Ranchi

Sep 20 2024, 21:28

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 36 प्रस्तावों पर लगी मोहर, हेमंत सोरेन ने सरकारी कर्मचारियों की करा दी मौज, किसानों पर बरसाया बोनस

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज 20 सितंबर को झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ा फैसला लिया। वही सरकार ने झारखंड के किसानों को बड़ी राहत देते हुए बोनस बढ़ाया है साथ ही जल सहियाओ को स्मार्टफोन की सौगात दी।

आज के कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय पर कह सकते हैं कि सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले झारखंड की जनता के झोली में खुशियां डालने का प्रयास किया है। सबसे पहले किसने की बात करें तो झारखंड के किसानों के लिए धान खरीद पर बोनस राशि बढ़ाने का फैसला किया है। किसानों को अब प्रति क्विंटल 100 रुपये अधिक बोनस मिलेगा। वही 2024-25 वित्तीय वर्ष में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय कर दिया गया है। साधारण धान के लिए एमएसपी 2300 रुपये प्रति क्विंटल और गुणवत्तापूर्ण धान के लिए 2320 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है।

हेमंत की कैबिनेट ने झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में और पेंशनधारियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों के अपुनरीक्षित वेतनमान में वृद्धि करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 

 राज्य सरकार ने जल सहियाओं को भी बड़ा तोहफा देते हुए राज्य के 29 हजार जल सहियाओं को डीबीटी के माध्यम से 12 हजार रुपये का स्मार्टफोन दिया जाएगा।

पशुचिकित्सको को भी सौगात देते हुए हेमंत सरकार ने पदसोपान मैं वृद्धि करते हुए दो से पांच किया और वही पदोन्नति में 9% से बढ़कर 50% प्रोन्नत पद कर दिया गया।

संविदा पर कार्य कर रहे कर्मियों के लिए संविदा निर्धारण के संशोधन की स्वीकृति की गई है। यानी संविदा कर्मियों की राशि में वृद्धि होगी।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से चंदा घासी में सड़क निर्माण के लिए भू अर्जन सहित कार्य के लिए 284 करोड़ की प्रशानिक स्वीकृत दी गई है।

झारखंड में एक बार फिर से जन्म मृत्यु रजिस्ट्रेशन नियमावली में संशोधन की स्वीकृति मिली है।

बिरसा चौक से धुर्वा गोल चक्कर तक पथ निर्माण के लिए 47 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है।

शहरी स्थानीय निकाय में संविदा पर सेवा दे रहे 107 कनीय अभियंता अनुषांगिक इकाई में सेवाएं लेने की स्वीकृति

दुमका के सरैया हाट में सड़क निर्माण के लिए कुल 38 करोड़ की स्वीकृति दी गई।

चाईबासा से हाट गमहरिया में सड़क निर्माण के लिए 29 करोड़ रूपए की स्वीकृति मिली है।

Ranchi

Sep 20 2024, 11:22

JSSC CGL परीक्षा से को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग, दिए सख्त निर्देश


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में 21 और 22 सितंबर को होनेवाली झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 जो जेएसएससी के द्वारा ली जा रही है इसके सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाई लेवल मीटिंग की। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस बैठक में राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना डाडेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता एवं जेएसएससी अध्यक्ष प्रशांत कुमार और वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सभी जिला के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।

इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साफ तौर पर यह निर्देश दिया है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के द्वारा सीजीएल परीक्षा के लिए बनाए गए एसओपी का उल्लंघन किसी भी हाल में न हो। उन्होंने यह भी कहा कि एसओपी के उल्लंघन करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। सभी जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षकों को यह निर्देश दिया कि आगामी 2 दिनों तक सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास के होटल, लॉज, हॉस्टल्स, गेस्ट हाउस सहित ठहरने के सभी जगहों पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी एसओपी की प्रतियां अवश्य चिपकाएं। इन सभी संस्थानों के मालिकों को नियम-कानून के बारे में बताएं।

