Jul 05 2024, 14:10
*नगरपालिका परिषद द्वारा वृहद वृक्षारोपण विभिन्न सामाजिक संगठन के सहयोग से कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ*
आज पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में "वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ" वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगरपालिका द्वारा वृहद वृक्षारोपण के कार्यक्रम विभिन्न सामाजिक संगठन के सहयोग से शुभारंभ किया गया।
जिसमे प्रमुख लोगो करतार केशव यादव, सरदार बलदेव सिंह,अमर बहादुर सिंह,रुद्र प्रताप सिंह मदन,डॉक्टर आर ए वर्मा, डॉक्टर सुधाकर सिंह, रामचंद्र मिश्रा एवं सभासदगण रमेश सिंह टिन्नू ,दिनेश चौरसिया,प्रवीण मिश्र,संजय कप्तान,सुधीर तिवारी,संदीप सोनकर,अरुण तिवारी, अहमद भाई, गिरीश मिश्र,अखिलेश मिश्र, दीप सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आज नगर पालिका परिषद द्वारा नगरक्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण अभियान का संकल्प लिया गया है, जिसका शुभारंभ पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार से किया गया। वही वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि नगर के सभी सभासदों ने और सामाजिक संस्था ने भी इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का वचन दिया है। आज नगर के प्रमुख मार्ग पर 101 पौधे नागपालिका और सामाजिक संस्था द्वारा लगाने जा रहे है। वही नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि हमारा यह अभियान जुलाई और अगस्त तक निरंतर चलता रहेगा।
उन्होंने कहा नगर पालिका क्षेत्र के अंदर संपर्क मार्ग और प्रमुख मार्गों एवं संपर्क मार्ग पार्क तथा खाली पड़े स्थानों पर लगभग 10,000 वृक्षारोपण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में एडीएम एफआर,वन विभाग,सामाजिक संस्था तथा नगरपालिका कर्मी मौजूद रहे।
Jul 05 2024, 18:05