अंबेडकर नगर:दहेज प्रताड़ना को लेकर विवाहिता पहुंची थाने, मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
अंबेडकर नगर।
दहेज की मांग पूरी न होने से नाराज पति और सास ने विवाहिता को कमरे में बंद कर जमकर पीटा जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ी।पीड़िता ने ससुरालियों के खिलाफ पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामला जलालपुर कोतवाली के ग्राम पंचायत बड़ा गांव के चौबे का पूरा का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गीता का विवाह गांव निवासी संजीव के साथ हुआ था। ससुराल आने के साथ ही दहेज प्रताड़ना का दूर शुरू हो गया था।तीन दिन पूर्व विवाहिता को कमरे में बंद कर लाठी डंडा से मारा पीटा गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। होश आने पर उसने फोन कर अपने भाई को सूचना दी और दूसरे दिन कोतवाली पहुंच पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने विवाहिता गीता की तहरीर पर पति संजीव और सांस मेवाती के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम ,हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

अंबेडकर नगर।

अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर।
पुलिस के दावे के मुताबिक आरोपी युवक सनी को बिल्टई गांव के पोखरे के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। आरोपी युवक के खिलाफ मालीपुर थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
अंबेडकर नगर।
बताया जाता है कि तीनों युवकों के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ। इंद्र मोहन और तनवीर ने डंडे से इंद्रेश की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव करके एक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल को इलाज के लिए सीएचसी नगपुर लेकर गई जहां से जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Jun 13 2024, 12:15
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2