सीएम ने सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। कहा- परीक्षा केंद्रों पर डिजिटल गैजेट्स का इस्तेमाल न हो, यह सुनिश्चित कर लें। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे पूर्णत: चालू रहें और मेन गेट पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया, ताकि पेपर लीक से संबंधित कोई अफवाह न फैले। किसी भी स्तर पर चूक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Ranchi

Sep 20 2024, 10:38

गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड के देवघर आएंगे, संथाल के भोगनाडीह से परिवर्तन यात्रा की करेंगे शुरुआत


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से झारखंड की धरती देवघर पहुंचेंगे। जहां संथाल में वीर सिद्धो कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि करेंगे। अमित शाह वीर शहीद सिद्धो कान्हू को नमन कर भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। परिवर्तन यात्रा 20 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगी।

बता दे की गृह मंत्री अमित शाह कल 19 सितंबर को ही रांची आने वाले थे लेकिन कुछ कर्म से वह रांची ना आकर आज सुबह दिल्ली से सीधे देवघर जाएंगे और वहां से भोगनाडीह के लिए रवाना होंगे।

गृह मंत्री अमित शाह आज 12:30 बजे भोगनाडीह से साहिबगंज पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे। वहां जनसभा को संबोधित करेंगे और संताल परगना परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वह गिरिडीह जिला के जमुना में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। 

भाजपा की परिवर्तन यात्रा झारखंड के 81 विधानसभा से होकर गुजरेगी जिसमें राज्य के 200 से अधिक प्रखंडों से होते हुए 5400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस परिवर्तन यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता पहुंचेंगे वहीं राजनाथ सिंह व जेपी नड्डा और भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता हेमंत सोरेन जवाब दो, 5 साल का हिसाब दो के नारों के साथ भाजपा और आम जनता जवाब मांगेगी।

Ranchi

Sep 19 2024, 18:50

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आने से पहले झारखंड पुलिस ने सुरक्षा के नजरिया से विशेष प्लान बनाया
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राजधानी रांची में कुछ ही देर बाद आने वाली है। जहां राष्ट्रपति मुर्मू 20 सितंबर को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को देखते हुए आज वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता एडीजी अभियान संजय ए लाटकर ने की।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के दौरे से संबंधित सभी सुरक्षा बिंदुओं पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील स्थानों, उनके कार्यक्रम स्थलों और उनकी आवाजाही के दौरान लागू की जाने वाली सुरक्षा योजनाओं पर विशेष चर्चा की गई। वहीं पुलिस अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए गए ताकि सुरक्षा के सभी मानकों का सख्ती से पालन हो सके।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा। इसमें पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की मदद ली जाएगी। राष्ट्रपति का काफिला जहां से गुजरेगा वहां ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो। वहीं किसी भी तरह का आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी को तैनात किया गया है। इसके अलावा भीड़ प्रबंधन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

Ranchi

Sep 19 2024, 18:48

अमेरिका में राहुल गांधी के बयान से झारखंड के सिख-समुदाय में नाराजगी, कहां राहुल गांधी को माफी मांगना होगा

रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयान से  कुछ सिख समुदाय में  नाराजगी है। यह नाराजगी अब झारखंड में भी देखी जा रही है। राजधानी रांची में सिख समुदाय ने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

उनके बयान पर आपत्ति जताई, विशेषकर पगड़ी को लेकर की गई टिप्पणी को अस्वीकार्य बताया।

गुलविंदर सिंह ने बताया कि सिख समुदाय ने हमेशा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आजादी के समय से लेकर अभी तक सिखों ने हमेशा देश की सेवा की है। उन्होंने कहा किया लगातार देखा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी सिखों का अपमान करते आई है।

