बिहार में मानसून हुआ कमजोर, आने वाले तीन से चार दिनों में बारिश की संभावना नहीं के बराबर
डेस्क: प्रदेश में मानसून के कमजोर होने का असर उत्तर बिहार के मौसम पर पड़ने लगा है। आने वाले तीन से चार दिनों में बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। ऐसे में उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहेगा। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले तीन से चार दिनों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। वहीं अगले चार से पांच दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस के बीच होगा। न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इस अवधि में पुरवा चलेगी। इसकी रफ्तार 15 किमी प्रति घंटे हो सकती है।
वरीय मौसम विज्ञानी डा. ए सत्तार ने बताया कि मानसून के कमजोर पड़ने के कारण बारिश की संभावना में कमी आई है। इस कारण उमस और गर्मी का दौर जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
दूसरी ओर शुक्रवार को उमस भरी गर्मी से बेचैनी रही। धूप की तेजी के कारण त्वचा के जलन का एहसास हो रहा था। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर ट्रैफिक लाइट को पार करने के समय में इंतजार में खड़े लोग गर्मी और उमस से त्रस्त नजर आए।
दूसरी ओर किसानों के लिए मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए सुझाव में कहा गया है कि आने वाले दिनों में बारिश की संभावना काफी कम है। ऐसे में किसान निचले इलाके वाले खेतों में धान की रोपनी करें।
साथ ही अरहर, मिर्च और प्याज की रोपाई के लिए यह समय सबसे बेहतर है। आम, लीची और केला की रोपाई के लिए यह मौसम काफी उपयुक्त है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड













Jul 27 2024, 17:03
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
25.0k