India

Jun 12 2024, 11:35

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे नए आर्मी चीफ, चीन-पाकिस्तान के बॉर्डर ऑपरेशन का है अनुभव*
#general_upendra_dwivedi_new_indian_army_chief
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी देश के नए सेना प्रमुख होंगे। केंद्र सरकार उन्हें अगले चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के रूप में नियुक्ति दी है।केंद्र सरकार ने मंगलवार रात को घोषणा की कि लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी मौजूदा जनरल मनोज पांडे की जगह अगले सेना प्रमुख होंगे। बता दें कि जनरल पांडे को पहले 31 मई को रिटायर होना था, लेकिन सरकार ने पिछले महीने एक दुर्लभ कदम उठाते हुए उनकी रिटायरमेंट से कुछ दिन पहले उनका कार्यकाल एक महीने के लिए बढ़ा दिया था। ऐसे में अब जनरल पांडे 30 जून को रिटायर होंगे और इसके बाद ही लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी आर्मी चीफ का जिम्मा संभालेंगे। परम विशिष्ट सेवा मेडल और अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने लंबे समय तक जम्मू-कश्मीर में सेवाएं दी हैं। मौजूदा समय में सेना में पूर्व उत्तरी सेना कमांडर सबसे वरिष्ठ अधिकारी होता है। नियम ये है कि सबसे वरिष्ठ सेना कमांडर को आर्मी चीफ के पद पर नियुक्त किया जाता है। इसके अलावा सेवारत थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) के रिटायरमेंट होने पर उप सेना प्रमुख को सेना प्रमुख बनाया जाता है। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को 15 दिसंबर, 1984 को भारतीय सेना की इन्फैंट्री (जम्मू और कश्मीर राइफल्स) में कमीशन मिला था। लगभग 40 वर्षों की अपनी लंबी और विशिष्ट सेवा के दौरान, उन्होंने विभिन्न कमांड, स्टाफ, इंस्ट्रक्शनल और विदेशी नियुक्तियों में काम किया है। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी की कमांड नियुक्तियों में रेजिमेंट (18 जम्मू और कश्मीर राइफल्स), ब्रिगेड (26 सेक्टर असम राइफल्स), महानिरीक्षक, असम राइफल्स (पूर्व) और 9 कोर की कमान शामिल है। लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर, अधिकारी ने सेना के उप प्रमुख के रूप में नियुक्त होने से पहले 2022-2024 तक महानिदेशक इन्फैंट्री और जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (मुख्यालय उत्तरी कमान) सहित महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई हैं। नए सेना प्रमुख द्विवेदी को चीन और पाकिस्तान बॉर्डर पर ऑपरेशन एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है। लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी के पास चीन और पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर व्यापक परिचालन अनुभव है। उत्तरी सेना के कमांडर के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर निरंतर सैन्य अभियानों की योजना बनाने और उन्हें सफलतापूर्व पूरा करने के लिए बेहतरीन कौशल दिखाया। उनके बारे में कहा जाता है कि वे जटिल सीमा मुद्दे सुलझाने के लिए सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं और भारतीय सेना की सबसे बड़ी कमान के आधुनिकीकरण में योगदान दिया है। बख्तरबंद ब्रिगेड, माउंटेन डिवीजन, स्ट्राइक कोर का खास अनुभव है। इसके अलावा उत्तरी कमान में सभी रैंकों की तकनीकी दक्षता को बढ़ाने में भूमिका निभाई है। सेना में बिग डेटा, AI, क्वांटम और ब्लॉकचेन इस्तेमाल शामिल किया है।

India

Jun 12 2024, 11:25

नई सरकार के गठन के बाद 24 जून से संसद सत्र की शुरुआत, नए सांसद लेंगे शपथ, स्पीकर का भी होगा चुनाव

#parliament_first_session_after_lok_sabha_election_june_24_to_july_3

नई सरकार के गठन के बाद संसद का विशेष सत्र 24 से शुरू होने वाला है। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होकर तीन जुलाई तक चलेगा। इसमें नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों को शपथ दिलाए जाएगी साथ ही नए लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव का अहम कार्य पूरा किया जाएगा। नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अभिभाषण भी पहले दिन ही होगा।इस बात की जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी।

