अंबेडकर नगर: जम्मू कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों में उबाल, सौंपा ज्ञापन
अंबेडकर नगर।
जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस के आतंकी हमले का शिकार बन खाई में गिरने और 10 श्रद्धालुओं की मौत को लेकर लोगों में खासा आक्रोश है।लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों की कड़ी में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदूवादी दलों के लोगों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
साथ ही जिला संयोजक अलोक चौरसिया की अगुवाई में जिलाधिकारी के माध्यम से महामाहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।इससे पूर्व वक्ताओं ने पाक प्रायोजित आतंकवाद पर जमकर प्रहार किया साथ ही सरकार से कड़े कदम उठाने की अपील की।
इस दौरान विहिप प्रान्त सत्संग प्रमुख श्याम बाबू,जिलाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय जी,जिलासंरक्षक राम आशीष मिश्रा, कार्याध्यक्ष हृदयमणि जी,उपाध्यक्ष बृजेश सिंह समेत अनेक लोग माैजूद रहे।

अंबेडकर नगर।
इससे पूर्व वक्ताओं ने पाक प्रायोजित आतंकवाद पर जमकर प्रहार किया साथ ही सरकार से कड़े कदम उठाने की अपील की।

अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर।
Jun 13 2024, 12:25
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k