यक्ष प्रबोध पांडेय, पूर्वी टुंडी युवा प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू सिंह,जदयू जिला महासचिव संजय दे, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला महासचिव अशोक कुमार दास, सुखदेव दास, प्रबोद पांडे, गुड्डू सिंह, गौतम पांडे ,संतोष रजवार, सुनील रजक, हीरालाल टूरी, विद्यानंद पासवान, सीमा देवी, माला चौहान ,बबीता देवी ,सविता देवी ,इम्तियाज़ खान, अहमद रजा, जमशेद अंसारी, अफसर अंसारी, छोटू अंसारी ,तुलसी रजवार ,फूलचंद दास, नूनमणि सिंह, प्रदीप सिंह, केदार सिंह, विनोद सिंह, सोनू राय ,सुजीत ठाकुर, प्रकाश मंडल ,धर्मेंद्र रजवार, तिलक सिंह ,सूरज सिंह ,दिनेश राय, बसंत गोस्वामी ,राजेंद्र रजवार, राजेश चौधरी ,बदल मंडल, सुखदेव चौधरी, महेंद्र मोहाली, गौतम धीवर, बैजनाथ ठाकुर ,नंदलाल साव, भोला महतो ,अंजू देवी, सजना देवी, राजा मंडल
,अनुप हाड़ी,मुकेश मंडल ,भुचु भैया, पप्पू राय ,ओम प्रकाश यादव ,रंजीत यादव ,फनी कुमार ,सृष्टिद्धार बाउरी, योगेश्वर दास ,राहुल राय, दिनेश पांडे, मनोज पांडे ,विकास शाह, नारायण कुमार, दीपक कुमार, सीताराम कुमार ,अमित राम, कृष्णकांत पांडे ,अर्जुन मोहाली, नितिन पांडे ,मुकेश सोनकर, काजल देवी ,पंचानन ,गोपी चौबे, सुंदर लाल साव ,गौतम कुमार, जदयू नेता तारा बाबू,सपन दुबे,सुरज कुमार सिंह,आदि उपस्थित रहे।

धनबाद (राजगंज):रविवार को राजगंज, बी जी एम गार्डन में जदयू पार्टी का टुंडी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, राज्यसभा में जदयू के सचेतक और झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो, बिहार विधान परिषद सदस्य, आवास बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और झारखंड जदयू के सह प्रभारी विजय कुमार सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। टुंडी विधानसभा चुनाव प्रभारी सह पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और गंगापुर स्थित मां लिलोरी का चित्र देकर स्वागत किया। इस दौरान अतिथियों ने संघर्ष की एक झलक पुस्तक का विमोचन किया। जिसमें दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में जदयू पार्टी द्वारा पिछले पांच वर्षों का क्रियाकलाप को दर्शाया गया है।कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवन कुमार ने कहा कि टुंडी विधानसभा जदयू पार्टी की सीट रही है। वर्ष 2000 में जदयू पार्टी टुंडी से चुनाव लड़ी है।





धनबाद जिले के गोविंदपुर थाने में आज सिटी एसपी अजीत कुमार ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस बता दे कि बरियो हत्याकांड मामले में खुलासा करते हुए उन्होंने कहा उसका प्रेमी बानेश्वर मरांडी उर्फ सगेन मरांडी ने अपने प्रेमिका की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसकी प्रेमिका शादी का दबाव बना रही थी। इसलिए पार्वती मुर्मू ने आत्म हत्या कर लो।
धनबाद: झारखंड होम गार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के ओर से रविवार 22 सितंबर को धनबाद गांधी सेवा सदन में विशाल महासम्मेलन का आयोजन किया गया है । जिसमे झारखंड सहित अन्य राज्यो से एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसे लेकर एसोसिएशन ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमे संगठन के अधिवक्ता अभय कांत मिश्रा ने कहा की होमगार्ड जवान पुलिस जवान की तरह ही काम करते है, लेकिन वे सुविधा इनको नही मिलती है। इनको काफी कम वेतन मिलती है। अब सरकार समान काम का समान वेतन देने की बात कर रही है लेकिन पूरी काम ली जाएगी तब, ना तो पीएफ दिया जाता है न कोई सरकारी सुविधा। इस सभी की मांग को लेकर रविवार को सम्मेलन में आगे की रणनीति तय की जायेगी।