बुधवार 12 जून को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया साइड एक्स पर बताया कि 24 जून से शुरू होने जा रहे 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही सदन के अध्यक्ष का चुनाव भी होगा। सत्र का समापन अगले महीने 3 जुलाई को होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। 

इसके अलावा 27 जून को राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से संसद में अपने मंत्रिपरिषद का परिचय कराए जाने की भी उम्मीद है। प्रधानमंत्री संसद के दोनों सदनों में, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे।राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस में आक्रामक विपक्ष द्वारा विभिन्न मुद्दों पर एनडीए सरकार को घेरने की कोशिश किए जाने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देंगे

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद यह पहला संसद सत्र होगा। बीजेपी इस बार बहुमत के साथ सत्ता में नहीं लौटी है, हालांकि एनडीए को पूर्ण बहुमत प्राप्त है। एनडीए सरकार के पास लोकसभा में 293 सीटें हैं, जिनमें से बीजेपी के पास 240 सीटें हैं। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया के पास लोकसभा की 233 सीटें हैं।

India

Jun 12 2024, 10:38

मोहन चरण माझी आज लेंगे ओड़िशा के सीएम पद की शपथ, जानें सरपंच से विधायक और मुख्यमंत्री बनने का सफर*
#swearing_in_ceremony_of_odisha_new_cm_mohan_charan_majhi

ओडिशा में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 147 सीटों में से 78 पर रिकॉर्ड जीत हासिल की है। राज्य की सत्ता में करीब 24 साल से राज कर रही बीजेडी को हराकर इस बार बीजेपी पहली बार प्रदेश में सरकार बना रही है। ओडिशा की क्योंझर सीट से भाजपा विधायक मोहन चरण माझी आज राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम पांच बजे भुवनेश्वर के जनता मैदान में होगा। माझी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2:30 बजे पहुंचेंगे। प्रदेश में पहली बार सरकार बनाने जा रही भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को विधायक दल की बैठक के बाद माझी के नाम का एलान किया था।इसके साथ ही भाजपा ने प्रदेश में दो उप मुख्यमंत्री बनाने का भी फैसला लिया है। इन दो उप मुख्यमंत्रियों में कनकवर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिडा का नाम शामिल है।माझी के नाम का एलान 11 जून को हुई विधायक दल की बैठक में किया गया। भाजपा ने वरिष्ठ पार्टी नेता राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को ओडिशा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। मोहन चरण माझी का जन्म 6 जनवरी 1972 को क्योंझर जिले के सदर थाना क्षेत्र के रायकला में हुआ था। उनकी शैक्षणिक योग्यता बैचलर ऑफ आर्ट्स है। माझी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1997 में की थी। वह 1997 से लेकर साल 2000 तक सरपंच रहे। इसके बाद 2000 में वह क्योंझर से पहली बार विधायक चुने गए। उन्होंने 2000, 2004, 2019 और 2024 में भाजपा के टिकट पर क्योंझर सीट से जीत दर्ज की है । वह 28 फरवरी, 2005 से 9 मार्च, 2009 तक विपक्ष के उप मुख्य सचेतक थे। सरपंच से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले माझी जब पहली बार विधायक बने थे तब नवीन पटनायक पहली बार राज्य के सीएम पद की शपथ ले रहे थे।वो बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ता माने जाते हैं। इन्हें संगठन में काम करने का अच्छा अनुभव भी है। संघ में भी इनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। इससे पहले बीजेडी के नवीन पटनायक ने राज्य में लंबा शासन किया है। वो साल 2000 से लगातार 2024 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वे इस पद पर 24 साल और 98 दिन तक रहे। लेकिन इस बार ओडिशा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की सत्ता में काबिज बीजू जनता दल के विजयरथ को रोक दिया और बड़ी जीत दर्ज की। सूबे की 147 सीटों में से बीजेपी ने 78 पर कब्जा किया।

India

Jun 12 2024, 10:12

चंद्रबाबू नायडू आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानें कैबिनेट में किसे-किसे मिल रही जगह

#chandrababunaidutakeoathaschiefminister_today 

चंद्रबाबू नायडू आज आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मंगलवार को टीडीपी और एनडीए ने नायडू को अपने विधायक दल नेता चुना। जिसके बाद आज चौथी बार नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहा हैं। चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहेंगे। नायडू समेत 25 विधायक मंत्रीपद की शपथ लेंगे। मंत्रियों की लिस्ट में चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश का भी नाम शामिल है।

