घर में घुसकर युवक को पीटा
फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी लल्लू ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 15 जुलाई की रात को उसका पुत्र संतराम छत पर टहल रहा था इस दौरान पड़ोसी श्रीराम ने बेटे को गालियां देनी शुरू कर दी। जब उसका लड़का संतराम नीचे आया तो श्रीराम घर मे घुस आया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।



Jul 20 2024, 18:28
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0