पीवीयूएनएल पतरातू में हिन्दी दिवस से हिन्दी पखवाड़ा 2024 की शुरुआत


Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : पीवीयूएनएल पतरातू में आज 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर राजभाषा हिंदी की शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने हिंदी को अपने दैनिक कार्यालयीन कार्यों में प्राथमिकता से प्रयोग करने की शपथ ली। इस आयोजन के साथ ही हिंदी पखवाड़ा 2024 की शुरुआत हो गयी। जिसे 14 से 28 सितंबर तक मनाया जाएगा। 

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर.के. सिंह ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी का अपने कार्यालयीन कार्यों में अधिकाधिक प्रयोग करने की शपथ दिलाई। हिंदी पखवाड़े के दौरान हिंदी प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, तथा सुलेख लेखन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

 इस कार्यक्रम में मानव संसाधन प्रमुख ज़याऊर रहमान ने राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए कई नए पहलुओं और सुझावों पर चर्चा की गई।

रांची के पुराना विधानसभा मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल बनाने में अड़ंगा, जाने क्या है मामला

Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : दुर्गा पूजा काफी नजदीक है जिसे देखते हुए रांची में दुर्गा पूजा को लेकर हर ओर भव्य तैयारियां की जा रही है। ऐसा ही एक भाभी पंडाल राजधानी रांची में पुरानी विधानसभा मैदान में बन रहा है। इस दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कार्य को जगन्नाथपुर पुलिस के द्वारा रोक दिया गया। इसके बाद से पूजा पंडाल समिति के लोग गुस्से में है। 

बार-बार उन अधिकारियों से पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों निर्माण कार्य रुकवाया जा रहा है। इसका कोई आदेश कॉपी हमें दिखाइए।

अब यह मामला धीरे धीरे राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। आज इसे लेकर बैठक बुलाई गयी थी बैठक में पूजा आयोजन कमेटी के सदस्य के साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ विधायक सीपी सिंह, सांसद दीपक प्रकाश उपस्थित रहे। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कोई भी व्यक्ति इस पूजा पंडाल के निर्माण को रोक नहीं सकता है।

 हमलोग तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते हैं। इन लोगो को राम मंदिर से नफरत है। हमारे आस्था से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।

बता दें कि करोड़ों रुपए की लागत से रांची में सबसे भव्य पंडाल पुराना विधानसभा के पास बनाया जा रहा है। इसकी लागत 1 करोड रुपए से अधिक है। राम मंदिर के प्रारूप पर पंडाल को तैयार किया जा रहा है। पंडाल निर्माण का 80% से अधिक काम भी पूरा हो चुका है। इस पंडाल का निर्माण कार्य इस वर्ष पहली बार किया जा रहा है। संभवत यह माना जा रहा है कि कहीं ना कहीं प्रशासनिक ऑर्डर को लेकर यह मामला बढ़ा है।

प्रकृति पर्व करमा को लेकर क्या है मान्यता, जाने क्यों पूजते है करम के डाल को


Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : आज 14 सितम्बर को झारखण्ड के आदिवासी समुदाय का दूसरा सबसे बड़ा प्राकृतिक पर्व है करमा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पर्व को आदिवासी और सदान मिल-जुलकर सदियों से मनाते आ रहे हैं। भाई बहन का पर्व कहे जाने वाले करमा पर्व की मान्यता है कि बहनें अपने भाइयों की दीर्घायु एवं मंगलमय भविष्य की कामना करती हैं।

कर्मा पर्व भादो शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को मनाया जाता है, जिसे पद्मा एकादशी, भादो एकादशी भी कहते हैं। इस मौके पर पूजा करके आदिवासी अच्छे फसल की कामना करते हैं साथ ही बहनें अपने भाईयों की सलामती के लिए प्रार्थना करती है।

 यह पर्व सदाचार,परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक है। आदिवासी समुदायों में प्राकृतिक पर्वों का आयोजन पाहन द्वारा किया जाता है। इसमें भी पहान के द्वारा आंगन के बीच कमर वृक्ष की डाली लगाई जाती है। जंगल से करमा के वृक्ष से डाल लाकर घर के आंगन या अखरा के बीचों-बीच इसे लगाया जाता है। करमा पूजा के दिन खेत-खलिहान और घर में करमा के छोटे-छोटे डाल लगाए जाते हैं। करमा डाल रोपित होने के बाद पूजा के समय गांव के सभी लोग बड़े-बुजुर्ग, माता-बहने सभी पूजा देखने और सुनने के लिए वहां आते हैं। सभी लोग करम वृक्ष के चारों ओर बैठ कर प्रकृति के आराध्य देव मानकर इसे पूजते हैं।

