मेयर एजाज ढेबर ने लाइट मेट्रो एमओयू के दस्तावेज किए पेश
रायपुर- मॉस्को से लाइट मेट्रो के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर कर लौटे रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने मीडिया के सामने दस्तावेज पेश किया है। मॉस्को सरकार की तरफ से मेयर को भेजे गए इनविटेशन और टिकट भी दिखाया। उन्होंने कहा कि, राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने रायपुर नगर निगम और मॉस्को सरकार के बीच 22 अगस्त को ज्वाइंट MoU किया गया।
इसके जरिए हम अप-टू-डेट परिवहन डेटा एक-दूसरे से शेयर करेंगे। इसके लिए एक्सपर्ट की टीम के साथ बैठक, कार्यक्रम, ऑफलाइन मीटिंग और इवेंट भी किए जाएंगे। आज नहीं तो कल यह प्रोजेक्ट जरूर पूरा होगा।
डिप्टी सीएम के बयान पर जताई नाराजगी
मेयर ने डिप्टी सीएम अरुण साव के बयान को लेकर कहा कि, मुझे इस बात का दुख है कि जिम्मेदार व्यक्ति ने ऐसी बात कही है। मैंने रायपुर के साथ कोई भद्दा मजाक नहीं किया है। एमओयू की क्या लिमिटेशन होती है। मैं इस बात को समझता हूं। रायपुर में लाइट मेंट्रो को लेकर मैं पिछले 5 साल से प्रक्रिया में लगा हुआ था।
मैंने प्राथमिक काम किया, आगे सरकार काम करेगी
मेयर एजाज ढेबर ने कहा कि, वर्तमान में मैंने जो MoU किया है। उसमें राज्य सरकार से अभी अनुमति लेने वाला कोई स्टेज नहीं था। जब रूस से टेक्निकल टीम यहां आएगी, तो हमें अनुमति की आवश्यकता होगी। मैं अच्छे से जानता हूं मेरा अधिकार क्षेत्र क्या है ?
इस काम के लिए हमें 100% सरकार की जरूरत पड़ेगी। बिना सरकार के कुछ काम नहीं हो पाएगा। जो प्राइमरी स्टेज है, उस स्टेज को मैंने किया है। दूसरे स्टेज में अब सरकार की जरूरत पड़ेगी। आने वाले दिनों में कानूनी तौर पर MoU किया जाएगा।
केन्द्रीय परिवहन मंत्री से की आधे घंटे मुलाकात
मेयर ने बताया कि, पिछले दिनों नागपुर में MoU को लेकर सेंट्रल ट्रासपोर्ट मिनिस्टर नितिन गड़करी से मैंने चर्चा की। करीब आधे घंटे उनसे बातचीत हुई। केंद्रीय मंत्री ने विदेश मंत्री से मिलने के लिए कहा है। मैं बहुत जल्द विदेश मंत्री के पास भी जाऊंगा। अपने इस पूरी बातों को उनके समक्ष प्रस्तुत करूंगा।
13 नवंबर को मास्को के ट्रांसपोर्टने कहा कि, विपक्ष के नेताओं ने मॉस्को दौरा और MoU को चुनावी स्टंट बताया। लेकिन रायपुर शहर में लाइट मेट्रो के मुद्दे को हम नहीं छोड़ेंगे। आने वाले दिनों में चुनाव होने वाले हैं हमें विश्वास है कि, रायपुर निगम में हमारी सरकार बनेगी। जब तक शहर में लाइट मेट्रो नहीं चलेगी, तब तक काम करते रहेंगे। आज नहीं तो कल यह जरूर पूरा होगा।
शहर में जरूर चलेगी लाइट मेट्रो
मेयर ढेबर ने कहा कि, विपक्ष के नेताओं ने मॉस्को दौरा और MoU को चुनावी स्टंट बताया है। लेकिन रायपुर शहर में लाइट मेट्रो के मुद्दे को हम नहीं छोड़ेंगे। आने वाले दिनों में चुनाव होने वाले हैं। हमें विश्वास है कि रायपुर निगम में हमारी सरकार आएगी। जब तक रायपुर में लाइट मेट्रो नहीं चलेगी, तब तक काम करते रहेंगे। आज नहीं तो कल यह जरूर पूरा होगा।
मॉस्को सरकार ने 2 महीने पहले भेजा था लेटर
डिप्टी सीएम अरुण साव के भद्दे मजाक वाले बयान पर महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि, मॉस्को की सरकार ने मुझे 2 महीने से लेटर भेजा। मेरे आने-जाने के लिए कॉर्पोरेट फ्लाइट की टिकट भेजी। मुझे राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया।