वही नवजोत ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी का किसी समुदाय को लेकर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए यह काफी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि किसी के टिप्पणी से अगर कोई समुदाय को दुख होता है तो यह सरासर गलत है ऐसा नहीं होना चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि राहुल गांधी ने जो सिख समुदाय को लेकर बयान बाजी की है इस पर उन्हें माफी मांगना चाहिए।

Ranchi

Sep 19 2024, 17:09

पतरातु के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और एसएस हाई स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा एमसीक्यू क्विज का आयोजन

रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची डेस्क : पतरातु के पीवीयूएन लिमिटेड स्वच्छता पखवाड़ा समारोह के तहत 19 सितंबर को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और एसएस हाई स्कूल में एक बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह क्विज स्वच्छता दिवस और सफाई से संबंधित विषयों पर आधारित था।
जिसमें दोनों स्कूलों के लगभग 130 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पीवीयूएन के अधिकारियों ने बताया इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों के बीच स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। वही इस प्रतियोगिता के माध्यम से मौजूद छात्रों ने स्वच्छता के महत्व को समझा और इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा ली। बता दे कि यह पहल पीवीयूएन लिमिटेड की स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत किया गया। जिसके दौरान साफ-सफाई को बढ़ावा देने और युवा पीढ़ी में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। स्वच्छता पखवाड़ा के माध्यम से पीवीयूएन लिमिटेड समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Ranchi

Sep 18 2024, 21:16

वन नेशन वन इलेक्शन कराने के केंद्रीय कैबिनेट के सैद्धांतिक फैसले के बाद झारखंड में मचा घमासान, झामुमो ने बताया संविधान पर आघात


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : आज मोदी कैबिनेट से एक बड़ा फैसला आया जिसमे एक देश, एक चुनाव को लेकर कैबिनेट से मंजूरी मिली है। अब इसके लिए सबसे पहले सरकार को बिल लाना होगा, चूंकि ये बिल संविधान संशोधन करेंगे, इसके लिए ये तभी पास होंगे, जब इन्हें संसद के दो तिहाई सदस्यों का समर्थन मिलेगा। 

 वर्तमान में एक देश, एक चुनाव का समर्थन 32 पार्टियों ने था. जबकि, 15 पार्टियां इसके विरोध में थीं. 15 ऐसी पार्टियां थीं, जिन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था. केंद्र की एनडीए सरकार में बीजेपी के अलावा चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी, नीतीश कुमार की जेडीयू और चिराग पासवान की एलजेपी (आर) बड़ी पार्टियां हैं। जेडीयू और एलजेपी (आर) तो एक देश, एक चुनाव के लिए राजी हैं, जबकि टीडीपी ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है।

वहीं अगर झारखंड की बात करें तो झारखंड की प्रमुख सत्ताधारी पार्टी झामुमो ने इसका खासा विरोध किया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पूरे देश में जितने लोकतांत्रिक संस्थाएं हैं जैसे लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा, विधान परिषद, से लेकर ग्राम पंचायत, नगर निगम, नगर परिषद जैसे क्षेत्रों में लगभग 25 लाख जनप्रतिनिधियो के अधिकारों पर सीधा-सीधा हनन किया गया है। सुप्रियो ने कहा आदिवासियों की जो परंपरा है जिसमें सामूहिकता है उस पूरे परंपरा पर कुठाराघात है।

वही सुप्रियो भट्टाचार्य ने एक सवाल भी खड़ा किया कि वन नेशन वन इलेक्शन से क्या सरकारें स्थिर रह पाएगी? जहां पहले चुनाव होगा वहां क्या राष्ट्रपति शासन के जरिए आप शासन करना चाहते हैं?

 सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर आरोप लगाया कि आप चुनाव हार रहे हैं और चुनाव हारने के बाद अपना शासन थोपना चाहते हैं। उन्होंने कहा जो लोकतंत्र बचाना चाहते हैं उनके लिए बड़ी चुनौती है। यह फैसला संविधान को तितर बितर करने का है। झारखंड मुक्ति मोर्चा सहन नहीं करेगा।

 वही झारखंड में भाजपा इस फैसले को कर आते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के एजेंडा में भी था और केंद्रीय सरकार ने कर दिखाया। प्रतुल ने कहा वन नेशन वन इलेक्शन होने से भारी पैमाने पर संसाधन की बचत होगी और विकास कार्य भी तेज होगा। उन्होंने कहा यह मोदी सरकार है जो कहती है, वह वो डेफिनेटली करती है।

Ranchi

Sep 18 2024, 16:25

20 सितंबर से भाजपा की परिवर्तन यात्रा, शुरू होने से पहले झारखंड की सियासत गर्म


भाजपा ने कहा परिवर्तन यात्रा में सरकार की नाकामयाबी दिखेगी, झामुमो ने कसा तंज भाजपा घबरा गई है

रिपोर्टर जयंत कुमार 

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ता और विपक्ष दोनों पार्टियों कमर कस ली है। भारतीय जनता पार्टी जहां परिवर्तन यात्रा के जरिए हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी में लग गई है। सत्ता पक्ष भी पीछे नहीं है वह जनता के बीच जाकर लगातार योजनाओं का लाभ पहुंचाने में लगी हुई है। 

संताल के भोगनाडीह से शुरू होनेवाली बीजेपी की परिवर्तन यात्रा राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी। इस दौरान भाजपाई वर्तमान सरकार की नाकामियों को उजागर करते दिखेंगे। 20 सितंबर से शुरू होने वाले इस यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले इस परिवर्तन यात्रा में भाजपा को काफी उम्मीद है। भाजपा के ही विधायक अनंत ओझा ने कहा कि इस यात्रा से झारखंड की सत्ता में परिवर्तन जरूर होगा। उन्होंने कहा राज्य की जनता ने इन्हें सत्ता सौंपा था, लेकिन वर्तमान में राज्य के नौजवान, किसान और महिलाएं सभी बेहाल हैं। वही इस यात्रा को और खास बनाने के लिए भाजपा शासित राज्य से कई मुख्यमंत्री भी आएंगे। 

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा पर सियासत गरमा गई है। भाजपा जहां इसे सफल होने की उम्मीद पाल रखी है, वहीं जेएमएम इसे भाजपा का बौखलाहट बता रही है। झामुमो के प्रवक्ता मनोज पाण्डे के केंद्र सरकार के वादों को याद दिलाते हुए कहा कि क्या बुलेट ट्रेन चल गई, स्मार्ट सिटी बना क्या किसनो को एमएसपी मिला क्या। उन्होंने कहा कि लाख कोशिश कर ले लेकिन परिवर्तन नहीं होना है चाहे ये लोग असम, गुजरात, मध्य प्रदेश यूपी चारों तरफ से दिग्गज को बुला कर चारों तरफ से झारखंड के शेर को घेरने की तैयारी में है, लेकिन शेर अकेला ही काफी है।

Ranchi

Sep 18 2024, 14:50

रांची डोरंडा के अभिषेक रवि का भुवनेश्वर के इंजीनियरिंग कॉलेज में संदेहास्पद मौत, पिता का सपना था बेटा इंजीनियर बनेगा जो सपना ही रह गया

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : राजधानी रांची के डोरंडा स्थित रविदास मोहल्ला में रहने वाले पिता अनूप चंद्राराम जो पेशे से शिक्षक है। इस शिक्षक पिता का सपना था कि बेटा हमारा इंजीनियर बनेगा इसी सपने को लिए वह 10 सितंबर को उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित आईटीआर इंजीनियरिंग कॉलेज में बेटा का दाखिला कराते हैं। लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि उनका बेटा फिर उनके पास लौट कर कभी नहीं आएगा। आएगी तो उसकी मौत की खबर।