पवन कल्याण हो सकते हैं डिप्टी सीएम

जनसेना के संस्थापक एवं अभिनेता पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश में नायडू के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद दिए जाने की संभावना है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पवन कल्याण के साथ पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नादेंदला मनोहर को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है।

मंत्रियों की लिस्ट

• कोलू रविंद्र

• नाडेंडला मनोहर

• पी नारायण

• वंगलापुडी अनिता

• सत्यकुमार यादव

• आपका रामनायडू

• एनएमडी फारूक

• अनाम रामनारायण रेड्डी

• पय्यवुला केशव

• अनज्ञानी सत्यप्रसाद

• कोलुसु पार्थसारधि

• बलवीरंजनेयस्वामी

• गोत्तीपति रवि

• कांडला दुर्गेश

• गुम्मदी संध्यारानी

• जनार्दन रेड्डी

• टीजी भरत

• एस सविथा

• वासमशेट्टी सुभाष

• कोंडापल्ली श्रीनिवास

• मंदीपल्ली राम प्रसाद रेड्डी

• नारा लोकेश

बता दें कि आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की 175 में से 135 सीटें जीतकर चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी। चुनाव में पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने 21 सीटें जीती हैं और भाजपा को भी आठ सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी महज 11 सीटों पर सिमट गई है। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी, जनसेना और भाजपा गठबंधन बनाकर चुनाव मैदान में उतरीं थीं।

India

Jun 12 2024, 06:23

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकी हमला! दिखे दो-तीन आतंकी, 2 दिन पहले ही रियासी में बस को बनाया था निशाना

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने कायराना हिमाकत की है। दहशतगर्दों ने जम्मू संभाग के जिला कठुआ की तहसील हीरानगर के सोहल इलाके में गोली चलाई है। फायरिंग की सूचना पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान चलाया हुआ है। घटनास्थल पर लोगों ने अपने-अपने घरों की लाइटें बंद दी हैं, ताकि आतंकी उनके घर में न घुस जाएं। स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने दो से तीन संदिग्धों को देखा है। ये सभी फायरिंग करके जंगल की ओर भाग गए। बता दें कि दो दिन पहले रविवार को ही रियासी में आतंकियों ने घात लगाकर तीर्थयात्रियों की बस को निशाना बनाया था। गोलीबारी में ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया जिससे बस खाई में जा गिरी। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 लोग घायल हुए थे। सुरक्षा बलों ने जम्मू और राजोरी जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और आतंकवादी हमले के बाद से ही तलाशी अभियान जारी है। उधमपुर-रियासी रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक रईस मोहम्मद भट ने कहा कि सुरक्षा बलों को कुछ सुराग मिले हैं। जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की 11 टीमें आतंकवादियों की तलाश में जुटे हुए हैं। रविवार को हुए हमले में बस में सवार नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन उत्तर प्रदेश और चार राजस्थान के थे। बस चालक और कंडक्टर रियासी के थे। राजस्थान के सभी मृतक एक ही परिवार के थे। इनमें पूजा और उसका दो साल का बेटा टीटू साहनी थे। मृतकों में पांच के शरीर पर गोली लगने के निशान हैं। वहीं, 41 घायलों में से 10 को गोली लगी है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

India

Jun 11 2024, 20:10

पीएम मोदी की समर्थकों से खास अपील, बोले-‘मोदी का परिवार’ से ताकत मिली, अब सोशल मीडिया से हटा सकते हैं
#pm_narendra_modi_appeal_you_can_remove_modi_ka_parivar
लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार को लेकर भी खूब विवाद हुआ था। एक तरफ नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर पर‍िवारवाद को लेकर निशाना साधा था, तो विपक्ष ने मोदी के पर‍िवार को लेकर हमला बोला था। जिसके बाद बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में ‘मोदी का परिवार’ लिखकर प्रधानमंत्री का समर्थन किया था। अब चुनाव जीतने और तीसरी बार कार्यभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से ‘मोदी का परिवार’ हटा लेने की अपील की है।

पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि चुनाव अभियान के समय पूरे भारत में लोगों ने मेरे प्रति स्नेह दिखाते हुए अपने सोशल मीडिया पर ‘मोदी का परिवार’ का परिवार जोड़ा था। इससे मुझे बहुत ताकत मिली। भारत की जनता ने एनडीए को लगातार तीसरी बार बहुमत दिया है, जो एक तरह का रिकॉर्ड है। जनता ने हमें अपने देश की भलाई के लिए काम करते रहने का जनादेश दिया है।

उन्होंने कहा, हम सभी के एक परिवार होने का संदेश दिए जाने के बाद मैं एक बार फिर भारत के लोगों को धन्यवाद देता हूं और आग्रह करता हूं कि अब आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट से 'मोदी का परिवार' हटा दें। डिसप्ले का नाम बदल सकता है। लेकिन भारत की प्रगति के लिए प्रयास करने वाले एक परिवार के रूप में हमारा बंधन मजबूत और अटूट बना हुआ है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में हुई एक रैली में पीएम मोदी पर निशाना साधा था। आरजेडी प्रमुख ने परिवार का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर व्यक्तिगत हमला भी बोला था। लालू के हमले के बाद बीजेपी नेताओं के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रियों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल में ‘मोदी का परिवार’ जोड़ लिया था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी चला था। बीजेपी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने लालू यादव के बयान की निंदा भी की थी।

India

Jun 11 2024, 19:42

“अगर प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़तीं तो मोदी 2-3 लाख वोटों से हार जाते”, राहुल गांधी का बड़ा दावा
#rahul_gandhi_says_if_priyanka_gandhi_contests_varanasi_election_pm_modi_would_lose
लोकसभा चुनाव को खत्म होने और सरकार के गठन के बाद भी हार-जीत पर सियासत जारी है। इस बीच राहुल गांधी ने रायबरेली में आयोजित आभार सभा में पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला।रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ जातीं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो-तीन लाख वोट से चुनाव हार जाते। रायबरेली सीट से चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी रायबरेली की जनता का आभार प्रकट करने के लिए वहां पहुंचे थे।

आभार सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की जनता ने अपने वोट से मोदी को जवाब दिया है। लोगों ने ये बताया कि वह नफरत और हिंसा की राजनीति नहीं चाहती।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि हमें प्रमुख मुद्दों से नहीं भटकना है। देश के जरूरी मुद्दों की ही राजनीति करनी है। हमें नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है।

*नरेंद्र मोदी की साख लगातार गिर रही-राहुल*
उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला।उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साख लगातार गिर रही है। उन्होंने कहा कि अगर वाराणसी लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ती तो पीएम मोदी की हार निश्चित थी।

*मोदी-योगी दोनों का प्रभाव लगातार कम हो रहा-राहुल*
राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजे इस बात का सबूत हैं कि अब यहां से मोदी और योगी, दोनों का प्रभाव लगातार कम हो रहा है। लोग अब बीजेपी की तोड़-फोड़ की राजनीति को अच्छी तरह से समझ चुके हैं। राहुलं गांधी ने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी रायबरेली, अमेठी सहित पूरे हिंदुस्तान में एक होकर लड़ी।

*अयोध्या में मिली हार पर कसा तंज*
फैजाबाद सीट पर भाजपा के हारने पर राहुल गांधी ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि ये अध्योध्या की सीट हार गए हैं। इसके मतलब साफ हैं। मंदिर की प्राण  प्रतिष्ठा में अरबपति लोग बुलाए गए, पूरा बॉलीवुड आया। अंबानी और अडानी आए लेकिन एक गरीब व्यक्ति को वहां आमंत्रित नहीं किया गया। इसके जवाब उस क्षेत्र की जनता ने दिया है। जनता ने अपना महत्व बताया है।

India

Jun 11 2024, 18:35

ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे मोहन चरण माझी, दो डिप्टी सीएम के नाम का भी ऐलान
#mohan_manjhi_new_chief_minister_of_odisha
ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी घोषणा हो गई है। मोहन माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में मोहन चरण माझी के नाम पर मोहर लग गई है। उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। भुवनेश्वर में हुई बैठक में बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मौजूद रहे। बैठक के बाद रक्षा मंत्री ने घोषणा की कि भाजपा नेता मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे।