रायपुर- मॉस्को से लाइट मेट्रो के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर कर लौटे रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने मीडिया के सामने दस्तावेज पेश किया है। मॉस्को सरकार की तरफ से मेयर को भेजे गए इनविटेशन और टिकट भी दिखाया। उन्होंने कहा कि, राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने रायपुर नगर निगम और मॉस्को सरकार के बीच 22 अगस्त को ज्वाइंट MoU किया गया।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के ग्राम मड़ियापर में आयोजित पोला महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुए। उन्होंने बैल दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और शास्त्री नवयुवक मंडल मड़ियापार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ की पुरातन संस्कृति एवं पारम्परिक खेलों का संगम प्रदर्शित किया गया।




रायपुर- छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आयोजित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का जश्न धूमधाम से मनाया गया। 2 सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में साक्षरता सप्ताह एवं अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के दूसरे दिन विभिन्न जिलों में कई रंगारंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें पेंटिंग, मेंहदी, रंगोली, पोस्टर, चित्रकला और दीवार पेंटिंग जैसी कला विधाओं को केंद्रित किया गया।



रायपुर- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज राजनांदगांव जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सांसद संतोष पाण्डेय उपस्थित थे।
रायपुर- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने राजनांदगांव जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत उत्कृष्ठ कार्य करने वाली जिले की लखपति दीदीयों का लखपति प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया। ये महिलाएं, जिन्होंने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से छोटे-छोटे व्यापार शुरू करके अपनी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार किया है, उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन नंबर 9343992744 का संचालन किया जा रहा है। स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन प्रत्येक समय मरीज के स्वास्थ्य संबंधित परेशानी के समाधान हेतु उपलब्ध है। विकासखंड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय से संबंधित मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य संबंधी लाभ उपलब्ध कराया जाना स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन का उद्देश्य है। इस योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के अंतर्गत ही नहीं बल्कि मरीज-हितग्राहियों को जिले के बाहर रायपुर अन्य नजदीकी जिले अंबिकापुर, रायगढ़ तथा अन्य राज्य जैसे रांची में भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन द्वारा कार्य किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत फरवरी 2024 से अगस्त माह तक 1 हजार 23 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया है।
विदित हो कि सर्वप्रथम आवेदक अपना आवेदन बगिया कैंप कार्यालय में प्रस्तुत करते हैं। आवेदन प्रस्तुत होने के पश्चात 5 मिनट के अंदर कार्यवाही की जाती है। दूरभाष द्वारा संपर्क कर संपूर्ण जानकारी ली जाती है और स्वास्थ्य संबंधित निराकरण हेतु अन्य संबंधित चिकित्सा अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारी से संपर्क किया जाता है। संपर्क करने के बाद निराकरण करने हेतु मरीज से पुनः फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य संबंधित समस्या का समाधान किया जाता है।
रायपुर- रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को अपने निवास पर परिवार के साथ पोरा तिहार मनाया। पारंपरिक तरीके से बैलों की मूर्तियों का पूजन किया और छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला- चौसेला और खुरमी का भोग चढ़ाया।

रायपुर- विष्णु भईया का घर-आंगन तीजा-पोरा त्यौहार के मौके पर महतारियों से गुलजार रहा। कोई महिला लाख की चूड़ियां बनवा रही थीं, तो कोई मेहंदी लगवा रही थी और टैटू बनवा रही थीं। तीजा-पोरा त्यौहार के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बड़े भैया ने उन्हें बड़े प्यार से अपने घर बुलाया था। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास उन्हें अपने मायके जैसा लग रहा था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर सपत्नीक पूरे विधि-विधान से शिव-पार्वती की पूजा की और नंदी की पूजा-अर्चना की।


रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का श्री गणेश पोला पर्व की पूर्व संध्या पर पोस्टर विमोचन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की गई।
Sep 02 2024, 23:34
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.1k