धनबाद आगामी 23 सितंबर को बिनोद बिहारी महतो का 101 वां जयंती बिनोद बिहारी महतो जन जागरण ट्रस्ट के द्वारा भेलाटांड़ में मनाया जायगा।इस संदर्भ में शनिवार को भेला टांड़ में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद,सचिव इंद्र नारायण महतो व सचिव अरुण प्रसाद,कोषाध्यक्ष राजकिशोर महतो, उपाध्यक्ष गणपत महतो, गोपाल यादव,ए दिगंबर, सुदीस्ट कुमार,दिगंबर महतो, रामचंद्र महतो, समाजसेवी बसंत यादव, ट्रस्टी बीके सिन्हा,नवल प्रसाद, रामस्वरूप प्रसाद, मदन महतो शक्ति महतो ने अपने अपने विचार रखें और बिनोद बिहारी महतो का जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया।बैठक में नंदलाल महतो, गोलक बिहारी महतो, राजेश महतो, तुलसी महतो,अनिल महतो, रमेश महतो, मगाराम महतो, गोरा चंद महतो उपस्थित थे।
धनबाद:गोविंदपुर आदिवासी युवती कांड के विरोध में शुक्रवार को भाजपा एसटी मोर्चा ने रणधीर वर्मा चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया।भाजपा धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में महिलाएं आज सुरक्षित नहीं है।आदिवासियों का हितैषी बताने वाली हेमंत सरकार में ही सबसे ज्यादा अत्याचार आदिवासियों महिलाओं के साथ हों रहे हैं जिसका जीता जागता उदाहरण गोविंदपुर बरियो की घटना है।भाजयुमो महानगर अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि गोविंदपुर में आदिवासी युवती के साथ घटी घटना के बाद भी झारखण्ड सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अविलम्ब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून ने कहा कि ट्रायबल परिवार से आनेवाली युवती की हत्या हो जाती है और प्रशासन कान में तेल डालकर सोया हुआ है।
धनबाद:शुक्रवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर धनबाद नगर/प्रखंड कांग्रेस की बैठक नगर अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह एव प्रखंड अध्यक्ष पप्पु पासवान की अध्यक्षता में धनबाद परिषदन में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी जिला से नगर प्रभारी कालीचरण यादव तथा प्रखण्ड प्रभारी मधुसूदन मोदक की उपस्थिती में आगामी विधानसभा चुनाव में धनबाद विधानसभा से प्रत्याशी के रुप में अपना आवेदन देने वाले प्रमुख कांग्रेस जन से विचार विमर्श कर धनबाद विधानसभा से पांच निष्ठावान कांग्रेस के प्रमुख नामो का चयनित कर नगर/प्रखंड प्रभारी को बंद लिफाफा मे समर्पित किया गया।
धनबाद:शांति केवल संघर्ष की अनुपस्थिति नहीं है और न ही कोई ऐसी चीज है जिसे आप बाजार से खरीद लें या कोई उच्च नीति बनाकर प्राप्त लें। इसे अपने भीतर ही पोषित करना होता है। शांति आपका स्वभाव है।शांति की आवश्यकता तीन स्तरों पर होती है । पहला स्तर है- अपने भीतर की शांति; दूसरा स्तर है- हमारे आस-पास के वातावरण जैसे हमारे परिवार, हमारे मित्रों और कार्यक्षेत्र में शांति; तीसरा स्तर है देशों के बीच शांति। दरअसल व्यक्तिगत शांति के बिना न ही हमारे वातावरण में शांति संभव है और न ही विश्व में। अब यहाँ शांति का अर्थ यह नहीं है कि आप निष्क्रिय रहें। शांतियोद्धा तो किसी भी गलत कार्य को रोकने की इच्छाशक्ति के साथ सक्रिय रहते हैं। वे समाज में गलत कार्यों और गलत करने वाले लोगों को उजागर करते हैं और उनके विरोध में खड़े रहते हैं। तो हममें से प्रत्येक व्यक्ति को एक शांतिदूत और शांतियोद्धा बनना चाहिए।