बीजेपी यूपी, राजस्थान की तरह ओडिशा में भी दो डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला अमल में लाई है। कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा को उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है।विधायक दल की बैठक के बाद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा नेता मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। के.वी. सिंह देव और पार्वती परिदा को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। ये फैसला विधायक दल की बैठक में लिया गया है।

विधायक दल का नेता चुनने के बाद अब भाजपा नेता राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा करेंगे। ओडिशा में भी बुधवार को सीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह होना है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रह सकते हैं। शपथ ग्रहण के लिए भाजपा ने बीजद नेता नवीन पटनायक को भी आमंत्रण दिया है। शपथ ग्रहण समारोह के चलते ओडिशा में 12 जून को आधे दिन की छुट्टी देने का एलान किया गया है।

बता दें कि भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए ओडिशा में करीब 24 साल से सत्ता पर काबिज बीजद को सत्ता से बेदखल किया है। ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 147 विधानसभा सीटों में से 78 पर जीत दर्ज की है। वहीं बीजद 51 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस को राज्य में 14, सीपीआईएम को 1 सीट मिली है। वहीं तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।

India

Jun 11 2024, 17:06

1000 रूपये देने के वादे पर घिरे केजरीवाल, आतिशी के घर के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन

लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्षी दलों के किए गए वादें उनकी गले की फांस बनते दिख रहे हैं। पहले ही कांग्रेस की चुनावी वादे “खटाखट” स्कीम से काफी फजीहत हो चुकी है। अब जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी की भी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।

शराब घोटाला मामले में दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल जेल में हैं।इधर उनकी सरकार की मंत्री आतिशी के घर के बाहर कई महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि चुनाव से पहले आम आमदी पार्टी ने एक-एक हजार रुपये महिलाओं को देने का वादा किया था। लेकिन अभी तक नहीं दिया गया है।

दिल्ली महिला मंच की सदस्यों ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सीएम केजरीवाल पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी के घर के बाहर जमकर नारेबाजी की।

बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा का भी महिलाएं घेराव कर चुकी हैं। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कांग्रेस की गारंटी पार्टी0 के लिए परेशानी खड़ी करने लगी है। चुनाव परिणाम आने के दूसरे दिन कांग्रेस के लखनऊ स्थित दफ्तर में अचानक बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी उनके वादों को पूरा करेंगे, वो चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने चुनाव में कहा था कि वो महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 8500 रुपए डालेंगे। हम उनके इसी वादे को देखते हुए कार्यालय आए हैं।

India

Jun 11 2024, 16:25

पश्चिम बंगाल में दहशत में बीजेपी कार्यकर्ता, घर छोड़ने को मजबूर, पार्टी कार्यालय को बनाया बसेरा*
#bjp_worker_in_west_bengal_hiding_in_party_offices
पश्चिम बंगाल एक ऐसा राज्य है जहां राजनीतिक हिंसा की संस्कृति अन्य भारतीय राज्यों की तुलना में कहीं अधिक है।यहां राजनीतिक हिंसा का लंबा इतिहास है, जो कई दशकों से चला आ रहा है और जिस ने राज्य की राजनीति पर जटिल और गहरा प्रभाव डाला है। हाल ही में खत्म हे लोकसभा चुनाव के दौरान भी हिंसक घटनाएं हावी रहीं। अब चुनाव खत्म होने के बाद भी हिंसा भड़कने का खतरा मंडरा रहा है।लगातार हमलों से भयभीत कई भाजपा कार्यकर्ता घर छोड़ने पर मजबूर हैं।इनमें कुछ ने पार्टी कार्यालयों में शरण ली रखी है। 2021 में हुए विधानसभा चुनाव और 2023 के पंचायत चुनाव के बाद भी बीजेपी कार्यकर्ताओं को बेघर होना पड़ा था, आज भी पश्चिम बंगाल में लोग उसी गंभीर स्थिति से गुजर रहे हैं।इसलिए कई भाजपाइयों ने अपने परिवार के साथ सुरक्षित स्थानों में शरण ली है। कई लोग वोट डालने के बाद घर छोड़ कहीं और चले गए। इसे लेकर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल को पत्र लिखा है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता और नंदीग्राम से भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस को लिखे पत्र में कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद 10,000 भाजपा कार्यकर्ता और उनके परिवार असुरक्षित हैं, जिनमें से कई लोग पार्टी कार्यालय में रुके हैं।