कहा जाता है कि आदिवासी समुदाय मूलत प्रकृति पूजक होते है। उसके देवी-देवता प्रकृति में ही निहित हैं। करम डाल की पूजा भी इसलिए की जाती है कि करम डाल ईश्वर (प्रकृति) का प्रतीक रूप है। पूजा के दौरान करम कथा के दौरान करम वृक्ष का आह्वान किया जाता है। यह पर्व न सिर्फ भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है बल्कि यह भी सिखाता है कि कर्म के साथ धर्म भी जरूरी है। जीवन में दोनों ही चीजों का संतुलन बनाये रखना चाहिए।

झारखंड में रांची समेत 4 जिलों में भारी बारिश किया ऑरेंज अलर्ट, प्रकृति पर्व करम पर होगा झमाझम बारिश

Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

झारखंड में आज से मौसम का मिजाज बदल रहा है। अगले तीन दिनों तक रांची समेत चार जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज 14 सितंबर को प्रकृति पर्व करमा है, करमा के इस पावन पर्व पर कहीं मध्यम दर्जे की बारिश तो कहीं भारी बारिश देखने को मिलेगी। 

रांची, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में भारी बारिश हो सकती है वही दुमका गोड्डा पाकुड़ साहिबगंज गढ़वा और पलामू को छोड़कर अन्य जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 

मौसम केंद्र के अनुसार बांग्लादेश में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसका असर आज 14 सितंबर से झारखंड में भी पड़ सकता है। हालांकि झारखंड में मानसून कमजोर हो गया है, लेकिन म्यांमार और दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश से बंगाल की खाड़ी की ओर निम्न दबाव का प्रेशर बढ़ रहा है। जो धीरे-धीरे झारखंड की ओर बढ़ रहा है जिसके कारण 14 से 15 सितंबर तक पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 15 सितंबर को दक्षिण और पश्चिम इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। निचले इलाकों में जलभराव की आशंका है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 16 सितंबर को बादल छाए रह सकते हैं। वही 17 और 18 सितंबर को बारिश में कमी आने की उम्मीद है। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड आगमन पर रांची में 19 और 20 सितंबर को इन जगहों पर No Fly Zone घोषित


Image 2Image 3

No Fly Zone के ऊपर Drones, Paragliding and Hot Air Ballons पूर्णतः वर्जित, 19 एवं 20 सितंबर 2024 के प्रातः 05ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक निषेधाज्ञा

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में 19 और 20 सितंबर को राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके रांची आगमन को लेकर रांची प्रशासन सुरक्षा की दृष्टिकोण से काफी मुस्ताक है। रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित रूट बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से राजभवन एवं राजभवन से कार्यक्रम स्थल तक के रूट और कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्रों में Drones, Paragliding and Hot Air Ballons पूर्णतः वर्जित के साथ अन्य संबंधित गतिविधियों पर रोक लगा दिया गया है।

 रांची सदर अनुमंडल दंडाधिकारी केद्वारा इस क्षेत्र में No Drone Zone घोषित किया गया है।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर, रांची द्वारा BNSS की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा जारी की गयी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को रांची आएंगे इस दिन बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक से राजभवन तक No Fly Zone रहेगा। अगले दिन 20 सितंबर को राजभवन से अरगोड़ा चौक से कडरु होते हुए राजेन्द्र चौक से सदाबहार चौक के समीप CAR National Institute of Secondary Agriculture, Tata Road, Namkum, Ranchi के 200 मीटर की परिधि को Drones, Paragliding and Hot Air Ballons के संदर्भ में No Fly Zone घोषित किया गया है। साथ ही इस क्षेत्र के ऊपर Drones, Paragliding and Hot Air Ballons पूर्णतः वर्जित रहेंगे।

यह निषेधाज्ञा दिनांक 19 व 20 सितंबर के प्रातः 05ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक के लिए लागू रहेगा।

बांग्लादेशी घुसपैठ पर केंद्र ने हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, राज्य में सत्ता पक्ष और विपक्ष हुई आमने-सामने


Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले में दायर याचिका पर हाईकोर्ट के फटकार के बाद केंद्र ने अपना हलफनामा दाखिल कर दिया। अपने हलफनामे में केंद्र सरकार ने माना है कि संथाल में बड़ा बदलाव हुआ है। संथाल परगना की मौजूदा स्थिति को बताते हुए केंद्र ने कहा कि यहां तेजी से आदिवासियों की संख्या घटी है। पहले संथाल में आदिवासियों की संख्या 44% थी जो अब घटकर 28% पर रह गई है।केंद्र सरकार के पास घुसपैठियों की पहचान करने और उन्हें वापस भेजने की क्षमता है लेकिन इसके लिए एनआरसी लागू करना जरूरी है।

यूं तो झारखंड में भाजपा लगातार घुसपैठ के मुद्दे को लेकर आवाज उठाते रही है। केंद्र के द्वारा दायर हलफनामे के बाद झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी ने बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से दाखिल शपथपत्र में कहा गया है कि संताल क्षेत्र में भारी संख्या में गिफ्ट डीड के तहत जमीन का हस्तांतरण हुआ है। इससे प्रतीत होता है कि राज्य सरकार की सहमति के बगैर ऐसा नहीं हो सकता है। संताल में राज्य सरकार ही संताल परगना एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर रही है। यहां पिछले कुछ वर्षों में मदरसों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। साहिबगंज और पाकुड़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्वाधिक मदरसे खुले हैं।

वही इस मामले में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि घुसपैठ जैसे मामले पर भाजपा सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने जा रही है। वहीं उन्होंने आंकड़े के बारे में कहा कि वह पूरा का पूरा आंकड़ा धार्मिक सदभाव को मिटाने वाला आंकड़ा है। यदि घुसपैठ हुआ है तो इसके लिए केंद्र सरकार को ही जिम्मेवार ठहराया है। सुप्रियो ने कहा कि इसके लिए गृह मंत्री और रक्षा मंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

रांची के तुपुदाना इलाके में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रॉनिक दुकान और फाइनेंस कंपनी का ऑफिस जलकर राख

Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : राजधानी रांची के तुपुदाना क्षेत्र में आज सुबह भीषण आग लगी की घटना हुई। जिसमे एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान सहित एक फाइनेंस कंपनी का दफ्तर जलकर राख हो गई। इस आग लगी में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लाखों का समान जलकर खाक हो गया। आज पर काबू पाने के लिए दमकल के वाहनों को 5 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

तुपुदाना और हटिया के बीच स्वर्णरेखा नदी के समीप अनीश सिंह के इलेक्ट्रॉनिक दुकान में सुबह आग लगी। आग इतनी भयावह थी कि इलेक्ट्रॉनिक दुकान के साथ-साथ बगल में एक फाइनेंस कंपनी का दफ्तर भी इस आग के चपेट में आ गई। आग बुझाने के लिए दमकल के वाहन मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान और फाइनेंस कंपनी का दफ्तर जलकर पूरी तरह से राख हो चुके थे। दोनों ही जगह पर एक भी सामान ऐसा नहीं था जो जला ना हो। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह 4बजे आज की लपटे देखी गई जिसके बाद दमकल को फोन करके बुलाया गया। 

तुपुदाना पुलिस और अग्निशमन विभाग के 6 दमकल गाड़ी 5 घंटे के कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाने में कामयाब हुए। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक दुकान के मालिक अनीश सिंह ने बताया कि आग लगी में लाखों से ज्यादा का नुकसान हुआ है। फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में भी रख कई कागजात और सारे फर्नीचर जलकर राख हो गए हैं। वहां भी लाखों का नुकसान हुआ है।

आय से अधिक मामले में पूर्व मंत्री लुइस मरांडी ने किया खेला, जांच कर रही ACB ने हाईकोर्ट में किया खुलासा
Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार

रांची : रघुवर कैबिनेट के पांच पूर्व मंत्रियों के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में चल रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जांच में लुइस मरांडी का दिया हुआ पैन नंबर गलत मिला है।

इस मामले में पंकज कुमार यादव की झारखंड हाई कोर्ट में दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान एसीबी ने शपथ शपत्र में यह जानकारी दी है।

एसीबी ने शपथ पत्र के साथ लगाई सत्यापन रिपोर्ट शपथ पत्र के साथ एसीबी ने 16 सितंबर 2022 की गोपनीय सत्यापन रिपोर्ट भी लगाई है।इसी गोपनीय सत्यापन के क्रम में पूर्व मंत्री लुइस मरांडी के शपथ पत्र में दिए गए पैन नंबर को सही नहीं पाया था।सत्यापनकर्ता द्वारा सभी पांच पूर्व मंत्रियों के विरुद्ध अलग-अलग खुले रूप से जांच किये जाने पर विभिन्न बैंकों का स्टेटमेंट, एलआइसी के स्टेटमेंट, बैंक के आरडी, एफडी, म्यूचुअल फंड में जमा व आय-व्यय के अन्य स्रोतों की विस्तृत जानकारी प्राप्त किये जाने का उल्लेख किया गया है।

अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 सितंबर को होगी। वही इस मामले में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जांच हमेशा निष्पक्ष होता है। इसमें कोई आपत्ति होगी तो उचित जगह पर दर्ज करा सकते हैं।
पीएम मोदी के झारखंड दौरे पर जेएमएम की प्रतिक्रिया, अपने कार्यक्रम में सौगात के साथ बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ भी दे दें
Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची:  झारखंड में अगले हफ्ते राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का दौरा है। इस पर JMM  के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने  कहा कि यह सब चुनावी स्टंट है क्योंकि झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो चुकी है।

नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर आ रहे हैं वह इस दौरान  में 21 हजार करोड रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे साथ ही वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत करेंगे इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के 1 लाख से भी अधिक लाभुकों को खाते में दो-दो लाख की राशि जारी करेंगे इसके बाद नरेंद्र मोदी प्रदेश भाजपा की ओर से जमशेदपुर की गोपाल मैदान में आयोजित सभा के साथ चुनावी शंखनाद करेंगे वहीं राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू 19 और 20 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रही हैं।

इस यात्रा के दौरान हुए विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे 20 सितंबर को वह भारतीय को अनुसंधान संस्थान शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे कार्यक्रम में
  सुप्रियो भट्टाचार्य ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के युओलो पर चलने वाले पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी मंच साझा करेंगे लगातार आदिवासियों के लिए 1932 खतियान लागू किया जाए सरना धर्म कोड लागू किया जाए इस पर मुखर रहे हैं ऐसे में देखने वाला होगा कि क्या वह प्रधानमंत्री से सरना धर्म कोड लागू करने का आगरा करेंगे क्या?

15 तारीख देश के प्रधानमंत्री झारखंड आगमन पर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि अगर वह मंच से झारखंड का जो बकाया 1लाख 36 हजार करोड़ रुपए है इसे का इसे देने का भी ऐलान कर करेंगे क्या?

15 तारीख को प्रधानमंत्री को सुनिश्चित करना पड़ेगा की झारखंड जो चाहता है माननीय प्रधानमंत्री हम तो अपने पूरे जीवन काल को सौंपने वाले लोग हैं आने वाली पीढियां को बर्बाद करने वाले लोग हैं जो मुसाबनी जादूगोड़ा मीनिंग एरिया के रहने वाले से पूछिए कि वह अपनी जिंदगी कैसे बिताते हैं कारण जो  है जमशेदपुर जहां प्रधानमंत्री आएंगे शहर के बीचों बीच स्टील प्लांट है उससे निकलने वाला प्रदूषण से निकलने वाला धूवां पूरे शहर के साथ-साथ पूरे जिले को प्रदूषित करता है।
भाजपा साहिबगंज से परिवर्तन संकल्प यात्रा की करेगी शुरुआत, अमित शाह 21 सितंबर को आयेंगे झारखंड


Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जमीनी स्तर पर तैयारी में जुट चुकी है। इसी के तहत पिछले दिनों प्रदेश कार्यालय में आगामी कार्यक्रम परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर बैठक की गई। बैठक मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री सह झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान , असम के मुख्यमंत्री व झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमांता विश्व शरमा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

21 सितंबर को झारखंड, संताल परगना के भोगनाडीह से भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। जिसकी शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इसमें भाजपाशासित राज्यों उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

भाजपा के परिवर्तन संकल्प यात्रा की प्रदेश स्तर की कमेटी में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को संयोजक बनाया गया है। वही प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा व पूर्व सांसद समीर उरांव को सह संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा अलग-अलग प्रमंडलों के लिए भी अलग-अलग नेताओं को जिम्मेवारी सौंपी गयी है।

पार्टी की ओर से 20 से 30 सितंबर के बीच छह सांगठनिक प्रमंडलों में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जायेगी। गिरिडीह के झारखंडी धाम से यात्रा निकाली जायेगी। इसके अलावा कोल्हान, रांची, हजारीबाग व पलामू प्रमंडल में भी परिवर्तन यात्रा निकाली जायेगी।