Jun 23 2024, 19:13
मीरजापुर: राष्ट्रवादी मंच के नेता ने नपाध्यक्ष पर कसा तंज, कहा एक वर्ष में बढ़ा है समस्याओं का अंबार
मीरजापुर। जनता को समस्याओं के मकड़ जाल में धक्का देकर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रसन्न है। बोर्ड का गठन एक वर्ष से अधिक व्यतीत होने के बाद नगर में समस्याओं का अम्बार पहले से और बढ़ गया। एक वर्ष के रिपोर्ट कार्ड में बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। केवल मुफ्त की रेवड़ी के तहत वाई फाई देने और डिजिटल वसूली की योजना शामिल है। जिससे आम आदमी का कोई भला नही होने वाला है। डिजिटल नगर पालिका परिषद गरीब, असहाय झुग्गी,झोपड़ी वालो के साथ क्रूर मजाक हैं।
विगत एक वर्ष में नगर की जनता को कोई राहत नही मिला। जर्जर गली, सड़क, गंदगी, बजबजाती नालिया, विभिन्न मार्गो पार बंद स्ट्रीट लाइट नगर पालिका परिषद की व्यवस्था को आईना दिखा रही हैं। उक्त उद्द्गर लाडिग्गी स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान व्यक्त करते हुए कहाकि विगत अनेक वर्षो से जौनपुर तिराहा नटवा इलाके में रेलवे अंडर ब्रिज, दूधनाथ चुंगी अंडर ब्रिज रोड़ और विंध्याचल अनाथ आश्रम के पास जल जमाव से आवागमन बाधित होता है। घंटो घंटो जाम लगता है।वर्षात के दिनों में लोगों का चलना फिरना कष्ट दायक होता है।
विंध्याचल आने वाले भक्तों के राह में जल जमाव मुसीबत खड़ा कर देता है। इसके बावजूद आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। विंध्य धाम में सफाई व्यवस्था राम भरोसे हैं। गंदे पानी से होकर भक्तों को जाना पड़ता है। वह भी तब जब विंध्य कॉरिडोर सज रहा है। नगर के तालाब, पोखरों को संरक्षित रखने के बजाय उन्हें पाटा जा रहा है। शुक्लहा में पोखरा पाट कर कार्यालय बना दिया गया। इसी प्रकार बथुआ में पोखरा को पाट कर शौचालय बना दिया गया है। वहां पर कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है। जिससे जन जीवन प्रभावित होरहा है। नगर में सौंदर्यीकरण के नाम पर केवल धन की लूट की गई। नगर के चौराहे आज भी जस के तस है। नगरीय सुविधा के नाम पर नगर में अब तक रिक्सा, ई रिक्सा पार्किंग स्थल न होने से लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
नगर पालिका प्रशासन से विनम्र शब्दों में निवेदन कर रहा हूं कि ठेकेदारी और हिस्से दारी से ऊपर उठकर अपने जिम्मेदारी का ईमानदारी से पालन करके वर्षा काल खण्ड को ध्यान में रखकर नगर वाशियों की समस्या का समाधान करें। अन्यथा नगर र की जनता एक बड़ा जन आंदोलन केलिए बाध्य होगी। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से रवि पुरवार, आनंद अग्रवाल, रविशंकर साहू, राजेश सिन्हा, मनोज दमकल,अखिलेश अग्रहरी, दीपक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्य कर्ता भी उपस्थित रहे।
Jun 24 2024, 19:48