जब तक हमारे वैश्विक परिवार का एक-एक सदस्य शांतिपूर्ण नहीं रहता, तब तक हमारी शांति अधूरी है। हमारे सामने यह चुनौती है कि हम उन लोगों, देशों और विश्व के उन भागों में पहुँचें जहाँ शांति नहीं है; जहाँ संघर्ष हो रहे हैं। दुनिया के कोने-कोने में शांति लाने की जिम्मेदारी हमारी है। अधिकतर शांतिप्रेमी निष्क्रिय और मौन रहते हैं लेकिन आज शांतिपूर्ण लोगों को सक्रिय होने की आवश्यकता है। एक बार 1940 के आस-पास महात्मा गाँधी दार्जिलिंग में रेल यात्रा कर रहे थे। उनके साथ पंडित सुधाकर चतुर्वेदी थे जो दक्षिण भारतीय क्षेत्र के लिए उनके सचिव हुआ करते थे। हमने कई वर्ष बाद पंडित जी से शिक्षा ग्रहण की। यात्रा के बीच में ही कहीं, रेल का इंजन और रेल के डिब्बे एक-दूसरे से अलग हो गए। इंजन आगे चला गया और डिब्बे पीछे की तरफ जाने लगे। ऐसा होते ही बाकी यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई लेकिन उसी समय गाँधी जी ने उनसे कहा कि वे कुछ आवश्यक बातें नोट करने पर ध्यान दें जो गाँधी जी उस समय उनसे कह रहे थे। पंडित जी को यह बात काफी अटपटी लगी और उन्होनें गाँधी जी से कहा कि इस समय लोग अपने प्राण बचाने के लिए चिंतित हैं और आप नोट्स लेने के लिए कह रहे हैं। गाँधी जी ने अपने सचिव से कहा कि यदि इस समय कोई दुर्घटना घटी तो हममे से कोई नहीं रहेगा लेकिन यदि हम बच गए तो इस बात का पश्चाताप हमेशा रहेगा कि हमने इतना समय बेकार की चिंता करने में व्यर्थ कर दिया। जीवन में निरंतर ऐसी परिस्थितियां आती रहती हैं जो आपको विचलित करें पर जब हम भीतर से शांत और केंद्रित होते हैं, तो अपने चारों ओर शांति की तरंगे फैलाते हैं। लोग अक्सर संकट के समय एकजुट हो जाते हैं, लेकिन क्या हम शांति के प्रसार जैसी किसी सकारात्मक, रचनात्मक और सामंजस्यपूर्ण कार्य के लिए एकजुट हो सकते हैं? यदि हम मानसिक रूप से मजबूत रहें और गलत जानकारियों से प्रभावित न हों, तो हम ऐसा कर सकते हैं। आज के समय में सोशल मीडिया दो-धारी तलवार जैसी है। इससे सही जानकारी भी मिल सकती है और बहुत सी अफवाहें भी फैलाई जा सकती हैं जो कहीं किसी अशांति का कारण बन सकती है, इसलिए इस परिदृश्य को बुद्धिमानी से उपयोग करने की जरूरत है। शांति का समर्थन करने वाली सामूहिक आवाज़ों में अपार शक्ति है। कोलंबिया 52 वर्ष से गृहयुद्ध से ग्रस्त था। हमने उनके मुख्य विद्रोही समूह से बातचीत की और वे युद्धविराम के लिए तैयार हो गए। उन्होंने वर्षों से चल रहे सशस्त्र संघर्ष को त्यागकर अहिंसा का मार्ग ले लिया। सब लोग युद्ध का अंत होने पर बहुत खुश थे, उन्होंने शांति का समर्थन तो किया लेकिन जनमत संग्रह में भाग नहीं लिया। परिणाम स्वरूप पहले जनमत संग्रह में शांति प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया गया। हालाँकि बाद में देश की जनता जागी और उन्होंने शांति को ही चुना पर इसमें और कई प्रयास लगे। इस तरह से इतिहास इसका प्रमाण है कि जनसंख्या का एक छोटा सा प्रतिशत भी एक बड़ा परिवर्तन ला सकता है। तो जो लोग शांति के समर्थन में खड़े हैं उन्हें अपनी आवाज़ बुलंद करनी चाहिए और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। एक शांत मन प्रभावशाली संवाद कर सकता है; यह समझ देशों और समुदायों के बीच शांति स्थापित करने के लिए बहुत आवश्यक है। हम सभी को आज इस बात के प्रति सजग होने की आवश्यकता है कि सामुदायिक प्रयासों और आपसी समझ से हम एक सौहार्दपूर्ण और करुणामयी विश्व बना सकते हैं; आइये इसी भावना के साथ हम सब शांति का समर्थन करें, शांति के लिए खड़े हों।
धनबाद: गुरुवार को अखिल भारतीय मजदूर संघ के निर्णयानुसार धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर भामसंघ धनबाद जिला मंत्री धर्मजीत चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पेंशन धारकों ने प्रदर्शन किया।तत्पश्चात धनबाद के उपायुक्त के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री को भामसंघ जिला प्रतिनिधि मंडल द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।मौके पर सुशील कुमार सिंह कार्यसमिति सदस्य बीएमएस झारखंड प्रदेश, मुबारक हुसैन संजोजक वरिष्ठ नागरिक संघ, धर्मजीत चौधरी जिला मंत्री, महंगी लाल साव, प्रभात कुमार सिंह महामंत्री, मनोज कुमार साब, सु प्रहरी कर्मचारी संघ बही धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की ओर से भौमिक महतो, एसके मिश्रा, नवनीत कुमार सिंह, प्रशांत नियोगी, राघवेंद्र नारायण पांडे, रमेश चौबे,नंदू राम दुसाध, देवनाथ चौहान, शिव शंकर गुप्ता सत्तार अंसारी, कुंदन कुमार चौहान, सत्यनारायण यादव कृष्ण कन्हैया, सत्येंद्र दांगी, विकास चौरसिया, संतोष सिन्हा, रविंद्र महतो, रंजीत महतो, राजू कुमार, सुरेश कुमार आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थें।
धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को न्यू टाउन हॉल में परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, सेंटर सुपरिटेंडेंट, फ्लाइंग स्क्वॉड तथा पुलिस पदाधिकारियों के लिए ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा की कदाचार मुक्त, शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराना जिला प्रशासन का उद्देश्य है। इसलिए सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्व का गंभीरता से निर्वाहन करेंगे। आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा सभी परीक्षार्थियों के लिए अति महत्वपूर्ण है। जो परीक्षार्थी इसमें सफल होंगे वे अच्छे पद पर काम करेंगे। इसलिए सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्य का कड़ाई से पालन करेंगे। परीक्षा बाधित करने वालों पर पैनी नजर रखेंगे। कदाचार करते पकड़े जाने पर सेंटर सुपरिंटेंडेंट परीक्षार्थी पर एफआईआर दर्ज कराएंगे। परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को बाहर जाने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। दंडाधिकारी प्रत्येक परीक्षार्थी की अच्छी तरह से तलाशी लेंगे। आपत्तिजनक वस्तु मिलने पर तुरंत इसकी रिपोर्ट सेंटर सुपरिंटेंडेंट से करेंगे। फ्लाइंग स्क्वॉड और पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट परीक्षा से पूर्व परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर लेंगे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल जैमर सहित अन्य की जांच कर लेंगे। अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने की जरूरत हो तो लगवा लेंगे। इसके अलावा उन्होंने सीटिंग प्लान, प्रश्न पत्रों के डिस्पैच, वितरण की एसओपी, परीक्षा संपन्न होने के बाद प्रश्न पत्रों की सीलिंग, वापस स्ट्रांग रूम लाना, सुचारू यातायात व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए। झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा - 2023 में लगभग 29000 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसका आयोजन शनिवार 21 सितंबर एवं रविवार 22 सितंबर 2024 को जिले के 74 सेंटर पर 3 शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट में सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक एवं तीसरी शिफ्ट में दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। बैठक में उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, सिटी एसपी श्री अजीत कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री जियाउल अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती निशु कुमारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार बाउरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रदीप शुक्ला, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कालिदास मुंडा, डीएसपी हेडक्वार्टर 1 श्री शंकर कामती, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी, डीसीएलआर श्री संतोष गुप्ता, ट्राफिक डीएसपी श्री अरविंद कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। #Team PRD Dhanbad
Sep 22 2024, 18:18
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
66.0k