अंबेडकर नगर: एक्शन में एसपी, महकमे में हड़कंप.. दर्जनों सिपाही हुए लाइन हाजिर
अंबेडकर नगर।
जिले की कानूनव्यवस्था को दुरुस्त करने और आ रही शिकायतों के क्रम में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में तैनात 47 सिपाहियों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया है इसमें से कुछ सिपाही ऐसे थे जो लंबे समय से एक ही थाने में तैनात रहे।
पुलिस अधीक्षक ने अकबरपुर थाने से चार, बेवाना से एक, सम्मनपुर से दो, बसखारी से तीन, टांडा से पांच, इब्राहिमपुर से दो, हंसवर से दो, अलीगंज से चार, जलालपुर से चार, जैतपुर से तीन, मालीपुर से तीन, कटका से चार भीटी से दो, अहिरौली से एक, महरूआ से तीन, आलापुर से एक जहागीरगंज से तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है।
Aug 05 2024, 10:57
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.1k