मध्यम परिवार के अनूप चंद्र राम अपने बेटे अभिषेक रवि को इंजीनियर बनाने के लिए 10 सितंबर को भुवनेश्वर के आईटीआर इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला कराते है। यह सपना लिए घर वापस आते हैं कि उनका बेटा इंजीनियर बनकर उनके परिवार का सहारा बनेगा। महज दो दिन के बाद ही खबर आता है कि उनका बेटा नही रहा। जब हमने इस मामले को जानने के लिए उनके घर गए तो परिवार वालो ने इसे रैगिंग और हत्या का मामला बताया। 

अभिषेक रवि के पिता ने हमें बताया कि उन्हें कॉलेज की तरफ से 13 सितंबर को फोन कर बताया जाता है कि उनका बेटा सीढ़ियों से गिर गया। और कुछ ही घंटे के बाद फिर फोन आता है कि आपका बेटा अब नहीं रहा। उन्होंने कहा कि हम लोग कॉलेज गए और वहां देखने के बाद यह प्रतीत हुआ कि मेरा बेटा गिरा नहीं बल्कि उसे गिरा दिया गया है। 

कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि अभिषेक रवि की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई है। वही जब हमने उसकी बहन से बात की तो बहन ने बताया कि अभिषेक रवि चौथे तल्ले में रहता था और उसकी खून पांचवें तल्ले तक थी वहीं उसके दरवाजे की कुंडी भी टूटी हुई थी और रूम के अंदर दीवारों पर खरोच जैसा निशान भी था। उसके शरीर पर कई निशान थे वही हाथऔर बैक बोन भी टूटा हुआ था। बहन ने बताया कि इन सारी परिस्थितियों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी सीढ़ियों से गिरने से मौत नहीं हुई बल्कि उसे मारा गया है। अभी तक इन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं दिया गया है इसके लिए कहा गया की 10 दिन के बाद आप लोगों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिया जाएगा। 

बता दे कि इस घटना के बाद कांग्रेस केंद्रीय महासचिव अजय नाथ शाहदेव भी उनके परिवार वालों से मिलने गए। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मिलने गए इस दौरान उन्होंने कहा कि इसकी जांच जरूर होनी चाहिए जरूरत पड़े तो हम उड़ीसा तक जाएंगे। वही इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी स्वत संज्ञान लेते हुए अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट किया कि इस घटना की जांच निष्पक्षता पूर्वक होनी चाहिए। परिवार वालों का कहना है कि सीबीआई से इसकी जांच होनी चाहिए।

अब देखने वाली बात यह होगी कि अभिषेक रवि की मौत की जांच कब शुरू होती है और जांच में क्या कुछ निकल के सामने आता है। या इन माननीय का आश्वासन सिर्फ आश्वासन ही रह जाता है।

Ranchi

Sep 17 2024, 19:24

मोदी सरकार के कार्यकाल का तीसरा टर्म के 100 दिन पूरे, बाबूलाल मरांडी ने गिनाई उपलब्धियां

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : मोदी सरकार के तीसरे टर्म के 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मरांडी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है।

 पूरे देश में कई संस्थाओं ने उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के नाम से मनाने के निर्णय लिया है। 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 49 हजार करोड़ की लागत से 25 हजार गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने की योजना शुरू की गई है। ये योजना 100 की आबादी वाले गांवों को भी जोड़ेगी। 50,600 करोड़ की लागत से भारत की बड़ी सड़कों को बढ़ाने का निर्णय भी मोदी सरकार ने किया है। इस सरकार ने सड़क, रेल, बंदरगाह और हवाई मार्ग से जुड़े क्षेत्र में तीन लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस सरकार के छोटी-सी अवधि में ही इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर खास ध्यान दिया गया है और इसके विकास के लिए कई योजनाएं लाई गई है। आने वाले 5 वर्षों में बचे हुए गांव को पूर्णतः डेवलप किया जाएगा।इस सरकार ने युवा, महिला, किसान और गरीब को केंद्रित कर कई योजना और नीतियां लागू की हैं।