भारतीय किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन
फतेहपुर जिले में बिजली समस्या को लेकर आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के सैकड़ो किसानो ने ललौली थाना क्षेत्र के जिन्दपुर टोल प्लाजा के सामने जमकर प्रदर्शन किया फिर धरने में बैठ गए और बांदा टांडा हाइवे को आधा घंटे तक जाम रखा। किसानों के धरने की सूचना पर नायब तहसीलदार अमृत कुमार और बिजली एसडीओ अभिनव कुमार, ललौली थाना प्रभारी बच्चेलाल प्रसाद ने मौके पर पहुचकर किसानों की समस्याओं को सुना। किसानों ने मांग करते हुए बताया कि जनपद में लोवोल्टेज और बिजली कटौती की गंभीर समस्या है जिसकी वजह से धान की रोपाई प्रभावित है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। कहा कि डबल ग्रुप की बिजली दी जाए।बिजली विभाग के जिम्मेदार किसानों के प्रति गंभीर नही है। इनके उदासीन रवैये की वजह से बिजली समस्या और किसानों की समस्याओं का निराकरण नही हो रहा है। कई सालों से उपकेंद्रों में जमे हुए लाइनमैन और एसएसओ (आपरेटर) को दूसरे उपकेंद्रों में ट्रांसफर किया जाए। किसानो ने जिलाधिकारी के नाम से संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अमृत कुमार को सौंपते हुए समस्याओं के निस्तारण की मांग किया। इस मौके पर
जिला संगठन मंत्री रवि शंकर पटेल, कमलेश मिश्रा, भानू पटेल, श्याम किशोर पटेल, प्रकाश पटेल, राजू, सरोज पटेल, रामचन्द्र, अमरपाल, कल्लू पटेल, विकास विश्वकर्मा समेत सैकड़ो किसान मौजूद रहे।![]()
– धाता मे बिजली समस्या को हुआ चक्का जाम
तहसील खागा क्षेत्र में किसानों को धान की रोपाई के लिए बिजली पर्याप्त नहीं मिल पा रही है जहां सैकड़ों किसानों की धान की बेढ़ (नर्सरी) सूख गई है बिजली न मिलने के कारण किसान अपनी धान की रोपाई नहीं कर पा रहा है। क्षेत्र मे अक्सर लाइन टूट कर गिर जाती है। तहसील अध्यक्ष किसान यूनियन अखिलेश सिंह ने कहा कि जब बिजली कर्मचारियों को फोन मिलाते हैं तो फोन नहीं उठाते। गुस्साए लोगों ने चक्का जाम करते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जमकर नारेबाजी की, को अधिकारी न्याई है, वो हमारा भाई है। जो अधिकारी गुंडा है उसके लिए हमारा डंडा है, और ये तो अभी अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है। धरने के बाद तहसीलदार जगजीत को ज्ञापन देकर किसान संगठन ने धरना समाप्त किया।


बता दें कि चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अधेड़ ने विगत कुछ माह पूर्व एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर अपनी हवस का शिकार बना डाला था। पीड़िता नाबालिग किशोरी ने परिजनों को न बताकर मामले को दबा दिया था लेकिन कुछ माह बाद नाबालिग किशोरी के छह माह का गर्भ ठहर गया तब परिजनों को जानकारी हुई तो आरोपी ने धमकाकर उसका गर्भपात करवा दिया अब पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी अमर सिंह ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। हालांकि समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद गर्भपात प्रकरण की जांच चल रही है। इस मामले में पीड़ित के भाई ने रविवार को चांदपुर थाने में लिखित शिकायत दी है जिसने कहा है कि अमर सिंह पुत्र सूबेदार ने उसकी बहन के साथ दुराचार किया है फिर जबरन एक निजी हॉस्पिटल में गर्भपात करा डाला है। अब मामले को दबाने और किसी से शिकायत न करने को लेकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। किशोरी के भाई ने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस बावत चाँदपुर थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है जाँच प्रेषित कर दी गयी है जाँचकर क़ानूनी कार्रवाई की जायेगी।
बता दें कि जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री कक्षा 9 की छात्रा है जो शनिवार को अपने विद्यालय चांदपुर थाना के अंतर्गत वृज बिहारी शिक्षण संस्थान न्योरी जलालपुर पढ़ने गई थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटी परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का शक उसकी एक सहेली पर हुआ है जिस पर पिता अखिलेश ने जनपद बांदा के अतर्रा निवासी दामिनी, उसके पिता प्रवीण कुमार, भाई अमरीश के खिलाफ पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। इस बाबत थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि तीन लोगो के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।
गंगा प्रसाद ने बताया एक घंटा 10 किलो का पीतल का, अन्य चार छोटे घंटे पीतल के थे। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सुबह 4 बजे घंटे खोलकर बाइक से ले जाते दो चोर दिखाई पड़ रहे हैं। गंगा प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी है।
फतेहपुर जिले के राक्तपुर गांव में पेड़ लगाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या हो गई। घटना 21 जुलाई 2024 की शाम लगभग 3:30 बजे की है। मृतक चन्द्रप्रकाश के बेटे ने इस घटना की जानकारी दी।
फतेहपुर जिले में अखिल भारतीय प्रधान संगठन, फतेहपुर के जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन (पप्पू) के नेतृत्व में जिले के प्रधानों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन जिलाधिकारी फतेहपुर के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
सामाजिक संगठन युवा विकास समिति ने काशीराम कॉलोनी में गरीब बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की। युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि उनके समाजसेवी संगठन ने ग्रामीण इलाकों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की पहल शुरू की है।
फतेहपुर जिल के चाँदपुर थाना क्षेत्र के सठीगंवा गांव के पास बाइकों की भिड़ंत में एक फौजी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
Jul 24 2024, 19:34
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0